अब चार्जिंग की टेंशन खत्म, बैटरी बदलते ही दौड़ेंगे ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर

5 Electric Scooters with Swappable Batteries: अगर आप ऐसा इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहते हैं, जिसमें बैटरी खत्म होने पर घंटों चार्जिंग का इंतजार न करना पड़े, तो यह लिस्ट आपके काम की है. यहां जानिए भारत के 5 ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर, जो स्वैपेबल या रिमूवेबल बैटरी के साथ आते हैं.

इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन घंटों चार्जिंग का इंतजार नहीं करना चाहते हैं, तो स्वैपेबल (Swappable) या रिमूवेबल बैटरी वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं. इन स्कूटरों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि बैटरी खत्म होने पर उसे चार्ज होने के लिए छोड़ने की जरूरत नहीं पड़ती. आप या तो बैटरी को निकालकर घर पर आसानी से चार्ज कर सकते हैं या फिर बैटरी स्वैपिंग स्टेशन पर कुछ ही मिनटों में नई चार्ज बैटरी लगाकर अपनी यात्रा जारी रख सकते हैं. यहां 5 सबसे बेहतरीन स्वैपेबल और रिमूवेबल बैटरी वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के ऑप्शन दिए गए हैं, जो आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकते हैं.

Hero Vida VX2 Plus

इस लिस्ट में पहला नाम Hero Vida VX2 Plus का है. Hero MotoCorp का यह इलेक्ट्रिक स्कूटर रिमूवेबल बैटरी तकनीक के साथ आता है, जिसे निकालकर घर पर आसानी से चार्ज किया जा सकता है. Vida VX2 Plus एक बार चार्ज होने पर 142km तक की रेंज दे सकता है और इसकी टॉप स्पीड 80kmph है. इसकी बैटरी को फास्ट चार्जर से 0 से 80 प्रतिशत तक केवल 62 मिनट में चार्ज किया जा सकता है. फीचर्स की बात करें, तो इसमें 27.2 लीटर का बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज, 4.3-इंच TFT डिस्प्ले, कनेक्टेड फीचर्स, LED लाइटिंग, डिस्क ब्रेक, रिवर्स पार्किंग असिस्ट, मल्टीपल राइडिंग मोड और 5 साल तक की बैटरी वारंटी मिलती है. इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1,00,290 है, जबकि Battery-as-a-Service (BaaS) ऑप्शन के साथ इसे करीब ₹70,000 की शुरुआती कीमत पर भी खरीदा जा सकता है.

Honda Activa e

Honda ने अपनी सबसे पॉपुलर Activa को इलेक्ट्रिक अवतार में भी पेश किया है. Activa e में कंपनी की बैटरी स्वैपिंग तकनीक दी गई है, जिसके जरिए बैटरी खत्म होने पर इसे स्वैप स्टेशन पर आसानी से बदला जा सकता है. इस स्कूटर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1.19 लाख है. इसमें 6kW की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, जो 80 किमी/घंटा की टॉप स्पीड देती है. इसमें दो 1.5kWh की स्वैपेबल बैटरियां मिलती हैं, जो 102km की रेंज दे सकती हैं. कंपनी 3 साल या 50,000 किमी की वारंटी भी देती है. फीचर्स की बात करें, तो इसमें LED लाइटिंग, 7-इंच TFT डिस्प्ले, स्मार्ट की, USB Type-C चार्जिंग, तीन राइडिंग मोड, रिवर्स मोड, नेविगेशन, लाइव ट्रैकिंग और कॉल-म्यूजिक कंट्रोल जैसी सुविधाएं मिलती हैं. हालांकि, यह फिलहाल दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे चुनिंदा शहरों तक ही सीमित है.

Ampere Magnus Grand

Ampere Magnus Grand की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹91,499 है. इसमें रिमूवेबल बैटरी दी गई है और कंपनी बैटरी पर 5 साल या 75,000 किमी तक की वारंटी देती है. यह स्कूटर 65 किमी/घंटा की टॉप स्पीड और 118km (IDC) तक की रेंज ऑफर करता है. कंपनी का दावा है कि इसमें 20 प्रतिशत ज्यादा मजबूत चेसिस दिया गया है, जिससे इसकी मजबूती और टिकाऊपन बढ़ जाता है. साथ ही बैटरी की लाइफ भी ट्रेडिशनल बैटरियों के मुकाबले करीब 30 प्रतिशत ज्यादा बताई गई है.

Bounce Infinity E.1

भारत में Battery-as-a-Service (BaaS) मॉडल और स्वैपेबल बैटरी तकनीक को पॉपुलर बनाने वाली शुरुआती कंपनियों में Bounce का नाम शामिल है. Bounce Infinity E.1 में 2.5kWh की स्वैपेबल बैटरी मिलती है. यह स्कूटर एक बार चार्ज होने पर 100km तक की दावा की गई रेंज देता है और इसकी टॉप स्पीड 55kmph है. नियो-रेट्रो डिजाइन वाले इस स्कूटर की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹1.18 लाख है. शहरों में रोजाना इस्तेमाल के लिए यह एक अच्छा ऑप्शन माना जाता है.

Okinawa PraisePro

Okinawa PraisePro की एक्स-शोरूम कीमत ₹84,443 है. इसमें 2.08kWh की रिमूवेबल लिथियम-आयन बैटरी दी गई है, जिसे लगभग 2 से 3 घंटे में फुल चार्ज किया जा सकता है. यह स्कूटर एक बार चार्ज होने पर 81km तक की रेंज देने का दावा करता है. देशभर में Okinawa का अच्छा डीलरशिप और सर्विस नेटवर्क मौजूद है, जिससे इसका रखरखाव आसान हो जाता है. इसमें LED लाइटिंग, DRLs, अलॉय व्हील, USB चार्जिंग पोर्ट, फ्रंट डिस्क ब्रेक, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, की-लेस एंट्री और मोटर वॉकिंग असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

किसे खरीदना रहेगा बेहतर?

Hero Vida VX2 Plus सबसे ज्यादा रेंज और प्रीमियम फीचर्स के साथ आता है, जबकि Okinawa PraisePro और Ampere Magnus Grand बजट खरीदारों के लिए अच्छे ऑपशंस हैं. वहीं, Honda Activa e और Bounce Infinity E.1 उन ग्राहकों के लिए परफेक्ट हैं, जो बैटरी स्वैपिंग नेटवर्क का फायदा उठाना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: 110cc पेट्रोल स्कूटर छोड़िए, 142km रेंज वाला यह इलेक्ट्रिक स्कूटर फैमिली के लिए है स्मार्ट चॉइस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >