2026 Royal Enfield 350 बाइक खरीदने की है योजना? यहां देखें सबसे सस्ती से लेकर सबसे महंगी बाइकों की लिस्ट

रॉयल एनफील्ड की 350cc रेंज में 5 मॉडल हैं, जिनकी कीमतों में ₹70,000 से अधिक का अंतर है. सबसे सस्ती हंटर 350 से लेकर सबसे महंगी गोअन क्लासिक 350 तक, जानें हर बाइक की खासियत और कीमत.

रॉयल एनफील्ड की 350cc रेंज में इस समय पांच अलग-अलग बाइकें आती हैं. सबसे सस्ती और सबसे महंगी बाइक के बीच 70,000 रुपये से ज्यादा का फर्क है. यह अंतर इतना बड़ा है कि आपके बजट का फैसला चेंज कर सकता है. इन मॉडल की तुलना करने वाले ग्राहकों के लिए यह जानना जरूरी है, क्योंकि सभी में एक जैसा 349cc का इंजन और पावर मिलती है. इसलिए कीमत का फर्क परफॉर्मेंस की वजह से नहीं बल्कि बॉडी स्टाइल, फीचर्स और फिनिशिंग की वजह से है. रॉयल एनफील्ड की वेबसाइट पर दी गई एक्स शोरूम कीमत के हिसाब इस आर्टिकल में सबसे सस्ती से लेकर सबसे महंगी बाइक के बारे में बताएंगे.

रॉयल एनफील्ड हंटर 350: कीमत 1.38 लाख रुपये से शुरू

रॉयल एनफील्ड की इन पांचों में सबसे सस्ती हंटर 350 एक रोडस्टर बाइक है जिसे शहर में चलाने के लिए डिजाइन किया गया है. इसका व्हीलबेस छोटा है और यह हल्की महसूस होती है. यह रेट्रो और मेट्रो वेरिएंट में आती है. मेट्रो ट्रिम में LED हेडलाइट, ट्रिपर पॉड नेविगेशन और USB टाइप-C फास्ट चार्जिंग स्टैंडर्ड मिलती है. मूनशॉट व्हाइट, मुंबई येलो, टोक्यो ब्लैक, लंदन रेड और रेबेल ब्लू जैसे कलर ऑप्शन सबसे महंगे हैं, जिनकी कीमत 1.71 लाख रुपये (एक्स शोरूम) है.

रॉयल एनफील्ड बुलेट 350: कीमत 1.66 लाख रुपये से शुरू

रॉयल एनफील्ड का सबसे पुराना नाम बुलेट 350 हंटर से ठीक ऊपर आता है. इसमें सिंगल पीस बेंच सीट और पुराना क्लासिक लुक मिलता है. इसमें भी वही J-सीरीज 349cc इंजन दिया गया है और यह पांच कलर्स में आती है. इसमें अलॉय व्हील नहीं मिलते हैं, ताकि क्लासिक लुक बना रहे. इसके सबसे महंगे ब्लैक गोल्ड मॉडल के लिए आपको 2.10 लाख रुपये (एक्स शोरूम) देने होंगे.

रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350: कीमत 1.87 लाख रुपये से शुरू

क्लासिक 350 रॉयल एनफील्ड का सबसे मशहूर मॉडल है. इसे इसके खास हेडलैंप और सीधे बैठने वाले स्टाइल से पहचाना जा सकता है. कलर्स के हिसाब से इसकी कीमत काफी चेंज होती है. सबसे बेसिक रेडडिच रेड की कीमत 1.87 लाख रुपये है जबकि नया गोरखा ग्रीन और कमांडो सैंड मॉडल 2.10 लाख रुपये (दोनों एक्स शोरूम) का है. इससे पता चलता है, कि मॉडल चुनने से कीमत पर कितना फर्क पड़ता है.

ये भी पढ़ें: Army वाला लुक, 20.2HP का इंजन... Royal Enfield Classic 350 Gorkha Edition खरीदने से पहले जानें इसकी 5 खास बातें

रॉयल एनफील्ड मेटेओर 350: कीमत 2 लाख रुपये से शुरू

एक क्रूजर बाइक के रूप में पेश की गई मेटेओर 350 में नीची और चौडी सीट मिलती है. कुछ वेरिएंट में विंडस्क्रीन दी गई है और पूरी रेंज में डुअल चैनल ABS स्टैंडर्ड मिलता है. अब इसके सभी मॉडल में ट्रिपर नेविगेशन पहले से आता है जो सस्ती बाइक्स में अलग से लेना पड़ता है. सुपरनोवा ब्लैक मॉडल के लिए इसकी कीमत 2.21 लाख रुपये (एक्स शोरूम) तक जाती है.

ये भी पढ़ें: Royal Enfield Hunter vs Honda CB350: युवाओं के लिए कौन-सी बाइक है बेहतर? कीमत में ₹60 हजार का अंतर

रॉयल एनफील्ड गोअन क्लासिक 350: कीमत 2.25 लाख रुपये से शुरू

इन पांचों में सबसे महंगी गोअन क्लासिक 350 एक बॉबर स्टाइल बाइक है. इसमें ऊंचे हैंडलबार और डाइविंग सीट का डिजाइन दिया गया है. एक जैसा इंजन और ज्यादातर पार्ट्स होने के बाद भी यह बेसिक क्लासिक 350 से लगभग 37,000 से 50,000 रुपये ज्यादा महंगी है. खरीदार मुख्य रूप से इसके खास बॉबर लुक और नए रंगों के लिए पैसे देते हैं, इसके परफॉर्मेंस में कोई फर्क नहीं है.

किसे खरीदना रहेगा फायदे का सौदा?

क्योंकि इन सभी पांचों बाइक में 349cc का इंजन है जो लगभग 20.2bhp की पावर देता है, इसलिए आपका फैसला इस बात पर होना चाहिए कि आपको कौन सा राइडिंग स्टाइल, लुक और डिजाइन पसंद है न कि इस बात पर कि कौन-सी बाइक कागज पर ज्यादा आगे है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >