Hero Glamour X 125 लॉन्च: ₹89,999 में क्रूज कंट्रोल और LCD स्क्रीन के साथ आई स्मार्ट बाइक

Hero Glamour X 125: हीरो ग्लैमर एक्स भारत में ₹89,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुई है. जानिए इसके नये डिजाइन, क्रूज कंट्रोल, एलसीडी स्क्रीन और अन्य शानदार फीचर्स के बारे में

Hero Glamour X 125 | Hero Glamour X | Hero Glamour Bike |
Hero Glamour X 125 Launched : हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) ने 125cc सेगमेंट में अपनी लोकप्रिय बाइक Glamour को नए अवतार में पेश किया है. Hero Glamour X अब पहले से ज्यादा स्टाइलिश, फीचर-लोडेड और टेक्नोलॉजी से लैस हो चुकी है. ₹89,999 (ड्रम वेरिएंट) से शुरू होकर ₹99,999 (डिस्क वेरिएंट) तक की कीमत में यह बाइक अब क्रूज कंट्रोल जैसे सेगमेंट-फर्स्ट फीचर के साथ आती है.

Hero Glamour X 125: नया लुक, दमदार बॉडी

Hero Glamour X का नया डिजाइन पहली नजर में ही ध्यान खींचता है. बाइक को अब ज्यादा मस्कुलर लुक दिया गया है जिसमें टैंक श्राउड्स, शार्प क्रीज और नया हेडलैंप शामिल है. H-शेप DRL के साथ इसका हेडलैंप और टेललैंप इसे मॉडर्न अपील देते हैं. सिंगल-पीस सीट बरकरार है लेकिन अब यह ज्यादा आरामदायक हो गई है.

ऑटोमोबाइल जगत की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बेहतर एर्गोनॉमिक्स और राइडिंग कम्फर्ट

  • राइडिंग अनुभव को बेहतर बनाने के लिए Hero ने बाइक की एर्गोनॉमिक्स पर खास ध्यान दिया है:
  • हैंडलबार की चौड़ाई 30mm बढ़ाई गई है
  • सीट की ऊंचाई 790mm रखी गई है
  • ग्राउंड क्लियरेंस 170mm है
  • पिलियन सीट में 10% ज्यादा जगह और चौड़े ग्रैब रेल्स दिए गए हैं

ये सभी बदलाव इसे एक परफेक्ट कम्यूटर बाइक बनाते हैं.

हाई-टेक फीचर्स से लैस

Glamour X में अब कलर-चेंजिंग LCD स्क्रीन दी गई है, जो 60 से ज्यादा स्मार्ट फीचर्स को सपोर्ट करती है:

  • ब्लूटूथ कनेक्टिविटी
  • टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन
  • राइड-बाय-वायर इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल
  • क्रूज कंट्रोल
  • तीन राइडिंग मोड्स: Eco, Road और Power
  • रियर पैनिक ब्रेक अलर्ट

ये सभी फीचर्स इसे सेगमेंट में सबसे एडवांस्ड बाइक बनाते हैं.

इंजन और परफॉर्मेंस

Hero Glamour X में वही 124.7cc एयर-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन दिया गया है, जो Xtreme 125R में भी मिलता है:

  • पावर: 11.3 hp
  • टॉर्क: 10.5 Nm
  • फ्रेम: डायमंड-टाइप

यह इंजन स्मूद राइडिंग और बेहतर माइलेज के लिए जाना जाता है.

क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स सेगमेंट में सबसे अलग

Hero Glamour X उन राइडर्स के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो स्टाइल, टेक्नोलॉजी और कम्फर्ट को एक साथ चाहते हैं. क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स इसे सेगमेंट में सबसे अलग बनाते हैं. अगर आप एक स्मार्ट और भरोसेमंद कम्यूटर बाइक की तलाश में हैं, तो Glamour X पर जरूर नजर डालें.

दमदार लुक और पावरफुल इंजन वाली Royal Enfield Himalayan 750 की टेस्टिंग शुरू, जानें कब होगी लॉन्च

2 लाख से भी कम में आते हैं ये Adventure Tourer Bikes, लुक ऐसी की तुरंत राइड करने का मन करें

Ola S1 Pro Sport: 2 सेकंड में 40kmph, ADAS फीचर्स के साथ दमदार एंट्री

बिना नंबर प्लेट के गाड़ी चलाने के क्या नुकसान हैं? जानिए जुर्माना, सजा और नियम-कानून

Technologia: इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स ने कबाड़ से बना डाली सेल्फ-ड्राइविंग सुपर बाइक ‘गरुड़’

2025 TVS iQube vs Ather Rizta: कौन है सबसे बेहतरीन फैमिली EV?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >