Fortuner से Brezza तक, भारत में सबसे ज्यादा रीसेल वैल्यू देने वाली 5 SUVs

भारत में SUV की मांग नयी और पुरानी, दोनों मार्केट में लगातार बढ़ रही है. Toyota Fortuner, Innova Crysta, Brezza, Scorpio-N और Creta 2026 में सबसे ज्यादा रीसेल वैल्यू देने वाले मॉडल साबित होंगे.

भारत का ऑटोमोबाइल बाजार SUV के दबदबे में है. नयी कारों की बिक्री हो या पुरानी कारों का व्यापार, SUVs की मांग लगातार बढ़ रही है. खास बात यह है कि कुछ चुनिंदा मॉडल अपनी कीमत लंबे समय तक बनाये रखते हैं और इस्तेमाल के बाद भी शानदार रीसेल वैल्यू देते हैं. अगर आप 2026 में SUV खरीदने की सोच रहे हैं और आपकी प्राथमिकता रीसेल वैल्यू है, तो ये पांच मॉडल आपके लिए सबसे बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं.

1. Toyota Fortuner: रीसेल किंग

Toyota Fortuner को भारत में रीसेल वैल्यू का बादशाह कहा जाता है. पांच साल बाद भी यह SUV अपनी कीमत का लगभग 80-85% तक बनाये रखती है. भरोसेमंद इंजन, प्रीमियम फीचर्स और स्टेटस सिंबल इसे नयी और पुरानी, दोनों ही मार्केट में बेहद लोकप्रिय बनाते हैं.

2. Toyota Innova Crysta: परिवार और फ्लीट दोनों के लिए

Innova Crysta एक MPV है लेकिन SUV जैसी लोकप्रियता रखती है. तीन साल बाद भी यह अपनी कीमत का लगभग 90% तक बनाये रखती है. आरामदायक केबिन, स्पेस और भरोसेमंद परफॉर्मेंस इसे व्यक्तिगत और फ्लीट, दोनों सेगमेंट में पसंदीदा बनाते हैं.

3. Maruti Suzuki Brezza: बजट में सबसे मजबूत

सब-फोर मीटर SUV सेगमेंट में Brezza रीसेल वैल्यू के मामले में सबसे आगे है. तीन साल बाद भी यह 85-90% तक कीमत बनाये रखती है. किफायती कीमत, कम मेंटेनेंस और Maruti का भरोसा, इसे ग्राहकों के बीच हिट बनाता है.

4. Mahindra Scorpio-N: रग्ड और दमदार

Scorpio-N ने लॉन्च के बाद से ही जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की है. तीन साल बाद भी यह लगभग 70% वैल्यू बनाये रखती है. खासकर छोटे शहरों और कस्बों में इसकी मांग ज्यादा है, जहां इसकी रग्ड डिजाइन और लैडर-फ्रेम चेसिस को खूब सराहा जाता है.

5. Hyundai Creta: मिड-साइज सेगमेंट की स्टार

Creta मिड-साइज SUV सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल है. तीन साल बाद यह 70-75% तक कीमत बनाये रखती है. Hyundai का मजबूत सर्विस नेटवर्क, फीचर्स और डिजाइन इसे नयी और पुरानी, दोनों मार्केट में लोकप्रिय बनाये रखते हैं.

यह भी पढ़ें: SUV मार्केट में भी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार कैसे बनी Maruti Suzuki Dzire ?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >