Ola S1 Pro Sport: 2 सेकंड में 40kmph, ADAS फीचर्स के साथ दमदार एंट्री

Ola S1 Pro Sport: Ola Electric ने नया S1 Pro Sport इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया है. ₹1.50 लाख में इसमें 13kW मोटर, 320km रेंज, ADAS फीचर्स और MoveOS6 शामिल हैं. ​जानिए इसकी खूबियां और बुकिंग से डिलीवरी तक की डीटेल

Ola Electric ने अपने Sankalp इवेंट में नई Ola S1 Pro Sport इलेक्ट्रिक स्कूटर को लॉन्च कर दिया है. ₹1.50 लाख (एक्स-शोरूम) की कीमत पर पेश की गई यह स्कूटर Ola S1 Pro का स्पोर्टी वर्जन है. ग्राहक इसे ₹999 में प्री-बुक कर सकते हैं, जबकि डिलीवरी जनवरी 2026 से शुरू होगी.

दमदार परफॉर्मेंस: नई Ferrite मोटर और 320km की रेंज

  • Ola S1 Pro Sport में 13kW की इन-हाउस विकसित Ferrite मोटर दी गई है, जो 16kW की पीक आउटपुट और 71Nm टॉर्क देती है
  • यह स्कूटर सिर्फ 2 सेकंड में 0-40kmph की रफ्तार पकड़ लेती है
  • इसकी टॉप स्पीड 152kmph है
  • 5.2kWh बैटरी पैक में नई 4,680 सेल्स का इस्तेमाल हुआ है, जिससे यह 320km की IDC रेंज देती है.

ऑटोमोबाइल जगत की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

स्मार्ट फीचर्स: ADAS, डैशकैम और MoveOS6

  • स्कूटर में ADAS टेक्नोलॉजी जैसे कोलिजन वार्निंग, ब्लाइंड स्पॉट अलर्ट और अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल शामिल हैं
  • फ्रंट-फेसिंग कैमरा डैशकैम और सिक्योरिटी मॉनिटर दोनों का काम करता है
  • नया MoveOS6 वॉयस असिस्टेंट, स्मार्ट चार्जिंग, कस्टम मूड्स और प्रेडिक्टिव मेंटेनेंस जैसे फीचर्स के साथ आता है.

स्टाइल और सस्पेंशन: स्पोर्टी लुक और बेहतर कंट्रोल

  • डिजाइन में कॉम्पैक्ट विंडस्क्रीन, कार्बन-फाइबर फ्रंट फेंडर और ग्रैब रेल शामिल हैं
  • स्कूप्ड सीट और नया DRL सिग्नेचर इसे स्पोर्टी अपील देते हैं
  • टेलेस्कोपिक फ्रंट फोर्क और प्रीलोड-एडजस्टेबल रियर मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं
  • 14-इंच अलॉय व्हील्स और वाइड-प्रोफाइल टायर्स बेहतर कंट्रोल और लुक प्रदान करते हैं
  • सीट हाइट 791mm और अंडरसीट स्टोरेज 34 लीटर है.

अब नए कलर में सड़क पर दौड़ेगी Royal Enfield Hunter 350, स्टाइलिश बाइक की कीमत मात्र इतनी…

2025 TVS iQube vs Ather Rizta: कौन है सबसे बेहतरीन फैमिली EV?

EV मालिकों को बड़ी राहत: 15 साल बाद भी चल सकेंगे इलेक्ट्रिक वाहन, EoL नियम से छूट तय

10 लाख में 14 लोगों की सवारी, बड़े परिवार के लिए परफेक्ट है ये बड़ी गाड़ी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >