इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में ऐसी कई गाड़ियां हैं, जिनकी शुरुआती कीमत 8 लाख रुपए से भी कम है. टाटा से लेकर हुंडई जैसी पॉपुलर कंपनियां लो बजट में ग्राहकों को अच्छी ऑफर देती हैं. यदि आपको एक ऐसी कार की तलाश है, जो 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आती हों और उसकी कीमत 8 लाख रुपए से कम रहे, तो यहां हम 5 ऐसे मॉडल के बारे में बताएंगे जो आपके लिए बेस्ट चॉइस बन सकती हैं. इस आर्टिकल में सभी कारों की कीमत, स्पेसिफिकेशन, माइलेज और सेफ्टी फीचर्स के बारे में जानेंगे. इसके अलावा इन गाड़ियों की खासियत भी बताएंगे.
Tata Punch
इस सूची में पहले नंबर पर हमने टाटा कंपनी की दमदार एसयूवी का नाम रखा है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम (दिल्ली) कीमत 5,69,990 रुपए है. यह कार 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आती है. इसमें सेफ्टी के तौर पर 6 एयरबैग्स, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर्स, डिजिटल क्लस्टर, हिल होल्ड असिस्ट, आइसोलेटेड टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, सेंट्रल लॉकिंग एंड स्मार्ट स्टीयरिंग व्हील्स मिलेंगे. इसके अलावा इस कार में 1.2 लीटर 1199 सीसी का नेचुरली एस्पिरेटेड रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 87 bhp पावर और 115 nm टॉर्क जेनरेट कर सकता है.
Tata Altroz
लिस्ट में दूसरे नंबर पर भी टाटा कंपनी की ही कार का नाम है. Tata Altroz की स्टार्टिंग एक्स शोरूम (दिल्ली) कीमत 6,29,990 रुपए है. इस प्रीमियम हैचबैक कार को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. इसके अलावा इसमे 6 एयरबैग्स एंड ESP, ऑल डोर पावर विंडो, ISOFIX चाइल्ड सीट, फॉलो मी होम हैंडलैम्पस, रिवर्स पार्किंग सेंसर, स्मार्ट डिजिटल स्टीयरिंग व्हील्स और फ्लश डोर हैंडल मिलते हैं. इसके अलावा इस गाड़ी में 1.2 लीटर नेचरुल एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 5 स्पीड-मैनुअल और 5-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन ऑप्शन मिलेगा. यह इंजन 88 ps पावर और 115 nm टॉर्क जेनरेट करता है.
Maruti Suzuki Dzire
8 लाख रुपए के अंदर 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली कारों की सूची में तीसरे नंबर पर मारुति सुजुकी डिजायर का नाम है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 6,25,600 रुपए है. इस कार को भी GNCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. इसके अलावा इसमें 6 एयरबैग्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), HEARTTEC प्लेटफॉर्म, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP) विद हिल होल्ड और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) विद EBD मिलेंगे. डिजायर में 1197 सीसी का 1.2 लीटर 3 सिलेंडर Z12E इंजन मिलेगा, जो 80 bhp पावर और 111.7 nm टॉर्क जेनरेट करता है.
Skoda Kylaq
लिस्ट में चौथे नंबर पर Skoda Kylaq है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 7,59,000 है. इस एसयूवी कार को भी 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. इसके अलावा इसमें 6 एयरबैग्स, क्रूज कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन, ISOFIX चाइल्ड सीट, रियर पार्किंग सेंसर और स्पीड सेन्सिंग डोर लॉक्स जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे. इसमें 1.02 लीटर TSI टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 115 ps पावर और 178 nm टॉर्क जेनरेट करता है.
Hyundai Exter
इस सूची में पांचवें नंबर पर हुंडई एक्सटर का नाम है, जिसकी स्टार्टिंग एक्स शोरूम कीमत 5.79 लाख रुपए है. यह माइक्रो एसयूवी कार 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आती है. इसके अलावा इसमें 6 एयरबैग्स, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर और 45 से ज्यादा एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं. इसमें आपको 1.2 लीटर नेचुरल एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 82 bhp पावर और 113.8 nm टॉर्क जेनरेट करता है. यह 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड ऑटो गियरबॉक्स के साथ आता है.
