जब भी कोई कम्यूटर बाइक खरीदने की सोचता है, तो सबसे पहले दिमाग में एक ही सवाल आता है कि माइलेज कितना देगी? खासकर रोज ऑफिस या काम के लिए बाइक चलाने वालों के लिए फ्यूल एफिशिएंसी सबसे बड़ा फैक्टर होता है. अगर आपका बजट ₹1 लाख से कम है, तो बाजार में कई ऐसी भरोसेमंद बाइक मौजूद हैं जो शानदार माइलेज देती हैं. इस लिस्ट में हम ऐसी 5 बाइक्स के बारे में बात करेंगे जो न सिर्फ माइलेज में अच्छी हैं, बल्कि रोजमर्रा के सफर, कम रनिंग कॉस्ट के लिहाज से भी बढ़िया ऑप्शन मानी जाती हैं.
TVS Sport
TVS की इस बाइक में करीब 70-75 km/l की माइलेज मिलती है. इसका कम वजन इसे शहर की भीड़भाड़ वाली सड़कों पर चलाना काफी आसान बना देता है. अगर आप ऐसी बाइक ढूंढ रहे हैं जो रोजमर्रा के आने-जाने में भरोसेमंद हो और पेट्रोल पर खर्च भी कम कराए, तो TVS Sport एक बढ़िया चॉइस है.
Hero HF Deluxe
अगर आप एक ऐसी बाइक ढूंढ रहे हैं जो सस्ती भी हो और माइलेज में भी दमदार हो, तो Hero HF Deluxe आज भी भारत की सबसे भरोसेमंद कम्यूटर बाइक्स में गिनी जाती है. आमतौर पर यह बाइक 70-80 km/l तक का माइलेज दे देती है. इसलिए रोजाना आने-जाने वाले लोगों के लिए यह काफी किफायती साबित होती है.
Bajaj CT 110X
अगर आप ऐसी बाइक चाहते हैं जो मजबूत भी हो और माइलेज भी बढ़िया दे, तो Bajaj CT 110X एक अच्छा ऑप्शन है. माइलेज की बात करें तो यह आम तौर पर 70-75 km/l तक का अच्छा फ्यूल एफिशिएंसी देती है. वहीं, नॉर्मल कम्यूटर बाइकों की तुलना में इसमें एक्स्ट्रा मेटल गार्ड और मजबूत डिजाइन दिया गया है.
Bajaj Platina 110
यह बाइक अपनी शानदार माइलेज के लिए जानी जाती है. आमतौर पर यह बाइक रोजमर्रा की सवारी में करीब 70-75 km/l तक का माइलेज दे देती है. माइलेज के साथ-साथ कम्फर्ट भी Platina की बड़ी खासियत है. एंट्री-लेवल कम्यूटर सेगमेंट में इसका मुकाबला Hero Splendor Plus और TVS Sport जैसी पॉपुलर बाइकों से होता है.
Hero Splendor Plus
आम तौर पर यह बाइक करीब 65-70 km/l का माइलेज दे देती है, जो रोजमर्रा के सफर के लिए इसे किफायती बनाता है. भारतीय बाजार में लंबे समय से मौजूद रहने की वजह से लोग इसकी भरोसेमंद और अच्छी रीसेल वैल्यू से पहले से ही वाकिफ हैं. यही कारण है कि जब भी कोई नई कम्यूटर बाइक बाजार में आती है, तो लोग उसकी तुलना अक्सर Hero Splendor Plus से जरूर करते हैं.
यह भी पढ़ें: स्मार्ट कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आते हैं ये 5 अफोर्डेबल 125cc स्कूटर्स, देखें लिस्ट
