भारत के डिजिटल बदलाव में स्मार्टफोन की भूमिका अहम, सैमसंग के अधिकारी ने कही यह बात

भारत के इस डिजिटल बदलाव में स्मार्टफोन अहम भूमिका निभा रहा है. दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माता सैमसंग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि स्मार्टफोन का इस्तेमाल बढ़ने से भारत बड़ी तेजी से डिजिटल हुआ है और आने वाले वर्षों में इस देश में कारोबार बढ़ेगा.

Smartphone & Digital India : उभरते भारत की पहचान आज दुनिया में न सिर्फ एक आर्थिक महाशक्ति और सैन्य ताकत के रूप में होती है, बल्कि सूचना तकनीक के क्षेत्र में हुई अभूतपूर्व प्रगति से भी होती है.

कभी दुनिया में सूचना तकनीक के मात्र बैंक ऑफिस के रूप में जाना जाने वाला भारत अब डिजिटल तकनीक और उसके व्यावहारिक उपयोग में दुनिया के अग्रणी देशों में शामिल हो गया है और इसके पीछे है डिजिटल इंडिया अभियान जिसने सच में देश की तस्वीर बदल कर रख दी है.

भारत के इस डिजिटल बदलाव में स्मार्टफोन अहम भूमिका निभा रहा है. दिग्गज इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माता सैमसंग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा है कि स्मार्टफोन का इस्तेमाल बढ़ने से भारत बड़ी तेजी से डिजिटल हुआ है और आने वाले वर्षों में इस देश में कारोबार बढ़ेगा.

दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (दक्षिण-पश्चिम एशिया) जे बी पार्क ने कहा कि भारत में 30 साल से कम उम्र की एक बड़ी आबादी है जिससे मांग और कारोबार में वृद्धि को समर्थन मिलेगा.

सैमसंग के भारतीय कारोबार के प्रभारी पार्क ने कहा, आपको भारत में बढ़ती आबादी और उसमें 30 साल से कम उम्र के लोगों के अनुपात के बारे में सोचना है. स्मार्टफोन और रेफ्रिजरेटर जैसे उत्पादों की मांग को देखिए. अगर भारत को देखें तो अगले 20 वर्षों में मांग नरम नहीं पड़ेगी और कारोबार का विस्तार होगा.

सैमसंग की भारत के कई इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद खंडों में अग्रणी हिस्सेदारी है. पीटीआई भाषा की रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी से मार्च की तिमाही में वह 20 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी के साथ स्मार्टफोन बाजार में अग्रणी रही.

पार्क ने कहा कि वह भारत में डिजिटल बदलाव और इंटरनेट से जुड़ी आबादी के बीच सूचनाओं के प्रसार की तीव्र गति को देखकर चकित हैं. उन्होंने कहा, मैं यह देखकर अचंभित हूं कि स्मार्टफोन के जरिये भारत में डिजिटल तरीके से कितना तेजी से बदलाव आया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >