Teacher’s Day पर ये हैं पॉपुलर गैजेट्स Gift Ideas, बड़े काम आयेंगे

Teacher’s Day Tech Gadgets Gift Ideas – अगर आप टीचर्स डे पर अपने फेवरेट टीचर को कोई यूजफुल गिफ्ट देना चाहते हैं और उनके लिए कोई गिफ्ट अगर अब तक नहीं तय कर पाये हैं, तो हम आपकी कुछ मदद कर देते हैं. हम आपको बताते हैं, ऐसे गिफ्ट्स के बारे में, जिसे आप किसी भी लोकल या ऑनलाइन शॉप से आसानी से चुन सकते हैं

Teacher’s Day Tech Gadgets Gift Ideas : आपके टीचर को केवल आपका आदर और सम्मान चाहिए. इससे बड़ा उनके लिए और कोई उपहार नहीं हो सकता. लेकिन अगर आप टीचर्स डे पर अपने फेवरेट टीचर को कोई यूजफुल गिफ्ट देना चाहते हैं और उनके लिए कोई काम का गिफ्ट अगर आप अब तक नहीं तय कर पाये हैं, तो हम आपकी कुछ मदद कर देते हैं. हम आपको बताते हैं, ऐसे गिफ्ट्स के बारे में, जिसे आप किसी भी लोकल या ऑनलाइन शॉप से आसानी से चुन सकते हैं. ये गिफ्ट्स ऑप्शन्स यूजफुल और किफायती हैं.

ट्रैकिंग की-चेन

अगर आपके टीचर सामान रखकर भूल जाते हैं, तो उन्हें गिफ्ट के तौर पर ट्रैकिंग की-चेन दे सकते हैं. इसे मोबाइल फोन से कनेक्ट कर इस्तेमाल किया जाता है. इसे किसी भी जरूरी सामान के अंदर रख सकते हैं, जिसके खोने का डर रहता है. इससे मोबाइल पर उसकी लोकेशन दिखेगी. इसे कार और बाइक में भी इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे पार्किंग में खड़ी गाड़ी ढूंढना आसान होगा.

Also Read: iPhone Offers: नया आईफोन आने से पहले पुराना वाला मॉडल हो गया इतना सस्ता, ऑफर देख उछल पड़ेंगे आप

डिजिटल पेपर

आपके प्यारे टीचर अगर टेक फ्रेंडली हैं, तो इस तोहफे से पेपर की जरूरतें खत्म हो जाएंगी. खासतौर पर उनकी जो, आज भी टाइप करने से ज्यादा लिखना पसंद करते हैं. इस पर ऐप के जरिये नोट्स कहीं भी ट्रांसफर कर सकते हैं.

BP मॉनीटर

अगर आपके प्यारे टीचर को बीपी जैसी स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं हैं, तो उन्हें एक बढ़िया बीपी मॉनीटर मशीन भी गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं. इससे वह घर पर ही अपनी पल्स रेट, ब्लड प्रेशर माप सकेंगे और अपने सेहत का ख्याल रख सकेंगे.

Also Read: iPhone 15 के लॉन्च होने से पहले लीक हो गए ये फीचर्स, देखें पूरी लिस्ट

पावर बैंक

आपके टीचर के स्मार्टफोन या स्मार्ट गैजेट की बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है, तो उन्हें पावरबैंक गिफ्ट के तौर पर दिया जा सकता है. इससे वह फोन या अन्य गैजेट को बैटरी खत्म होने की चिंता किये बगैर इस्तेमाल कर सकेंगे. बाजार में 10000mAh से लेकर 30000mAh बैटरी कैपेसिटी वाले पावरबैंक की बड़ी रेंज उपलब्ध है.

वाई-फाई सिस्टम

आज सभी स्मार्ट गैजेट्स इंटरनेट पर निर्भर हैं. ऐसे में टीचर को वाई-फाई राउटर या डॉन्गल गिफ्ट किया जा सकता है. इसमें एक साथ कई डिवाइस कनेक्ट किये जा सकते हैं. स्मार्टफोन, लैपटॉप सहित अन्य स्मार्ट डिवाइसेज के लिए अलग-अलग रीचार्ज करने का झमेला भी नहीं रहेगा.

Also Read: Elon Musk ने बढ़ा दी Mark Zuckerberg की मुसीबत, ​WhatsApp को टक्कर देने के लिए X पर लायेंगे यह धाकड़ फीचर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >