Ola EV Experience Centre: मार्च 2023 देशभर में 200 एक्सपीरिएंस सेंटर खोलेगी ओला

अब तक केवल ऑनलाइन खरीदारी के मॉडल को बढ़ावा देनेवाली इलेक्ट्रिक स्टार्ट-अप ओला इलेक्ट्रिक ने अब देशभर में एक्सपीरिएंस सेंटर खोल रही है. ओला इलेक्ट्रिक ने चेन्नई में अपना पहला एक्सपीरिएंस सेंटर स्थापित किया है. मार्च, 2023 तक देशभर में इस तरह की 200 सुविधाएं स्थापित करने की योजना है.

Ola Electric Experience Centre: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स को लेकर ग्राहकों के बढ़ते रुझान को देखते हुए ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनियां इसे भुनाने के लिए पूरी कोशिश कर रही हैं. इसी क्रम में अब तक केवल ऑनलाइन खरीदारी के मॉडल को बढ़ावा देनेवाली इलेक्ट्रिक स्टार्ट-अप ओला इलेक्ट्रिक ने अब देशभर में एक्सपीरिएंस सेंटर खोल रही है.

बिजली से चलने वाले दोपहिया वाहन बनाने वाली ओला इलेक्ट्रिक ने चेन्नई में अपना पहला एक्सपीरिएंस सेंटर स्थापित किया है. कंपनी ने बताया कि मार्च, 2023 तक देशभर में इस तरह की 200 सुविधाएं स्थापित करने की योजना के तहत यह केंद्र शुरू किया गया है.

Also Read: Ola Electric की इंटरनेशनल ब्रांड बनने की तैयारी, CEO Bhavish Aggarwal ने कही यह बात

कंपनी के अनुसार, इलेक्ट्रिक वाहनों में रुचि रखने वाले लोगों को एक्सपीरिएंस सेंटर्स में वाहन खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा. ग्राहक साथ ही कंपनी के एस1 और एस1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर की टेस्ट राइड का भी लाभ उठा सकते हैं.

ओला इलेक्ट्रिक के मुख्य विपणनन अधिकारी (सीएमओ) अंशुल खंडेलवाल ने कहा, ओला अनुभव केंद्र हमें बेहतर ढंग से समझने की अनुमति देते हैं कि हम अपने उत्पादों को अपने ग्राहकों तक कैसे ले जा सकते हैं और ईवी की तरफ उनको आकर्षित कर सकते हैं. कंपनी ने त्योहारी सीजन के बीच ओला एस1 प्रो स्कूटर की खरीद पर 10,000 रुपये तक की छूट की भी पेशकश की है. (इनपुट : भाषा)

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >