पंजाबी सिंगर परमिश वर्मा को महंगी और दमदार गाड़ियों का काफी शौक है. उनके म्यूजिक वीडियोज में अक्सर लग्जरी कारें और बड़ी-बड़ी SUV देखने को मिल जाती हैं. लेकिन इस बार परमिश वर्मा ने थोड़ा अलग अंदाज दिखाया है. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कार नहीं बल्कि एक बाइक पर नजर आ रहे हैं. इस वीडियो में परमिश वर्मा Royal Enfield Guerrilla 450 Apex को सड़कों पर राइड करते दिख रहे हैं. तो चलिए, पहले इस वीडियो पर नजर डालते हैं और जानते हैं कि Royal Enfield Guerrilla 450 Apex में क्या खास है.
देखें वीडियो
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक शॉर्ट वीडियो में Parmish Verma बाइक को लेकर गाना गाते नजर आ रहे हैं. खास बात यह है कि अपने गाने में वह बार-बार बाइक के ब्रांड नाम 'RE' का जिक्र करते हैं. वीडियो में परमिश इसी बाइक को शहर की सड़कों पर राइड करते भी दिखाई दे रहे हैं.
बता दें कि कंपनी ने लॉन्च के समय से ही इस मोटरसाइकिल को एक अर्बन कम्यूटर के तौर पर पेश किया है. ऐसे में वीडियो में परमिश का शहर की सड़कों पर इसे चलाना इसी कॉन्सेप्ट को और मजबूत करता है. वीडियो में दिखाई गई बाइक इसका लेटेस्ट 'Apex' वेरिएंट है.
कितनी है कीमत?
Royal Enfield Guerrilla 450 Apex की शुरुआती कीमत 2.51 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. परमिश वर्मा के वीडियो में इसका जो मॉडल नजर आया है, वह Apex Red कलर में है. हालांकि, बाइक को ब्लैक और ग्रीन कलर ऑप्शन में भी खरीदा जा सकता है.
ये भी पढ़ें: 83 साल की उम्र में खुद Defender Octa चलाते दिखे अमिताभ बच्चन, 3.8 सेकंड में पकड़ती है 100 km/h की स्पीड
स्पोर्टी राइड के लिए बदली गई एर्गोनॉमिक्स
इस बाइक में राइडिंग एक्सपीरियंस को और स्पोर्टी बनाने के लिए एर्गोनॉमिक्स पर भी काम किया गया है. इसमें एल्युमिनियम हैंडलबार दिया गया है, जो स्टैंडर्ड मॉडल के मुकाबले 56mm नीचे और 57mm आगे की तरफ सेट है. इसके अलावा, इसमें रोड पर बेहतर पकड़ के लिए व्रेडेस्टीन (Vredestein) के रोड-ओरिएंटेड टायर्स मिलते हैं. डिजाइन में भी कुछ छोटे-मोटे बदलाव किए गए हैं, जो Guerrilla 450 Apex को पहले से थोड़ा ज्यादा खास लुक देते हैं.
LED हेडलाइट और काउल से मिला नया लुक
Apex में LED हेडलाइट दी गई है, जो Royal Enfield की ज्यादातर बाइक्स में देखने को मिलती है. हालांकि, Bullet 350 में यह हेडलाइट नहीं मिलती. हेडलाइट के ऊपर एक काउल भी मिलता है, जो Scram 440 और Shotgun 650 की याद दिलाता है. इसके अलावा, बाइक में रियर सीट के ऊपर एक रिमूवेबल काउल दिया गया है. इसे हटाने पर पीछे की सीट आसानी से एक्सपोज हो जाती है.
Guerrilla 450 Apex की इंजन और फीचर्स
इसमें 452cc का सिंगल-सिलेंडर, लिक्विड-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 40hp की पावर और 40Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है. Apex में राइडिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए Tripper डैश पर Google Maps का सपोर्ट भी मिलता है. इसके अलावा Royal Enfield ने अपने ऐप को भी अपडेट किया है, जिसमें अब पहले से ज्यादा डिटेल्स और राइड से जुड़े आंकड़े देखने को मिलेंगे.
ये भी पढ़ें: विजय थलापति ने ट्रैक पर दौड़ाई नई Renault Duster, खुद परखे SUV के फीचर्स और परफॉर्मेंस
