स्कोडा इंडिया का नया गेम प्लान, आयेंगे ज्यादा ग्लोबल मॉडल्स, EV लॉन्च होल्ड पर

Skoda Global Plans India: स्कोडा इंडिया 2025 में और ग्लोबल मॉडल लॉन्च करेगी, EV लॉन्च अभी होल्ड पर है. कंपनी Kushaq, Slavia और Kyalak पोर्टफोलियो में नये अपडेट लाने की तैयारी में है.

Skoda Global Plans India: भारतीय कार बाजार में स्कोडा आने वाले साल में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है. कंपनी का फोकस अब और ज्यादा ग्लोबल आइकॉनिक मॉडल्स को इंडिया में लाने पर रहेगा, लेकिन इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट में एंट्री अभी रोक कर रखी गई है.

अगले साल और ज्यादा ग्लोबल कारें आएंगी

कंपनी के ब्रांड डायरेक्टर आशीष गुप्ता के मुताबिक, इंडिया में लोकली-बिल्ट पोर्टफोलियो फिलहाल जैसा है वैसा ही रहेगा. लेकिन मार्केट में चर्चा और एक्साइटमेंट बनाये रखने के लिए 2025 में कुछ हाई-प्रोफाइल ग्लोबल मॉडल्स इंपोर्ट करके लॉन्च किये जाएंगे.

EV लॉन्च India में फिलहाल होल्ड पर

स्कोडा ने साफ किया कि अभी भारत में EV लॉन्च प्लान पर फाइनल डिसीजन होल्ड पर है. गुप्ता ने कहा- EV फ्यूचर है, लेकिन नीति, FTA और पॉलिसी में अनिश्चितता के कारण फिलहाल क्लियर रोडमैप सेट करना मुश्किल है.

बिक्री में अब तक सॉलिड प्रदर्शन

2025 में जनवरी से अक्तूबर के बीच कंपनी 61,000 से ज्यादा युनिट्स बेच चुकी है. कंपनी अपने 2% पैसेंजर व्हीकल मार्केट शेयर को बरकरार रखने की कोशिश में है. स्कोडा ने 2022 वाले अपने पुराने एन्युअल सेल्स रिकॉर्ड को पहले ही पार कर चुकी है.

Kodiaq से लेकर Kushaq पोर्टफोलियो में अपडेट्स

अगले साल Kylaq सिरीज के और ट्रिम्स लाये जाएंगे. साथ ही Kushaq और Slavia मॉडल्स को भी अपडेटेड अवतार में पेश किया जाएगा, ताकि मास प्रीमियम सेगमेंट में अपील और स्टेबल बनायी जा सके.

Google Maps अब आपकी कार में रोड को लाइव स्कैन करके बताएगा कब बदलनी है लेन

17 सीटों वाली किफायती सवारी, फैमिली वेकेशन से लेकर बिजनेस ट्रिप बनेगा यादगार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >