Tata Sierra 2025 vs Hyundai Creta: नयी सिएरा ने क्रेटा को दी खुली चुनौती, देखें कीमत-फीचर्स-स्पेस की पूरी तुलना

Tata Sierra vs Hyundai Creta: टाटा सिएरा की बुकिंग खुलनेवाली है. यह एसयूवी अपने 622L बूट स्पेस, ट्रिपल स्क्रीन और 280Nm टॉर्क से क्रेटा को कड़ी टक्कर देगी. जनवरी 2026 से डिलीवरी शुरू. देखें टाटा सिएरा 2025 और हुंडई क्रेटा की तुलना

Tata Sierra vs Hyundai Creta: टाटा मोटर्स अपनी सबसे चर्चित SUVसिएरा की बुकिंग 16 दिसंबर से और जनवरी 2026 से डिलीवरी शुरू करनेवालीहै. टाटा की इस गाड़ी ने हुंडई क्रेटा के दबदबे को सीधी चुनौती दे दी है. 11.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत वाली सिएराबड़े स्पेस, आधुनिक फीचर्स और मजबूत बिल्ड क्वालिटी के साथ बाजार में तहलका मचाने को तैयार है.

कीमत और वेरिएंट: सिएरा ने वैल्यू के मामले में क्रेटा को पछाड़ा

सिएरा के बेस वेरिएंट की कीमत 11.49 लाख रुपये से शुरू होकर टॉप मॉडल में 19.49 लाख रुपये तक जाती है.क्रेटा अभी भी 10.73 लाख से 20.20 लाख रुपये की रेंज में बिक रही है. बेस मॉडल में ही सिएरा 6 एयरबैग, बाय-एलईडी लाइट्स और 622 लीटर बूट स्पेस दे रही है, जो क्रेटा के बेस वेरिएंट से कहीं आगे है. टॉप वेरिएंट में भी सिएरा करीब 70 हजार रुपये सस्ती पड़ रही है.

डिजाइन और डायमेंशंस: बॉक्सी लुक ने सबका दिल जीत लिया

सिएरा का रेट्रो-मॉडर्न बॉक्सी डिजाइन देखते ही बनता है. यह क्रेटा से लंबी, चौड़ी और ऊंची है. 205 mm ग्राउंड क्लीयरेंस और 622 लीटर बूट स्पेस के साथ सिएरापरिवारिक और ऑफ-रोड दोनों तरह की जरूरतों के लिए परफेक्ट है.क्रेटा का स्लीक लुक शहर में अच्छा लगता है, लेकिन स्पेस और रोड प्रजेंस में सिएरा भारी पड़ रही है.

इंजन और परफॉर्मेंस: डीजल में सिएरा का दबदबा

सिएरा में तीन इंजन विकल्प हैं- पेट्रोल, टर्बो-पेट्रोल और डीजल. खास बात यह कि डीजल वर्जन में 280 Nm टॉर्क है, जो क्रेटा के 250 Nm से 30 Nm ज्यादा है. हाईवे पर लोडेड गाड़ी चलाते समय सिएरा का डीजल बेहतर परफॉर्मेंस देगा. जल्द आने वाला AWD वर्जन इसे और मजबूत बनाएगा.

फीचर्स और सुरक्षा: सिएरा ने सेगमेंट में नया बेंचमार्क सेट किया

सिएरा ने ट्रिपल 12.3 इंच स्क्रीन्स, JBL 12 स्पीकर सिस्टम, लेवल-2 ADAS, वेंटिलेटेड सीट्स, 360° कैमरा और हाइपर HUD जैसे कई सेगमेंट-फर्स्ट फीचर्स दिये हैं.क्रेटा में भी पैनोरमिकसनरूफ और पावर्डसीट्स हैं, लेकिन सिएरा ने टेक्नोलॉजी और लग्जरी के मामले में बाजी मार ली है. सुरक्षा में दोनों गाड़ियां 6 एयरबैग और मजबूत स्ट्रक्चर के साथ आ रही हैं.

क्रेटा अभी भी नंबर-1, लेकिन सिएरा ने बाजार का पूरा गणित बदल दिया

हुंडई क्रेटा ने 2025 में अब तक सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV का तमगा बरकरार रखा है, लेकिन सिएरा की एंट्री ने ग्राहकों को एक नया और दमदार विकल्प दे दिया है. अगर आपको बड़ा स्पेस, ताजा टेक्नोलॉजी और अलग पहचान चाहिए तो 16 दिसंबर से शुरू हो रही सिएरा की बुकिंग आपके लिए बेस्ट मौका है. वहीं, सर्विस नेटवर्क और रीसेल वैल्यू की चिंता है तो क्रेटा अभी भी सुरक्षित चुनाव है. आने वाले महीनों में साफ हो जाएगा कि बाजार का नया बादशाह कौन बनेगा.

Tata Sierra 2025 Price: कीमतों का हो गया ऐलान, टॉप वेरिएंट्स पर अब भी सस्पेंस

Tata Sierra 2025: 3 इंजन, 7 वेरिएंट्स और धांसू फीचर्स, जानिए सब कुछ डिटेल्स में

11.49 लाख रुपये में आयी Tata Sierra 2025, बेस मॉडल में टाटा ने भर-भर कर दिये हैं फीचर्स

Maruti, Tata को पीछे छोड़, Hyundai ने बनाया भारत के कार बाजार पर छा जाने का प्लान, लॉन्च करेगी 26 नयी कारें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >