कम बजट में पावरफुल बाइक चाहिए? 100cc के अंदर ये 5 बाइक्स हैं सबसे बेहतरीन, माइलेज भी मिलता है तगड़ा

अगर आप बाइक खरीदने का सोच रहे हैं और आपका बजट 1 लाख से कम का है तो इस लेख में आपको हम ऐसी बाइक्स बताने वाले हैं जो न सिर्फ माइलेज में अच्छी हैं बल्कि दमदार पावर भी देती हैं.

आज हम ऐसे राइडर्स पर फोकस करने वाले हैं जिनका बजट 1 लाख से कम है और वो 100cc की बाइक तलाश रहे हैं. ये बाइक्स न सिर्फ किफायती होने वाली हैं बल्कि इनमें पावर भी भरपूर मिलेगा. बाइक सिर्फ एक जगह से दूसरी जगह आने-जाने का साधन नहीं होती बल्कि ये राइडर के अंदर रोमांच भी जगाती हैं.

हर राइडर चाहता है कि उसकी बाइक में पावर भरपूर मिले. और अगर वो बाइक किफायती हो और माइलेज भी जबरदस्त दे तब तो क्या ही कहने. भारतीय टू-व्हीलर बाजार में 100cc बाइक्स का दबदबा हमेशा से रहा है. महंगाई के दौर में ये 5 बाइक्स आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकती हैं.

हीरो स्प्लेंडर प्लस (Hero Splendor Plus)

हर मिडिल क्लास आदमी जानता है बाइक मतलब Splendor. इसे माइलेज और मजबूती का बेताज बादशाह कहा जाता है. ये गावों और शहरों में बेहद लोकप्रिय बाइक है. ये आम आदमी की पहली पसंद मानी जाती है. हीरो स्प्लेंडर प्लस इस सेगमेंट की सबसे लोकप्रिय बाइक है.

इंजन: इसमें 97.2 cc का एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक सिंगल-सिलेंडर OHC इंजन दिया गया है

पावर और टॉर्क: यह इंजन 8000 rpm पर 5.9 kW की अधिकतम पावर और 6000 rpm पर 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है

गियरबॉक्स: 4-स्पीड कॉन्स्टेंट मेश गियरबॉक्स

माइलेज और फ्यूल टैंक: E20 फ्यूल कंप्लायंट इस बाइक का माइलेज लगभग 70 kmpl है. इसमें 9.8 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है.

डायमेंशन और वजन: इसका कर्ब वेट 112 kg और ग्राउंड क्लियरेंस 165 mm है

खास फीचर्स: i3S टेक्नोलॉजी (ऑटो स्टार्ट-स्टॉप), मोबाइल चार्जिंग पोर्ट, LED पोजीशन लैंप और साइड स्टैंड इंजन कट-ऑफ इसे बेहद खास बनाते हैं.

हीरो स्पलेंडर प्लस (सौजन्य: हीरो मोटोकॉर्प)

हीरो एचएफ डीलक्स (Hero HF Deluxe)

ये भी हीरो की एक किफायती और मजबूत बाइक मानी जाती है. ये न सिर्फ बजट-फ्रेंडली है बल्कि इसका लुक भी अट्रैक्टिव है. ये बाइक अपने स्पोर्टी लुक और बेहतरीन पिकअप के लिए जानी जाती है.

इंजन: इसमें 97.2 cc का एयर-कूल्ड, 4-स्ट्रोक सिंगल-सिलेंडर इंजन लगा है

पावर और टॉर्क: यह बाइक 8000 rpm पर 6.15 kW (लगभग 8.36 Ps) की शानदार पावर और 5000 rpm पर 8.05 Nm का टॉर्क पैदा करती है

गियरबॉक्स: 4-स्पीड गियरबॉक्स

डायमेंशन और वजन: इसका ग्राउंड क्लियरेंस 165 mm है और सेल्फ-स्टार्ट वेरिएंट का कर्ब वेट 110 kg है

फ्यूल टैंक: 9.5 लीटर का टैंक दिया गया है, जिसमें 1.5 लीटर रिजर्व की सुविधा है.

हीरो एचएफ डीलक्स (सौजन्य: हीरो मोटोकॉर्प)

ये भी पढ़ें: Bajaj Pulsar, Honda Shine या TVS Raider: 125cc में कौन-सी बाइक है नंबर-1? डेली यूज के लिए किसे चुनें

हीरो पैशन प्लस (Hero Passion Plus)

लिस्ट में ये हीरो मोटोकॉर्प की तरफ से आने वाली तीसरी बाइक है. इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि हीरो इस सेगमेंट पर कितना फोकस करता है. साथ ही आपको ये भी बता दें कि हीरो इसी सेगमेंट की बाइक सबसे ज्यादा बेचती है.

इस बाइक में स्टाइलिश डिजाइन और दमदार ग्राफिक्स देखने को मिलते हैं. यह डेली कम्यूटर का विकल्प देख रहे युवाओं के लिए एक अच्छा विकल्प हो सकती है. साथ ही इसमें पिकअप भी अच्छा मिलता है.

इंजन: इसमें 97.2 cc का एयर-कूल्ड 4-स्ट्रोक इंजन दिया गया है

पावर और टॉर्क: यह इंजन 8000 rpm पर 5.9 kW पावर और 6000 rpm पर 8.05 Nm टॉर्क देता है

फ्यूल टैंक: लंबी दूरी के सफर के लिए इसमें सेगमेंट से बड़ा 11 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है

डायमेंशन: 168 mm का ग्राउंड क्लियरेंस और 790 mm की बेहतरीन सीट हाइट इसे हर राइडर के लिए आरामदायक बनाती है

खास फीचर्स: i3S टेक्नोलॉजी, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, USB चार्जिंग पोर्ट और बड़ा यूटिलिटी केस इसके प्रमुख आकर्षण हैं

हीरो पैशन प्लस (सौजन्य: हीरो मोटोकॉर्प)

बजाज प्लेटिना 100 (Bajaj Platina 100)

ये बाइक अपने माइलेज के लिए मशहूर है. साथ ही इस बाइक सस्पेंशन और बेहतरीन राइड क्वालिटी के लिए जाना जाता है. इसके साथ ही इसमें पावर और पिकअप भी भरपूर देखने को मिलता है.

इंजन: इसमें 99.5 cc का दमदार इंजन दिया गया है

पावर और टॉर्क: यह 5500 rpm पर 8.3 Nm का बेहतरीन टॉर्क जनरेट करता है, जो ट्रैफिक में बेहतरीन पिकअप देता है

गियरबॉक्स: 4-स्पीड गियरबॉक्स

फ्यूल टैंक और वजन: इसमें 11.5 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है (जिसमें 9.5 लीटर यूजेबल है) और इसका कर्ब वेट 116 kg है

डायमेंशन: इसका 200 mm का क्लास-लीडिंग ग्राउंड क्लियरेंस इसे खराब और ग्रामीण सड़कों के लिए परफेक्ट बनाता है

बजाज प्लेटिना 100 (सौजन्य: बजाज ऑटो)

होंडा शाइन 100 (Honda Shine 100)

होंडा पूरी दुनिया में अपनी इंजन रिफाइनमेंट के लिए जानी जाती है. होंडा की भरोसेमंद इंजन तकनीक और स्मूद राइड के साथ आने वाली यह बाइक बजट बायर्स को काफी आकर्षित करती है.

कंपनी की यह बाइक अपनी रिलायबिलिटी के साथ-साथ बेहद शानदार हैंडलिंग के लिए पहचानी जाती है।

इंजन: इसमें 100cc का आधुनिक OBD2B कंप्लायंट इंजन मिलता है

डायमेंशन: इसका व्हीलबेस 1245 mm और ग्राउंड क्लियरेंस 168 mm है

खास फीचर्स: CBS (कॉम्बी ब्रेकिंग सिस्टम) और फ्यूल इंजेक्शन (PGM-FI) तकनीक

होंडा शाइन 100 (सौजन्य: होंडा मोटर)

ये भी पढ़ें: ₹1 लाख के बजट में 125cc की 5 सबसे पावरफुल बाइक्स, Pulsar 125 से Raider तक... देखें पूरी लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Suyash Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >