Patanjali OrderMe App: रामदेव की पतंजलि के इस ऐप से घर बैठे मिलेगी कोरोना की दवा

Ramdev Corona Medicine Hindi, Ramdev Corona Dawa, Patanjali Orderme App, Patanjali, Orderme Patanjali App, Orderme App, Divya Coronil Tablet, Baba Ramdev : कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus) के फैलते प्रकोप के बीच योग गुरु बाबा रामदेव ने मंगलवार को कोरोना की आयुर्वेदिक दवा कोरोनिल (Coronil) लॉन्च की. खास बात है कि इस दवाई को लोग घर बैठे ही मंगा सकेंगे.

Ramdev Patanjali Orderme App For Coronavirus Coronil Tablet Delivery : कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus) के फैलते प्रकोप के बीच योग गुरु बाबा रामदेव ने मंगलवार को कोरोना की आयुर्वेदिक दवा कोरोनिल (Coronil) लॉन्च की. खास बात है कि इस दवाई को लोग घर बैठे ही मंगा सकेंगे.

दवाई की होम डिलीवरी के लिए ऑर्डर मी ऐप (OrderMe app) लॉन्च की गई है. रामदेव ने दिव्य कोरोनिल टैबलेट (Divya Coronil Tablet) से कोरोना के मरीजों के ठीक होने का दावा किया.

रामदेव ने कहा कि कोरोना की दवा पर दो बार ट्रायल हुआ है. 100 लोगों पर दवा का क्लीनिकल ट्रायल किया गया है. तीन दिनों के भीतर 69% मरीज पॉजिटिव से निगेटिव हुए. सात दिनों के भीतर 100% मरीज ठीक हुए हैं.

Also Read: Flipkart Big Saving Days : 30,000 तक सस्ते मिलेंगे ऐपल-सैमसंग के स्मार्टफोन्स, नॉन-चाइनीज हैंडसेट्स पर बड़ी छूट

पतंजलि आयुर्वेद के एक आधिकारिक स़ूत्र ने बताया, Orderme ऐप अगले हफ्ते लॉन्च होगा. इस ऐप के जरिये कोरोना की दवा कोरोनिल के अलावा पतंजलि के सभी प्रोडक्ट्स मिलेंगे.

उन्होंने बताया कि हमारा दूसरी कंपनियों के प्रोडक्ट्स को भी इस प्लैटफॉर्म के तहत लाने का प्लान है. यह एक फ्री ऐप होगा, जो एंड्रॉयड और iOS दोनों यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा.

पतंजलि सीईओ बालकृष्‍ण के अनुसार, इस दवा को गिलोय, अश्‍वगंधा, तुलसी, श्‍वसारि रस और अणु तेल से मिलाकर बनाया गया है. दवा का सेवन दिन में दो बार- सुबह और शाम को किया जा सकता है.

कंपनी का दावा है कि यह दवा कोरोना वायरस को शरीर की स्‍वस्‍थ्‍य कोशिकाओं में घुसने नहीं देती, साथ ही कोरोना संक्रमण को बचाती है और उसके फैलाव को रोकती है.

Also Read: Amazon की फूड डिलीवरी सर्विस भारत में लॉन्च, Swiggy और Zomato से होगा मुकाबला

Posted By – Rajeev Kumar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >