15 लाख रुपये से सस्ती इन 5 कारों में मिलते हैं 6 एयरबैग्स, देखें पूरी लिस्ट

Cars Under 15 Lakh: अगर आप नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं और आपके लिए सेफ्टी सबसे जरूरी है, तो ये खबर आपके काम आ सकती है. यहां हम आपको 5 ऐसी शानदार कारों के बारे में बताने जा रहें जिनमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड मिलते हैं. खास बात ये है कि इन सभी कारों की कीमत 15 लाख रुपये से भी कम है.

Cars Under 15 Lakh: गाड़ी खरीदते समय अब सिर्फ माइलेज या लुक ही नहीं, बल्कि सेफ्टी भी लोगों के लिए सबसे बड़ा फैक्टर बन गई है. पहले एयरबैग्स को लग्जरी फीचर माना जाता था. लेकिन अब कंपनियां इसे बेसिक जरूरत समझने लगी हैं. आजकल कई कार कंपनियां अपनी गाड़ियों में स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग दे रही हैं. तो फिर आइए देखते हैं ऐसी 5 कारें जो 15 लाख रुपये से कम कीमत में आती हैं और जिनमें 6 एयरबैग पहले से ही हमें मिलते हैं.

वॉक्सवैगन टाइगुन (Volkswagen Taigun)

सेफ्टी के मामले में Volkswagen Taigun सॉलिड कार है. इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है. इसमें 6 एयरबैग हर वेरिएंट में स्टैंडर्ड मिलते हैं. इसके अलावा गाड़ी में ABS, ESC, हिल होल्ड असिस्ट और TPMS जैसे जरूरी सेफ्टी फीचर्स भी आपको मिल जाते हैं. अभी इसमें ADAS फीचर नहीं मिलता, लेकिन अगर आपको ये फीचर चाहिए तो आप थोड़ा इंतजार कर सकते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि आने वाले Taigun फेसलिफ्ट में उम्मीद है कि टॉप मॉडल में ADAS भी दिया जाएगा.

टाटा सिएरा (Tata Sierra)

Tata Sierra फिर से इंडिया में वापसी चुकी है. इस बार ये बिल्कुल नए अवतार में एक कॉम्पैक्ट SUV बनकर आई है. अभी तक इसका NCAP क्रैश टेस्ट नहीं हुआ है, लेकिन Tata हमेशा से सेफ्टी पर फोकस करती आई है. इसमें 6 एयरबैग स्टैंडर्ड दिए गए हैं. साथ ही ABS, EBD और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स भी आपको मिलते हैं. इतना ही नहीं, इसमें Level-2 ADAS भी दिया गया है, जिसमें पूरे 22 एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं. 

किआ सेल्टोस (Kia Seltos)

Kia Seltos अब अपने दूसरे जनरेशन में आ चुकी है. इस बार कंपनी ने सेफ्टी पर जमकर काम किया है. अब इसमें हर वेरिएंट में स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग मिलते हैं. साथ ही ABS के साथ EBD, हिल होल्ड असिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक और TPMS जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं.

इतना ही नहीं, इस कॉम्पैक्ट SUV में 360-डिग्री कैमरा भी मिलता है. वहीं इसमें Level-2 ADAS के साथ कुल 28 एडवांस सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं. इनमें फ्रंट टक्कर से बचाने वाला सिस्टम, एडाप्टिव क्रूज कंट्रोल और ब्लाइंड व्यू मॉनिटर जैसे काम के फीचर्स शामिल हैं.

टाटा पंच (Tata Punch)

इस कार को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है. इसमें आपको 6 एयरबैग स्टैंडर्ड मिल जाते हैं. इसके साथ ही इसमें ESP और TPMS जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं, जो गाड़ी को कंट्रोल में रखने और टायर की हालत बताने में मदद करते हैं.

सुविधा के मामले में भी Punch पीछे नहीं है. इसमें क्रूज कंट्रोल मिलता है, जिससे लंबी ड्राइव आरामदायक हो जाती है. बच्चों की सेफ्टी के लिए ISOFIX चाइल्ड सीट माउंट भी दिया गया है. इसके अलावा 360-डिग्री कैमरा, HD रिवर्स कैमरा और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.

हुंडई i20 (Hyundai i20)

Hyundai i20 को अब और भी सेफ और स्मार्ट बना दिया गया है. इसकी बेस वेरिएंट से ही 6 एयरबैग मिलते हैं. यानी सेफ्टी पर कंपनी ने बढ़िया ध्यान दिया है. इसके अलावा कार में ESC, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट, हिल-स्टार्ट असिस्ट और TPMS जैसे फीचर्स भी स्टैंडर्ड कर दिए गए हैं.

इतना ही नहीं, इसमें ऑटो हेडलैम्प्स, स्पीड के हिसाब से अपने आप लॉक होने वाले दरवाजे, 3-पॉइंट सीट बेल्ट और डायनामिक गाइडलाइन वाला रियर कैमरा भी दिया गया है.

यह भी पढ़ें: एक्स-शोरूम प्राइस के मुकाबले ऑन-रोड प्राइस क्यों होती है ज्यादा? जानें दोनों के बीच का फर्क

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >