Honda Rebel 300 का करें इंतजार या Royal Enfield Meteor 350 खरीदें? जानें कौन-सी क्रूजर बाइक है बेस्ट

Honda Rebel 300 जल्द भारतीय बाजार में दस्तक देने वाली है. लॉन्च के बाद इसका मुकाबला Royal Enfield Meteor 350 से होगा. अगर आप नई क्रूजर बाइक खरीदने की सोच रहे हैं, तो दोनों बाइक्स के डिजाइन, इंजन, फीचर्स और राइडिंग एक्सपीरियंस का यह आसान कंपैरिजन जरूर पढ़ें.

अगर आप नई क्रूजर बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो जल्द ही भारतीय बाजार में Honda Rebel 300 की एंट्री होने वाली है. कंपनी ने इस बाइक को भारत में शोकेस कर दिया है और इसे जल्द लॉन्च करने की तैयारी है. लॉन्च के बाद इसका सीधा मुकाबला Royal Enfield Meteor 350 से होगा, जो पहले से ही इस सेगमेंट की पॉपुलर बाइक्स में शामिल है. हालांकि, दोनों बाइक्स क्रूजर कैटेगरी में आती हैं, लेकिन इनका डिजाइन, इंजन और राइडिंग एक्सपीरियंस काफी अलग है. आइए जानते हैं कि Honda Rebel 300 और Royal Enfield Meteor 350 में क्या-क्या फर्क है.

डिजाइन और लुक

Honda Rebel 300 का डिजाइन मॉडर्न बॉबर स्टाइल पर बेस्ड है. इसमें लो-स्लंग बॉडी, ब्लैक-आउट फिनिश और सिंपल लेकिन प्रीमियम लुक मिलता है. यह बाइक खास तौर पर उन लोगों को पसंद आ सकती है, जो हल्की और स्टाइलिश क्रूजर चाहते हैं.

दूसरी तरफ Royal Enfield Meteor 350 क्लासिक क्रूजर डिजाइन के साथ आती है. इसमें बड़ा टीयरड्रॉप फ्यूल टैंक, चौड़ा हैंडलबार और क्रोम फिनिश देखने को मिलती है. इसका लुक ट्रेडिशनल Royal Enfield बाइक्स जैसा है और यह लंबी दूरी की राइडिंग के लिए भी बेहतर मानी जाती है.

सीट हाइट में कौन आगे?

अगर सीट हाइट की बात करें, तो Honda Rebel 300 यहां बढ़त बनाती है. इसकी सीट की ऊंचाई सिर्फ 690mm है, जिससे छोटे कद के राइडर्स भी इसे आसानी से चला सकते हैं.

दूसरी ओर, Royal Enfield Meteor 350 की सीट हाइट 765mm है. हालांकि यह भी ज्यादा ऊंची नहीं है, लेकिन Rebel 300 के मुकाबले में थोड़ी ज्यादा है.

इंजन और परफॉर्मेंस

Honda Rebel 300 में 286cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो करीब 30hp की पावर और 27.5Nm का टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी इसे Standard और E-Clutch, दोनों वेरिएंट में ला सकती है. E-Clutch सिस्टम गियर बदलने को और आसान बनाता है.

दूसरी ओर, Royal Enfield Meteor 350 में 349cc का सिंगल-सिलेंडर ऑयल-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 20.2hp की पावर और 27Nm का टॉर्क देता है. इसके साथ 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है. यह इंजन तेज स्पीड की बजाय स्मूद और आरामदायक क्रूजिंग के लिए तैयार किया गया है.

फीचर्स और राइडिंग एक्सपीरियंस

Honda Rebel 300 में कई मॉडर्न फीचर्स मिलते हैं. इसमें ऑल-LED लाइटिंग, राउंड LED हेडलाइट, डिजिटल LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, गियर पोजिशन इंडिकेटर, फ्यूल गेज और असिस्ट व स्लिपर क्लच जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसकी हल्की बॉडी और लो सीट हाइट शहर में रोजाना इस्तेमाल के लिए भी इसे आसान बनाती है.

Royal Enfield Meteor 350 में सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, Tripper Navigation (कुछ वेरिएंट्स में), ड्यूल-चैनल ABS और आरामदायक राइडिंग पोजिशन मिलती है. इसके अलावा बड़ा फ्यूल टैंक और टूरिंग एक्सेसरीज इसे लंबी दूरी की यात्रा के लिए बेहतर ऑप्शन बनाते हैं.

किसे खरीदना रहेगा बेहतर?

अगर आप पहली बार क्रूजर बाइक खरीद रहे हैं और हल्की, मॉडर्न और आसानी से चलने वाली बाइक चाहते हैं, तो Honda Rebel 300 आपके लिए बेहतर ऑप्शन साबित हो सकती है.

वहीं, अगर आपको क्लासिक लुक, आरामदायक राइडिंग और लंबी दूरी की यात्रा पसंद है, तो Royal Enfield Meteor 350 आज भी एक मजबूत ऑप्शन बनी हुई है.

यह भी पढ़ें: Royal Enfield Classic 650 के सामने Honda CB500 कहां टिकेगी? देखें दोनों बाइकों के बीच कंपैरिजन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शिवानी शाह

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >