2026 Aprilia RS 457 भारत में लॉन्च हो चुकी है. इस बार कंपनी ने इसे बिल्कुल फ्रेश लुक दिया है. नया डिजाइन इसे पहले से ज्यादा स्टाइलिश और स्पोर्टी बनाता है. इसकी कीमत ₹4.22 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जो पुराने मॉडल से कम है. यानी अब यह बाइक पहले के मुकाबले थोड़ी ज्यादा अफॉर्डेबल हो गई है. अगर आप Aprilia RS 457 खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो डील फाइनल करने से पहले इसके अपडेटेड मॉडल की कुछ जरूरी बातें जरूर जान लें. आइए जानते हैं इस बाइक में क्या खास है.
2026 Aprilia RS 457 अब पहले से हुई ज्यादा सस्ती
2026 Aprilia RS 457 अब पहले से ज्यादा किफायती हो गई है. इसकी स्टैंडर्ड वेरिएंट की कीमत ₹4.22 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है. बता दें ये पहले वाली ₹4.35 लाख की कीमत से कम है. यानी अब यह स्पोर्ट्स बाइक थोड़ी ज्यादा बजट-फ्रेंडली बन गई है. वहीं, नया लॉन्च हुआ Aprilia RS 457 GP Replica वेरिएंट ₹4.37 लाख (एक्स-शोरूम) में आता है, जो स्टाइल और वैल्यू दोनों के मामले में परफेक्ट है.
मिलेंगे नए कलर्स
Aprilia ने MY2026 के लिए RS 457 के कलर ऑप्शन्स को और भी मजेदार बना दिया है. अब इस स्पोर्ट्स बाइक में दो नए पेंट फिनिश जोड़े गए हैं. इससे इसका लुक और भी फ्रेश लगेगा. नए कलर ऑप्शन हैं Coral Snake Blue और Arsenic Yellow.
इसके अलावा, जो पुराने कलर पहले से मिल रहे थे, वो भी मिलते रहेंगे. इनमें शामिल हैं Prismatic Dark, Opalescent Light और Racing Stripes. यानी अब आपके पास अपनी पसंद और स्टाइल के हिसाब से ज्यादा ऑप्शन मौजूद हैं.
नया GP Replica वेरिएंट
2026 Aprilia RS 457 अब दो ऑप्शन में आती है. एक रेगुलर वेरिएंट और दूसरा नया GP Replica वेरिएंट. यह वेरिएंट Aprilia की RS-GP MotoGP मशीन से इंस्पायर्ड है. यानी इसका पूरा लुक रेसिंग वाली फील देता है. खास बॉडी ग्राफिक्स और रेस-स्टाइल लिवरी इसे स्टैंडर्ड मॉडल से अलग पहचान देते हैं और बाइक का स्पोर्टी अंदाज और भी ज्यादा उभरकर आता है.
सिर्फ लुक ही नहीं, इसमें कुछ काम के परफॉर्मेंस अपग्रेड भी मिलते हैं. जैसे इसमें बाय-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर, एडजस्टेबल ब्रेक लीवर और एडजस्टेबल क्लच लीवर स्टैंडर्ड तौर पर दिए गए हैं.
यह भी पढ़ें: Ducati Formula 73 रिवील, सिर्फ 873 लोग ही खरीद पाएंगे लिमिटेड एडिशन
