भारत में सिर्फ 50 खरीदारों को मिलेगी ये SUV, शुरू हुई Skoda Kodiaq RS की बुकिंग, जानें खूबियां

Skoda की नई Kodiaq RS भारतीय बाजार में बेहद लिमिटेड नंबर्स में पेश की जा रही है. यह SUV पावर, एडवांस ड्राइविंग टेक्नोलॉजी और बेहतर हैंडलिंग का बढ़िया मिक्सचर लेकर आती है. खास सस्पेंशन सेटअप और कई ड्राइविंग मोड्स इसे ब्रांड की सबसे परफॉर्मेंस-ओरिएंटेड SUVs में से एक बनाते हैं.

Skoda ने भारत में अपनी नई Kodiaq RS की बुकिंग शुरू कर दी है, लेकिन इसमें एक बड़ा ट्विस्ट है. कंपनी इस SUV की सिर्फ 50 यूनिट्स ही भारत ला रही है. बुकिंग के लिए 3 लाख रुपये का टोकन अमाउंट कंपनी ने रखा है. अब सवाल ये है कि आखिर Kodiaq RS को रेगुलर Kodiaq और भारत में मौजूद Skoda की दूसरी RS-बैज्ड कारों से इतना खास क्या बनाता है? आइए जानते हैं उन फीचर्स और परफॉर्मेंस अपग्रेड्स के बारे में जो इस SUV को भीड़ से अलग पहचान देते हैं.

Kodiaq RS की स्पीड Octavia RS के मुकाबले कितनी तेज है?

इसमें वही 2.0-लीटर EA888 टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है जो Octavia RS में दिया गया है, लेकिन यहां इसे 400 Nm टॉर्क के लिए ट्यून किया गया है. यानी ऑक्टाविया RS से पूरे 30 Nm ज्यादा. इसके साथ स्टैंडर्ड ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम और 7-स्पीड ड्यूल-क्लच गियरबॉक्स मिलता है. इसकी बदौलत यह SUV सिर्फ 6.3 सेकंड में 0 से 100 km/h की स्पीड पकड़ लेती है. हालांकि टॉप स्पीड के मामले में Kodiaq RS थोड़ा पीछे रह जाती है. इसकी टॉप स्पीड 231 km/h है, जबकि Octavia RS 250 km/h तक जा सकती है.

रेगुलर Kodiaq से कितनी अलग है Kodiaq RS?

यह स्टैंडर्ड Kodiaq से एक कदम आगे की SUV है. इसे खास तौर पर ज्यादा स्पोर्टी और परफॉर्मेंस-फोकस्ड ड्राइविंग के लिए तैयार किया गया है. इसकी सबसे बड़ी खासियत इसका दमदार टर्बो-पेट्रोल इंजन, स्टैंडर्ड AWD (ऑल-व्हील ड्राइव) सिस्टम और एडैप्टिव सस्पेंशन सेटअप है, जो फिलहाल भारत में बिकने वाली किसी भी दूसरी Skoda में नहीं मिलता.

लेकिन असली गेम-चेंजर है इसका Dynamic Chassis Control Plus सिस्टम. इसमें 15 अलग-अलग डैम्पिंग लेवल्स मिलते हैं. इससे आप अपनी पसंद के अनुसार सस्पेंशन को बेहद सॉफ्ट या काफी स्पोर्टी बना सकते हैं. दिलचस्प बात यह है कि यह फीचर भारत में मिलने वाली Octavia RS में भी नहीं दिया गया है.

ड्राइविंग एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए इसमें Eco, Comfort, Normal, Sport, Individual, Snow और Off-Road मोड्स दिए गए हैं. जैसे ही आप कोई मोड चुनते हैं, SUV खुद ही सस्पेंशन की सख्ती, इंजन की थ्रॉटल रिस्पॉन्स और स्टीयरिंग के फील को एक साथ एडजस्ट कर देती है.

कितनी होगी Kodiaq RS की कीमत?

Skoda ने अभी तक Kodiaq RS की ऑफिसियल प्राइस का ऐलान नहीं किया है. लेकिन मौजूदा Kodiaq की कीमत ₹36.99 लाख से ₹46.99 लाख के बीच होने को देखते हुए माना जा रहा है कि RS वर्जन की कीमत ₹50 लाख (एक्स-शोरूम) से ऊपर जा सकती है. दिलचस्प बात यह है कि लॉन्च से पहले ही इसकी केवल 50 यूनिट्स उपलब्ध कराई गई हैं.

यह भी पढ़ें: नई Citroen eC3X खरीदने का प्लान है? पैसे खर्च करने से पहले जान लें ये 5 बड़ी बातें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >