Royal Enfield ने लॉन्च की Classic 350 Gorkha Edition, कीमत ₹2.10 लाख; जानें क्या मिला खास

Royal Enfield ने Classic 350 का नया Gorkha Edition लॉन्च किया है. बाइक को Gorkha Green रंग में उतारा गया है और इस पर खुकरी का खास निशान भी दिया गया है. इसमें 349cc का इंजन मिलता है, जो 20.1 bhp की ताकत और 27 Nm का टॉर्क देता है.

Royal Enfield ने भारतीय बाजार में Classic 350 Gorkha Edition को लॉन्च कर दिया है. इसे 2,10,684 रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लाया गया है. Classic 350 पर तैयार की गई इस खास बाइक को गोरखा रेजिमेंट की बहादुरी और पुरानी पहचान को सम्मान देने के लिए पेश किया गया है. कंपनी ने इसकी बुकिंग भी देशभर में शुरू कर दी है.

Gorkha Edition के लुक में क्या है खास?

Royal Enfield Classic 350 Gorkha Edition में सबसे बड़ा बदलाव इसके लुक को लेकर देखने को मिलता है. बाइक को खास Gorkha Green कलर में पेश किया गया है. इसके अलावा, बाइक पर क्रॉस्ड खुकरी वाला खास इंसिग्निया भी दिया गया है. यह निशान गोरखा रेजिमेंट से जुड़ा हुआ है और स्पेशल एडिशन को एक अलग पहचान देने का काम करता है.

हालांकि, Royal Enfield ने Classic 350 के आइकॉनिक डिजाइन में ज्यादा छेड़छाड़ नहीं की है. इसमें वही गोल हेडलाइट, क्लासिक फ्यूल टैंक और सीधी राइडिंग पोजिशन मिलती है.

ये भी पढ़ें: ₹1.27 लाख में आती है TVS की ये बाइक, 3 राइडिंग मोड से लेकर SmartXonnect तक मिलते हैं ये फीचर्स

डेली राइड के लिए मिलेंगे काम के फीचर्स

रोजाना की राइड को आसान बनाने के लिए इस स्पेशल एडिशन में कुछ काम के फीचर्स जोड़े गए हैं. इसमें असिस्ट और स्लिपर क्लच मिलता है, जो गियर बदलने के दौरान राइडर की मेहनत कम करता है.

इसके अलावा बाइक में Type-C USB फास्ट चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है. यानी राइड के दौरान अगर स्मार्टफोन की बैटरी कम हो जाए, तो कम्पैटिबल फोन को आसानी से चार्ज किया जा सकता है.

Classic 350 जैसा ही मिलेगा इंजन और परफॉर्मेंस

Royal Enfield ने Gorkha Edition के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है. इसमें भी वही 349cc, एयर-कूल्ड J-Series इंजन मिलता है, जो स्टैंडर्ड Classic 350 में यूज किया गया है.

यह इंजन 20.1 bhp की पावर और 27 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है. साथ में 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है. परफॉर्मेंस की बात करें तो इसमें स्टैंडर्ड मॉडल से बहुत ज्यादा फर्क देखने को नहीं मिलेगा. Royal Enfield ने इस स्पेशल एडिशन में मैकेनिकल बदलावों के बजाय इसके लुक और Gorkha थीम पर ज्यादा फोकस किया है.

ये भी पढ़ें: Yamaha के 125cc स्कूटर हुए और स्मार्ट, RayZR में मिला TFT डिस्प्ले; Fascino को भी मिले नए कलर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >