Skoda ने भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर SUV Kushaq का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरुआती कीमत 10.69 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जबकि टॉप वेरिएंट 18.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाता है. 2021 में लॉन्च के बाद यह Kushaq का पहला बड़ा अपडेट है, जिसमें डिजाइन, फीचर्स और टेक्नोलॉजी में कई अहम बदलाव किए गए हैं. यह SUV अब Renault Duster, Hyundai Creta, Kia Seltos और Maruti Suzuki जैसी गाड़ियों को टक्कर देगी.
डिजाइन में हुआ बड़ा बदलाव
फेसलिफ्ट मॉडल में SUV के एक्सटीरियर को ज्यादा प्रीमियम और मॉडर्न बनाया गया है. इसमें-
- नई ग्रिल और हेडलाइट डिजाइन, जो Skoda Kodiaq से इंस्पायर्ड है.
- पहले से ज्यादा स्लिम हेडलाइट्स और eyebrow-शेप DRLs दिए गए हैं.
- 17-इंच के नए अलॉय व्हील्स मिलेंगे.
- 50kg लोड कैपेसिटी के साथ रूफ रेल्स.
- व्हील आर्च और डोर के नीचे ब्लैक क्लैडिंग.
- पीछे की तरफ कनेक्टेड LED टेललाइट्स और इल्यूमिनेटेड Skoda बैजिंग.
इंटीरियर अब और ज्यादा टेक-फ्रेंडली
इंटीरियर कि बात करें, तो Kushaq का केबिन पहले जैसा ही है, लेकिन इसमें कई नए अपग्रेड्स किए गए हैं. जैसे कि-
- 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और एम्बिएंट लाइटिंग.
- 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट (नई UI के साथ).
- 10.25-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले.
- मिलेंगे ज्यादा लग्जरी फीचर्स
- नई Kushaq में कई एडवांस्ड और प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं. जैसे कि-
- पैनोरमिक सनरूफ.
- रियर सीट मसाज फंक्शन (सेगमेंट में खास).
- वेंटिलेटेड और पावर-एडजस्टेबल फ्रंट सीट्स.
- वायरलेस फोन चार्जिंग.
- ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल (रियर AC वेंट्स के साथ).
बेसिक सेफ्टी फीचर्स
सेफ्टी के मामले में SUV में बेसिक फीचर्स दिए गए हैं. जैसे कि-
- 6 एयरबैग्स.
- फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर.
- रियर पार्किंग कैमरा.
- TPMS (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम).
- ऑटो-डिमिंग IRVM.
हालांकि, इसमें 360-डिग्री कैमरा और ADAS जैसे फीचर्स नहीं दिए गए हैं, जो इस सेगमेंट की कुछ अन्य SUVs में मिलते हैं.
इंजन और परफॉर्मेंस
नई Kushaq में दो पेट्रोल इंजन ऑप्शन मिलेंगे. इसमें सबसे बड़ा अपडेट इसका नया गियरबॉक्स है.
1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन
- यह 115hp पावर और 178 Nm टॉर्क जेनरेट करता है.
- इसमें नया 8-स्पीड ऑटोमैटिक (टॉर्क कन्वर्टर) दिया गया है.
- पहले इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक मिलता था, जिसे अब बदल दिया गया है.
- साथ ही 6-स्पीड मैनुअल का ऑप्शन मिलेगा.
1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन
- यह 150hp पावर 250 Nm टॉर्क जेनरेट करता है.
- इसमें 7-स्पीड DSG (डुअल-क्लच ऑटोमैटिक) मिलता है.
- हालांकि, इस इंजन के साथ मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन नहीं दिया गया है.
दोनों इंजन ऑप्शन बेहतर परफॉर्मेंस और स्मूद ड्राइविंग का एक्सपीरियंस देते हैं, जहां 1.0L इंजन रोजमर्रा के लिए सही है, वहीं 1.5L इंजन ज्यादा पावर और स्पोर्टी ड्राइव के लिए बेहतर माना जाता है.
माइलेज पहले से ज्यादा बेहतर
नई Skoda Kushaq फेसलिफ्ट में माइलेज पहले के मुकाबले बेहतर हुआ है. इसमें-
- 1.0-लीटर ऑटोमैटिक (8AT) अब 19.09 kmpl देता है, जो पहले 15.78 kmpl था.
- वहीं 1.5-लीटर DSG का माइलेज 17.71 kmpl से बढ़कर 18.72 kmpl हो गया है.
- इसके अलावा 1.0-लीटर मैनुअल भी अब 19.66 kmpl देता है, जो पहले 17.88 kmpl था.
- खास बात यह है कि अब 1.0-लीटर ऑटोमैटिक माइलेज के मामले में 1.5 DSG से भी ज्यादा बेहतर हो गया है.
कीमत (एक्स-शोरूम)
इस मॉडल में 5 वेरिएंट्स मिलेंगे, जिसकी कीमत-
- Classic+: ₹10.69 लाख (1.0 TSI MT), ₹12.69 लाख (1.0 TSI AT)
- Signature: ₹14.59 लाख (MT), ₹15.59 लाख (AT)
- Sportline: ₹14.74 लाख (MT), ₹15.74 लाख (AT)
- Prestige: ₹16.79 लाख (MT), ₹17.59 लाख (AT), ₹18.79 लाख (1.5 TSI DSG)
- Monte Carlo: ₹17.89 लाख (AT), ₹18.99 लाख (1.5 TSI DSG)
फेसलिफ्ट मॉडल की कीमतें पुराने वर्जन के वेरिएंट के मुकाबले करीब ₹94,000 तक बढ़ गई हैं. नए अपडेट में कंपनी ने Classic वेरिएंट की जगह Classic+ को बेस मॉडल बनाया है. खास बात यह है कि अब Classic+ में ऑटोमैटिक (AT) का ऑप्शन भी मिलेगा, जो पहले Classic वेरिएंट में नहीं था.
यह भी पढ़ें: 5.80 लाख में आई 2026 Hyundai Exter, अब और स्टाइलिश और फीचर-लोडेड हुई SUV
