Simple Energy ने लॉन्च किया नया फैमिली ई-स्कूटर Simple Wave, 243 KM तक की रेंज और 1.09 लाख रुपये शुरुआती कीमत

Simple कंपनी ने अपनी नई फैमिली ई-स्कूटर Simple Wave लॉन्च कर दी है. इसकी रेंज 243 किमी है और ये 1.09 लाख रुपए की शुरुआती कीमत के साथ आती है.

Simple Energy ने भारतीय बाजार में अपनी नई फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर Simple Wave को लॉन्च कर दिया है. कंपनी की यह पहली इलेक्ट्रिक स्कूटर है जिसे रोजमर्रा के इस्तेमाल और परिवार की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.

इसकी शुरुआती कीमत 1,09,999 रुपये (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) रखी गई है. Simple Wave तीन वेरिएंट में आती है और टॉप वेरिएंट में 5kWh बैटरी के साथ 243 किलोमीटर तक की IDC रेंज का दावा किया गया है.

Simple Wave की कीमत

Simple Wave की शुरुआती कीमत 1,09,999 रुपये (एक्स-शोरूम, बेंगलुरु) है. कंपनी ने इसे अलग-अलग बैटरी पैक और रेंज के साथ पेश किया है, जिससे ग्राहक अपनी जरूरत के हिसाब से वेरिएंट चुन सकते हैं.


सिंपल एनर्जी ने अपनी नई इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंपल वेव लॉन्च की

स्पोर्टी नहीं, फैमिली स्कूटर वाला डिजाइन

Simple Energy की One और Ultra जैसी स्कूटरों की तुलना में Wave का डिजाइन ज्यादा पारंपरिक और कर्व्ड है. कंपनी ने इसमें रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखते हुए प्रैक्टिकल डिजाइन दिया है.

इसके फ्रंट में हॉरिजॉन्टल LED हेडलाइट बार दी गई है. फ्रंट इंडिकेटर्स हैंडलबार काउल पर लगाए गए हैं, जबकि रियर इंडिकेटर्स LED टेललाइट स्ट्रिप में इंटीग्रेट किए गए हैं.

स्कूटर में चौड़ा फ्लोरबोर्ड, फ्रंट एप्रन पर स्टोरेज स्पेस और साइड स्टोरेज पॉड्स दिए गए हैं. इसमें 920mm लंबी सीट मिलती है, जिसे दो लोगों के बैठने के लिहाज से डिजाइन किया गया है.

Simple Wave को Pearl White, Polar Blue, Forest Green, Coral Red, Twilight Black और Dolphin Grey समेत छह रंगों में खरीदा जा सकता है.

सिंपल एनर्जी ने अपनी नई इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंपल वेव लॉन्च की

243 KM तक की रेंज

Simple Wave अलग-अलग बैटरी विकल्पों के साथ उपलब्ध है. इनमें बैटरी क्षमता के हिसाब से रेंज में अंतर है.

वेरिएंटबैटरीIDC रेंजटॉप स्पीड0-40 किमी/घंटा
Wave S2.2 kWh100 KM75 KM/H4 सेकंड
Wave S2.7 kWh132 KM75 KM/H4 सेकंड
Wave3.7 kWh171 KM90 KM/H3.3 सेकंड
Wave+5 kWh243 KM90 KM/H3.3 सेकंड

कंपनी के अनुसार, Wave+ में 5kWh बैटरी दी गई है और इसकी IDC रेंज 243 किलोमीटर तक है. वहीं 3.7kWh बैटरी वाले Wave की रेंज 171 किलोमीटर तक बताई गई है.

ध्यान देने वाली बात है कि IDC रेंज कंपनी का दावा है. वास्तविक रेंज राइडिंग स्टाइल, स्पीड, ट्रैफिक, वजन और मौसम जैसी स्थितियों पर निर्भर कर सकती है.

ये भी पढ़ें: 80+ km रेंज और 4 घंटे में फुल चार्ज, बिना DL-RTO के चलेगा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत सिर्फ इतनी

सिंपल ने अपनी नई फैमिली स्कूटर सिंपल वन लॉन्च की

90 KM/H की टॉप स्पीड

Simple Wave और Wave+ में इलेक्ट्रिक मोटर को मिड-माउंटेड रखा गया है. इन दोनों वेरिएंट की टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा है और 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में 3.3 सेकंड का समय लगता है.

Wave S की टॉप स्पीड 75 किलोमीटर प्रति घंटा और 0-40 किलोमीटर प्रति घंटे की एक्सेलरेशन टाइम 4 सेकंड है.

चार्जिंग और हार्डवेयर

स्कूटर का चार्जिंग पोर्ट फ्रंट एप्रन पर दिया गया है. इससे सीट खोलने की जरूरत के बिना चार्जिंग केबल कनेक्ट की जा सकती है.

राइडिंग हार्डवेयर की बात करें तो इसमें आगे टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं. ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक मिलता है. दोनों पहियों में 12-इंच के व्हील दिए गए हैं.

7-इंच का डिस्प्ले और स्मार्ट फीचर्स

Simple Wave में वेरिएंट के अनुसार 7-इंच LCD या 7-इंच TFT डिस्प्ले मिलता है. इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और कॉल/SMS अलर्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

इसके अलावा स्कूटर में म्यूजिक कंट्रोल, अलग-अलग राइडिंग मोड और कनेक्टेड फीचर्स भी मिलते हैं.

Wave और Wave+ में Eco X, Eco, Ride और Sport राइडिंग मोड दिए गए हैं. वहीं Wave S में Eco X, Eco और Ride मोड मिलते हैं.

सुरक्षा के लिए मिलेंगे ये फीचर्स

Simple Wave में सुरक्षा और कनेक्टेड टेक्नोलॉजी से जुड़े कई फीचर्स दिए गए हैं. इनमें मुख्य तौर पर ये फीचर्स हैं:

  • ट्रैक्शन कंट्रोल
  • Theft और Tow Alert
  • Live Location Sharing
  • स्मार्टफोन कनेक्टिविटी
  • टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन
  • कॉल और SMS अलर्ट

किन स्कूटरों से होगी टक्कर?

Simple Wave ऐसे समय बाजार में आई है जब फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में कई विकल्प मौजूद हैं. इसका मुकाबला Ather Rizta, TVS iQube और Bajaj Chetak जैसे मॉडल से होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: ₹0 डाउन पेमेंट पर घर लाएं Ather Konarc, रोज का खर्च सिर्फ ₹100

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Suyash Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >