PM Kisan: किसान सम्मान निधि की हर किस्त मिलेगी आपको, घर बैठे ऐसे कराएं e-KYC और उठाएं योजना का लाभ

PM Kisan Yojana: अगर आप भी जरूरतमंद किसान हैं और इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आप भी इसके लिए ई-केवाईसी जरूर कराएं और योजना का लाभ लें. केंद्र सरकार ने इस पूरी प्रक्रिया काे आसान बनाते हुए पीएम किसान मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया है.

पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना‘ के तहत किसानों के खाते में 14वीं किस्त जारी कर दी गई है. हर बार की तरह यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के तहत किसानों के खाते में सीधे पहुंच गई है. किसानों की मदद करने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया था जिसका लाभ देशभर के किसानों को मिल रहा है.

जरूरतमंद किसानों के लिए शुरू की गई थी योजना

पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana ) के तहत केंद्र सरकार हर साल 2000-2000 रुपये की 3 किस्तों में किसानों को 6000 रुपये की आर्थिक सहायता देती है. पीएम किसान सम्मान निधि योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जरूरतमंद किसानों के लिए शुरू की गई थी. इस राशि से किसान अपने खेतों में फसलों की बुवाई करने के लिए खाद, बीज, कीटनाशक सहित कृषि उपकरण खरीदते हैं.

Also Read: PM Kisan 14th Installment: कैसे जानें आपको लाभ मिला है या नहीं?

किसानों के लिए महत्वाकांक्षी योजना

प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना देश के समस्त किसानों के लिए एक महत्वाकांक्षी योजना है. इसका लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी कराना जरूरी है. अगर आप भी जरूरतमंद किसान हैं और इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो आप भी इसके लिए ई-केवाईसी जरूर कराएं और योजना का लाभ लें. केंद्र सरकार ने इस पूरी प्रक्रिया काे आसान बनाते हुए पीएम किसान मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया है.

PM Kisan Yojana: पीएम किसान मोबाइल ऐप

पीएम किसान मोबाइल ऐप के माध्यम से किसान अब घर बैठे ही यह काम पूरा कर सकते हैं. किसानों को इसके लिए अब ओटीपी या फिंगरप्रिंट की भी जरूरत नहीं होगी. फेस ऑथेंटिफिकेशन फीचर की मदद से ई-केवाईसी हो जाएगी. साथ ही, इसकी मदद से सौ अन्य किसानों का भी ई-केवाईसी किया जा सकता है. नया ऐप गूगल प्ले स्टोर पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध है. यह किसानों को योजना और पीएम किसान खातों से संबंधित कई जानकारियां देने में सक्षम है.

Also Read: PM Kisan Yojana: आपके खाते में अगर नहीं आयी है 14वीं किस्त, तो इन नंबर्स पर कर सकते हैं कॉल, शायद बन जाए बात

PM Kisan e-KYC Online कैसे करें?

पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत ई-केवाईसी आप ऑफिशियल साइट से भी कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि की ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर विजिट करें. अब आपकी स्क्रीन पर वेबसाइट का होम पेज खुलेगा. यहां होम पेज नजर आ रहे विकल्पों में से Farmers Corner के सेक्शन में e-Kyc का विकल्प चुनें. अब आधार नंबर डालने के बाद नीचे आधार से रजिस्टर मोबाइल नंबर दर्ज करना है. इसके बाद Get Mobile OTP के विकल्प पर क्लिक करना है. अब आपके आधार से पंजीकृत मोबाइल पर ओटीपी आयेगा. इसे आपको ओटीपी बॉक्स में दर्ज करना है. यहां आपको ओटीपी दर्ज करके सबमिट ओटीपी के बटन पर क्लिक करना है. इस तरह आपकी ऑनलाइन ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और आपको EKYC is successfully submitted का नोटिफिकेशन मिल जाएगा.

What Is PM Kisan Scheme ?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना क्या है?

पीएम किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम है. इस स्कीम के अंतर्गत भारत सरकार हर साल 6 हजार रुपये की राशि को देश के जरूरतमंद किसानों के खाते में ट्रांसफर करती है. 6 हजार रुपये की इस राशि को तीन किस्तों के माध्यम से हर 4 महीनों के अंतराल पर जारी किया जाता है. हर किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि सीधे लाभार्थी किसानों के खाते में भेजी जाती है. भारत सरकार अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 14 किस्त के पैसे ट्रांसफर कर चुकी है.

Also Read: iPhone बनानेवाली Apple ने कभी जूते भी बनाये थे, लाखों में हुई नीलामी, जानिए इनकी खासियत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >