PM मोदी की अपील पर 5 करोड़ से ज्यादा बार डाउनलोड हुआ Aarogya Setu App, जानें कैसे बचाता है कोरोना से

pm modi address to the nation April 14 PM Modi Arogya Setu Coronavirus Tracking App Coronavirus पीएम मोदी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आरोग्य सेतु कोरोना वायरस ट्रैकिंग ऐप कोरोना वायरस कोविड-19

PM Modi Address to Nation Appeal Download Aarogya Setu App Fight Coronavirus : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कोरोना वायरस के प्रकोप के बीच लागू लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया. पीएम मोदी ने कहा कि तीन मई तक हम सभी को, हर देशवासी को लॉकडाउन में ही रहना होगा. इस दौरान हमें अनुशासन का उसी तरह पालन करना है, जैसे हम करते आ रहे हैं. अब कोरोना को हमें किसी भी कीमत पर नये क्षेत्रों में फैलने नहीं देना है. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने देश से सात बातों में साथ मांगा है.

Also Read: PM Modi ने जिस Aarogya Setu App के बारे में बात की, उसके बारे में कितना जानते हैं आप?

इनमें चौथी बात आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की अपील भी है. पीएम मोदी ने कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने में मदद करने के लिए आरोग्य सेतु मोबाइल ऐप डाउनलोड करने की अपील की है. उन्होंने कहा है कि दूसरों को भी इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए प्रेरित करें.

Also Read: Aarogya Setu App कैसे खोज निकालता है आपके आसपास का कोरोना मरीज?

बताते चलें कि कोरोना वायरस ने देश और दुनिया में कोहराम मचा रखा है. वहीं सरकार भी कोविड 19 महामारी को लेकर जागरूकता अभियान चला रही है. इस कड़ी में भारत सरकार ने हाल ही में ‘आरोग्य सेतु’ ऐप लॉन्च किया है. जो आपके स्मार्टफोन की लोकेशन और ब्लूटूथ का उपयोग करके आपको बताता है कि क्या आप कोरोना वायरस वाली जगह में हैं. ये ऐप ऐपल एप स्टोर और गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध है. इसलिए आईओएस और एंड्रॉयड दोनों प्लेटफॉर्म के यूजर्स इसे डाउनलोड कर सकते हैं.

Also Read: भविष्य में ई-पास के तौर पर काम आएगा Aarogya Setu app, ऐसे करें डाउनलोड और इंस्टॉल

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इससे पहले भी आरोग्य सेतु ऐप को डाउनलोड करने की अपील करते आये हैं. भाजपा स्थापना दिवस पर अपने कार्यकर्ताओं से उन्होंने 40 मोबाइल में ऐप डाउनलोड करवाने को कहा था. इसके साथ ही उन्होंने ट्वीट किया था— केवल कोविड- 19 से डर लगने से मदद नहीं मिलेगी. हमें सही सावधानी बरतनी होगी और इस महामारी से लड़ना होगा. आरोग्य सेतु उस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. क्या आप सभी ने इसे डाउनलोड किया है?

Also Read: Aarogya setu app: आप किसी Corona संक्रमित के संपर्क में तो नहीं? आरोग्य ऐप से ऐसे करें पहचान

उन्होंने आगे लिखा, ऐसा करना बहुत जरूरी है. याद रखें, जब आपके आसपास के अधिक लोग इसे डाउनलोड करते हैं, तो आरोग्य सेतु अधिक प्रभावी होता है. मुझे उम्मीद है कि आप सभी अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों से इस ऐप को डाउनलोड करने का आग्रह करेंगे.

Also Read: कोरोना संक्रमण से बचाएगा Aarogya Setu App, संक्रमित के संपर्क में आते ही बज उठेगी घंटी

आरोग्य सेतु ऐप का ऐसे करें इस्तेमाल

सबसे पहले प्ले स्टोर या ऐप स्टोर में जाकर ‘आरोग्य सेतु ऐप को डाउनलोड कर लें.

ऐप इंस्टॉल करने के बाद इसको ओपन करके अपनी भाषा चुनें.

ऐप को इस्तेमाल करने के लिए आपके फोन का लोकेशन और ब्लूटूथ ऑन रहना जरूरी है.

इसके बाद अपना फोन नंबर डालें. इसके बाद आपके पास एक ओटोपी आयेगा उसे एंटर करें.

इसके बाद आप अपनी पर्सनल डीटेल एंटर करें. इसमें आपसे कुछ सवाल पूछे जाएंगे, जैसे- आपका नाम, आपकी पिछली 30 दिनों की यात्रा आदि.

इन सारी डीटेल्स के आधार पर अगर आप जोखिम या उच्च जोखिम वाले क्षेत्र में हैं, तो ऐप आपको एक परीक्षण के लिए जाने के लिए कहेगा.

इसके लिए टोल-फ्री नंबर 1075 है.

आपको बता दें कि कुछ ही दिनों में ऐप को गूगल प्ले स्टोर से 5 करोड़ से ज्यादा बार (50 million +) डाउनलोड किया जा चुका है. आरोग्य सेतु ऐप फिलहाल 11 भाषाओं में उपलब्ध है, जिसमें अंग्रेजी और हिंदी शामिल हैं. इस ऐप का मकसद नागरिकों को COVID-19 संक्रमण के बारे में सही और सटीक जानकारी देना है. यह ऐप यूजर को बताता है कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित किसी व्यक्ति के संपर्क में तो नहीं आया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

Published by: Prabhat Khabar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >