महिलाओं के लिए स्कूटर स्कूटर खरीदते समय सिर्फ उसका लुक ही नहीं, बल्कि वजन, चलाने में आसानी और रोजमर्रा की परफॉर्मेंस भी काफी मायने रखती है. यही वजह है कि 2026 में Honda, TVS और Ola जैसे बड़े ब्रांड्स के स्कूटर्स महिलाओं के बीच खूब पसंद किए जा रहे हैं. ये मॉडल आसान हैंडलिंग और कम्फर्टेबल राइड के साथ हर दिन की राइड को आसान बनाते हैं. अगर आप अपने लिए एक अच्छा स्कूटर तलाश रही हैं, तो यह गाइड आपके काम आ सकती है. यहां हम 5 पॉपुलर स्कूटर्स के बारे में बात करेंगे जो आराम, फीचर्स और परफॉर्मेंस के मामले में सबसे आगे हैं. आइए देखते हैं इन्हें.
Honda Activa 6G
ये स्कूटी सालों से लोगों के दिलों पर राज कर रही है. इसकी सबसे बड़ी खासियत H-Smart टेक्नोलॉजी है, जो कीलेस एंट्री और बेहतर सिक्योरिटी जैसे फीचर्स देती है. साथ ही इसका इंजन काफी स्मूद और कम वाइब्रेशन वाला है, जिससे शहर की रोजमर्रा की सवारी बेहद कम्फर्टेबल बन जाती है.
- माइलेज: 47 kmpl
- वेरिएंट्स: स्टैंडर्ड, डीलक्स, H-Smart और Year Anniversary Edition
- फ्यूल टैंक कैपेसिटी: 5.3 लीटर
- कीमत: 75,433 – 89,806 लाख
TVS Jupiter 125
अपनी ‘Zyada Ka Fayda’ फिलॉसफी के लिए मशहूर यह स्कूटी सेगमेंट में सबसे बड़े फुटबोर्ड स्पेस और अंडर-सीट स्टोरेज के साथ आती है. इसकी सबसे खास बात है एक्सटर्नल फ्यूल फिल फीचर. इसकी वजह से पेट्रोल भरवाते समय सीट खोलने या स्कूटी से उतरने की जरूरत नहीं पड़ती.
- माइलेज: 50 kmpl
- वेरिएंट्स: Drum Alloy, Disc Alloy, DT SXC और SmartXonnect
- फ्यूल टैंक कैपेसिटी: 5.1 लीटर
- कीमत: 77,000 – 87,800 लाख
यह भी पढ़ें: एक बार चार्ज करिए और लंबा चलाइए, कम बजट में ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर्स देते हैं सबसे ज्यादा रेंज
Yamaha Fascino 125 Fi Hybrid
इसका स्टाइलिश रेट्रो-यूरोपियन डिजाइन पहली ही नजर में दिल जीत लेता है. सिर्फ 98 kg वजन के साथ यह 125cc सेगमेंट की सबसे हल्की स्कूटियों में से एक है. वहीं, इसका हाइब्रिड असिस्ट सिस्टम स्टार्ट होते ही एक्स्ट्रा पिक-अप देता है.
- माइलेज: 49 kmpl
- वेरिएंट्स: Drum, Disc, Drum Deluxe, Drum Metallic, Disc Deluxe, Disc Special और Disc Dark
- फ्यूल टैंक कैपेसिटी: 5.2 लीटर
- कीमत: 74,910 – 95,200 लाख
Suzuki Access 125
इसका प्रीमियम और सोफिस्टिकेटेड लुक पहली नजर में ही पसंद आ जाता है. वहीं क्रोम फिनिश वाला LED हेडलैंप इसे और भी स्टाइलिश बनाता है. लंबी और चौड़ी सीट की वजह से राइडिंग काफी कम्फर्टेबल रहती है. इसके अलावा, Bluetooth कनेक्टिविटी वाला डिजिटल कंसोल नेविगेशन, कॉल और मैसेज अलर्ट जैसी सुविधाएं भी देता है.
- माइलेज: 47 kmpl
- वेरिएंट्स: Standard, Special Edition, Ride Connect और Ride Connect TFT Edition
- फ्यूल टैंक कैपेसिटी: 5.3 लीटर
- कीमत: 77,284 – 98,378 लाख
Ola S1 X
इसमें फिजिकल चाबी दी गई है, जिससे इसे यूज करना बेहद आसान हो जाता है. इसके 34 लीटर के बड़े बूट स्पेस में हेलमेट, बैग या रोजमर्रा का सामान आराम से रखा जा सकता है. वहीं, 0 से 40 km/h की स्पीड सिर्फ 3.3 सेकंड में पकड़ लेने की पावर ट्रैफिक में तेजी से आगे बढ़ने में मदद करती है. कंपनी 8 साल की बैटरी वारंटी भी देती है, जिससे लंबे समय तक बेफिक्र होकर स्कूटर चलाया जा सकता है.
- रेंज: 151 km (फुल चार्ज पर)
- वेरिएंट्स: 2kWh, 3kWh, 4kWh और 5.2kWh
- बैटरी: 5.2 kWh तक उपलब्ध
- कीमत: 80,499 – 1.30 लाख
यह भी पढ़ें: फोन में मैप देखने की जरूरत नहीं, ये 5 इलेक्ट्रिक स्कूटर आते हैं इनबिल्ट नेविगेशन के साथ
