Royal Enfield Hunter vs Honda CB350: युवाओं के लिए कौन-सी बाइक है बेहतर? कीमत में ₹60 हजार का अंतर

क्या आप 350cc बाइक खरीदने की सोच रहे हैं? रॉयल एनफील्ड हंटर 350 और होंडा सीबी350 के बीच कंफ्यूज हैं? इस कंपैरिजन वाले आर्टिकल में जानें कौन-सी बाइक आपके लिए सबसे बेहतर है.

देश के ऑटोमोबाइल मार्केट में 350सीसी बाइकों का क्रेज यूथ के बीच दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. वैसे तो मार्केट में कई सारी बाइकें हैं, जिसका जलवा इंडियन सड़कों पर दिख रहा है, लेकिन रॉयल एनफील्ड हंटर 350 और होंडा सीबी350 की बात ही अलग है. एक तरफ जहां हंटर अपने ब्रांड को लेकर धूम मचा रही है, तो वहीं दूसरी ओर सीबी350 ने अपनी अलग पहचान बना रखी है. दोनों की कीमतों में करीब 60 हजार रुपये का अंतर है. यदि आपने भी हाल ही में कोई दमदार बाइक लेने का प्लान बनाया है और आपके दिमाग में इन दोनों बाइकों को लेकर कन्फ्यूजन है, तो टेंशन की बात नहीं है. इस आर्टिकल में दोनों के बीच तुलना करेंगे और जानेंगे कि आपके लिए कौन सबसे बेहतर ऑप्शन हो सकता है. इंजन से लेकर कीमत के बीच कंपैरिजन करेंगे.

Royal Enfield Hunter 350 vs Honda CB350: इंजन और परफॉर्मेंस 

इस बाइक में आपको 349 सिसी, सिंगल सिलेंडर 4 स्ट्रोक एयर कूल्ड पावरफूल इंजन मिलता है. यह 6100 rpm पर 20.2 bhp पावर और 4000 rpm पर 27 nm टॉर्क जेनरेट करता है. 5 स्पीड गियारबॉक्स का ऑप्शन मिलेगा. इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम भी मिलेगा. रियर और फ्रंट में अलॉय व्हील्स का इस्तेमाल किया गया है. आगे और पीछे दोनों व्हील्स में डिस्क ब्रेक का ऑप्शन मिलता है. 

दूसरी ओर होंडा सीबी350 में 348.36cc वाला 4-स्ट्रोक, एयर-स्ट्रोक, SI ( (BS-VI compliant) इंजन मिलता है. यह इंजन 5500 rpm पर 15.5 kW पावर और 3000 rpm पर 29.5 N-m टॉर्क जेनरेट करता है. इसमें PGM-FI फ्यूल सिस्टम मिलता है. इसका कंप्रेशन रेशियो 9.5:1 है. इस बाइक में भी आपको आगे और पीछे दोनों व्हील्स में डिस्क ब्रेक का ऑप्शन मिलता है.

Royal Enfield Hunter 350 vs Honda CB350: फीचर्स 

रॉयल इनफील्ड हंटर 350 का फीचर्स भी काफी अट्रैक्टिव है. इसमें आपको फीचर्स के तौर पर स्लिपर एंड असिस्ट क्लच, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ओडोमीटर, टर्न बाय टर्न नेवीगेशन, LED हेडलाइट, LED टेललाइट, डुअल चैनल एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ फ्रंट में 300 mm एंड रियर में 270 mm डिस्क ब्रेक, 17 इंच अलॉय व्हील्स, टायप सी यूएसबी चार्जिंग और रेट्रो स्टाइल वाले रेट्रो स्विच मिलेंगे. 

दूसरी ओर होंडा सीबी350 में स्प्लीट सीट मिलता है, जिससे लंबी यात्रा में भी बैठने पर ज्यादा दिक्कत नहीं होती है. इसके अलावा इसमें आपको असिस्ट एंड स्लीपर क्लच, फुल एलईडी हेडलैंप, एलईडी टेललैंप, फायर रिंग टायर, फ्रंट सस्पेंशन एंड लॉंग मफलर और होंडा रोडसिंक जैसे फीचर्स मिलते हैं.  

ये भी पढ़ें: Royal Enfield ने लॉन्च की Classic 350 Gorkha Edition, कीमत ₹2.10 लाख; जानें क्या मिला खास

Royal Enfield Hunter 350 vs Honda CB350: सेफ्टी 

सेफ्टी के मामले में दोनों ही बाइकें जबरदस्त हैं. सबसे पहले रॉयल एनफील्ड की बात करें, तो इसमें डुअल-चैनल ABS, सिंगल-चैनल ABS (एंट्री-लेवल वेरिएंट), स्लिप एंड असिस्ट क्लच, साइड-स्टैंड-इंजन कट ऑफ, हजार्ड वार्निंग स्विच और रोल ओवर सेंसर जैसे फीचर्स मिलेंगे.

वहीं, होंडा सीबी350 में साइड स्टैंड विद इंजन इनहिबिटर, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल (ESS), डुअल-चैनल ABS, हजार्ड स्विच, ड्यूरेबल टायर्स विद वाइड ट्रेड पैटर्न और HSTC (ट्रैक्शन कंट्रोल) जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलेंगे.

ये भी पढ़ें: Upcoming Royal Enfield Bikes: हिमालयन 440 से लेकर GT 750 तक, जानिए इनमें क्या होगा खास

Royal Enfield Hunter 350 vs Honda CB350: कीमत 

रॉयल एनफील्ड हंटर 350 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1,37,640 रुपये है.

होंडा सीबी350 की शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस 1,97,003 रुपये है.

Royal Enfield Hunter 350 vs Honda CB350: किसे खरीदें?

यदि आपका बजट ज्यादा नहीं है और कम पैसे में ब्रांड के साथ रॉयल फील्ड लेना चाहते हैं, तो Royal Enfield Hunter 350 सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकता है. इसमें आपको वो सारे फीचर्स मिल जाएंगे, जो डेली यूज के लिए होने चाहिए.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >