OnePlus 8, OnePlus 8 Pro लॉन्च; स्नैपड्रैगन 865, 12जीबी रैम, जानें कीमत

OnePlus 8 Pro, OnePlus 8 launch, price, camera, features, specifications : OnePlus 8 pro और OnePlus 8 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है. चीन की कंपनी वनप्लस ने अपने दोनों नये स्मार्टफोन्स को पंच-होल डिस्प्ले, 5जी सपोर्ट और 12 जीबी तक की रैम के साथ पेश किया है.

OnePlus 8 Pro, OnePlus 8 launch, price, camera, features, specifications : OnePlus 8 pro और OnePlus 8 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है. चीन की कंपनी वनप्लस ने अपने दोनों नये स्मार्टफोन्स को पंच-होल डिस्प्ले, 5जी सपोर्ट और 12 जीबी तक की रैम के साथ पेश किया है. आइए जानें दोनों फोन की कीमत से लेकर फीचर्स के बारे में-

वनप्लस कंपनी ने अपने इन दोनों फोन में क्वालकॉम के फ्लैगशिप प्रोसेसर 865 का इस्तेमाल किया है. OnePlus 8 Series के दोनों ही फोन लगभग एक एक जैसे हैं और दोनों में अंतर सिर्फ कैमरा सेटअप और वायरलेस चार्जिंग का है.

Also Read: Honor ने लॉन्च किये दो दमदार बजट स्मार्टफोन, जानें कीमत और खूबियां

OnePlus 8 Pro और OnePlus 8 की कीमत के बारे में बात करें तो OnePlus 8 Pro की कीमत 899 डॉलर (लगभग 68,400 रुपये) से शुरू होती है. इस दाम में हैंडसेट का 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल आयेगा.वहीं, OnePlus 8 की कीमत 699 डॉलर (लगभग 53,200 रुपये) से शुरू होती है. यह कीमत 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है.

बताते चलें कि भारत में इन दोनों फोन की आधिकारिक लॉन्चिंग और कीमत के बारे में कंपनी की ओर से जानकारी आनी अभी बाकी है. बता दें कि भारत में लॉकडाउन की अवधि बढ़ा दी गई है और अब 3 मई तक चलेगा.

Also Read: LG लाया 48MP कैमरा और स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर वाला धांसू स्मार्टफोन

OnePlus 8 Pro के स्पेसिफिकेशंस की बात करें, तो इस हैंडसेट में 6.78 इंच का क्वाडएचडी+ फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रेजोल्यूशन 1440×3168 पिक्सल है. इसका रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज है और यह 3डी कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास के साथ आता है.

इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिया गया है, जो 8 से 12जीबी तक के रैम सपोर्ट करता है. इसमें 4,510 एमएएच की बैटरी दी गई है. इसके साथ ही यह फोन वार्प चार्ज 30टी और Warp Charge 30 Wireless को सपोर्ट करता है.

Also Read: Realme लाया दमदार बैटरी और कैमरा वाला स्मार्टफोन, कीमत Rs 6999

OnePlus 8 Pro के कैमरा की बात करें, तो इसमें चार कैमरों का सेटअप दिया गया है, जिसका मुख्य कैमरा 48 मेगापिक्सल का है. यह एफ/1.78 लेंस और ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन दिया गया है. सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का है, जो एफ/2.44 टेलीफोटो लेंस के संग आता है.

तीसरा कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, जो एक वाइड एंगल कैमरा है. इस सेटअप में एक 5 मेगापिक्सल का कलर फिल्टर सेंसर भी दिया गया है, आर्टिस्टिक लाइटिंग इफेक्ट्स और फिल्टर्स लेकर आयेगा. स्मार्टफोन 3x हाइब्रिड सपोर्ट और 4K वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है. सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का Sony IMX471 सेंसर दिया है, जो एफ/ 2.45 अपर्चर के साथ आता है.

Also Read: Realme 3 Pro स्मार्टफोन लॉन्च : 25MP सेल्फी कैमरा, स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के अलावा ये भी हैं खूबियां

OnePlus 8 के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इस फोन में 6.55 इंच का फुल एचडी+ फ्लूइड एमोलेड डिस्प्ले है, जो 1080×2400 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ आता है. इसका डिस्प्ले रि्फ्रेश रेट 90 हर्ट्ज है. इस डिस्प्ले पर 3डी कार्निंग गोरिल्ला ग्लास की सुरक्षात्मक परत चढ़ायी गई है. वनप्लस 8 प्रो की तरह ही इसमें भी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी और 12 जीबी रैम दिये गए हैं.

इसमें 4,300 एमएएच की बैटरी दी गई है. यह फोन तीन कैमरों के साथ आता है, जिसमें मुख्य कैमरा 48 मेगापिक्सल का है, सेकेंडरी कैमरा 2 मेगापिक्सल का और तीसरा कैमरा 16 मेगापिक्सल का दिया गया है. सेल्फी के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >