GT Battista: सचिन तेंदुलकर ने की सबसे तेज इलेक्ट्रिक कार की सवारी, आनंद महिंद्रा ने दिया कमाल का रिएक्शन

Fastest Electric Car – इस कार को महिंद्रा के स्वामित्व वाली कंपनी ऑटोमोबाइल पिनिनफेरिना ने बनाया है. इस इवेंट में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को दुनिया की सबसे तेज इलेक्ट्रिक कार की सवारी करते हुए देखा गया, जिसका वीडियो देश के प्रमुख उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर शेयर किया है.

GT Battista World’s Fastest Accelerating E-Car: वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ने हैदराबाद ई-मोटर शो में दुनिया की सबसे तेज इलेक्ट्रिक हाइपरकार जीटी बतिस्ता को पेश किया. महिंद्रा की इस कार की खूबी ये है कि यह सबसे तेज इलेक्ट्रिक कार है. इस कार को महिंद्रा के स्वामित्व वाली कंपनी ऑटोमोबाइल पिनिनफेरिना ने बनाया है. कार का नाम बतिस्ता (Battista) है. इस इवेंट में क्रिकेट के भगवान कहे जाने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी मौजूद रहे और यहां उनका कार प्रेम भी देखने को मिला. इवेंट में मौजूद रहे सचिन तेंदुलकर को दुनिया की सबसे तेज इलेक्ट्रिक कार की सवारी करते हुए देखा गया, जिसका वीडियो देश के प्रमुख उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने ट्विटर पर शेयर किया है.

दुनिया की सबसे फास्ट इलेक्ट्रिक कार

हैदराबाद में एबीबी एफआईए फॉर्मूला ई विश्व चैंपियनशिप (ABB FIA Formula E World Championship) के दौरान महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी फुल इलेक्ट्रिक कार हाइपर जीटी बतिस्ता (Battista) को पेश किया. कंपनी का दावा है कि यह फुल इलेक्ट्रिक कार दुनिया की सबसे फास्ट इलेक्ट्रिक कार है. बतिस्ता की टॉप स्पीड 350 किलोमीटर प्रति घंटा है. यह कार 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर पहुंचने में मात्र 1.86 सेकेंड का समय लेती है. कार 0 से 200 km/h की स्पीड पर पहुंचने में केवल 4.75 सेकेंड का समय लेती है. स्टेबिलिटी और ब्रेकिंग को लेकर कंपनी का दावा है कि इस कार को 31 मीटर के डिस्टेंस में 100 से 0 की स्पीड पर रोका जा सकता है.

Also Read: Tata Nexon EV की टक्कर में कहां खड़ी होती है Mahindra XUV400 EV ? कीमत और फीचर्स में जानें कौन है किससे बेहतर

सचिन तेंदुलकर ने की बतिस्ता कार की सवारी

महिंद्रा द्वारा फुल इलेक्ट्रिक कार हाइपर जीटी बतिस्ता (Battista) को पेश करने के बाद इसकी टेस्ट ड्राइव के दौरान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी इस इलेक्ट्रिक कार की सवारी करते दिखे (Sachin Tendulkar Drive Batista). इस ड्राइव का वीडियो सचिन तेंदुलकर ने अपने ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा- क्या ईवीज भविष्य हैं? का परफेक्ट जवाब पिनिनफेरिना बतिस्ता के पास है. यह बहुत तेज है, हमने समय को चुनौती दी और भविष्य में लैंड किया. आनंद महिंद्रा और उनकी टीम की एक अद्भुत उपलब्धि है. भारतीय कंपनियों के पास अत्याधुनिक, विश्व स्तरीय ऑटोमोबाइल देखकर खुशी हुई.

आनंद महिंद्रा ने रिट्वीट किया सचिन तेंदुलकर का ट्वीट

सचिन तेंदुलकर के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए आनंद महिंद्रा ने इस ट्वीट को रिट्वीट (Anand Mahindra Tweet) करने के साथ लिखा, सचिन आपने अभी हमें बतिस्ता के लिए एक शानदार टैगलाइन दी है. एक कार जो ‘समय को मात देती है और आपको भविष्य में ले जाती है! वाह! यह इसे मास्टर ब्लास्टर ऑन व्हील्स बनाता है. आज आपको हमारे साथ पाकर बड़ी खुशी हुई है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फुल इलेक्ट्रिक हाइपर जीटी बतिस्ता (Battista) को महिंद्रा एंड महिंद्रा के स्वामित्व वाली वाहन निर्माता कंपनी पिनिनफेरिना (Pininfarina) ने बनाया है. यह कार दुनिया में मौजूद इलेक्ट्रिक कारों की रेंज में सबसे तेज रफ्तार वाली इलेक्ट्रिक कार है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >