पेट्रोल की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं. ऐसे में कई लोग पैसे बचाने के लिए इलेक्ट्रिक बाइक को एक बढ़िया ऑप्शन के तौर पर देखते हैं. अगर आप भी ऐसी ही बाइक ढूंढ रहे हैं, तो Oben Rorr EZ पर जरूर नजर डाल सकते हैं. यह बाइक डेली शहर में आने-जाने के लिए बनाई गई है और इसमें कई अच्छे फीचर्स भी मिलते हैं.
अगर आप इस बाइक को खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले इसके बारे में पूरी जानकारी जान लेना जरूरी है. नीचे हमने इसकी कीमत, बैटरी, रेंज, चार्ज होने में कितना समय लगता है जैसी चीजों के बारे में बताया है. इससे आपको यह समझने में आसानी होगी कि यह बाइक आपके लिए सही है या नहीं.
Oben Rorr EZ: बैटरी और रेंज
Oben Rorr EZ तीन अलग-अलग बैटरी ऑप्शन के साथ आती है.
- 2.6 kWh बैटरी- एक बार फुल चार्ज होने पर 110 km तक की रेंज.
- 3.4 kWh बैटरी- एक बार फुल चार्ज होने पर 140 km तक की रेंज.
- 4.4 kWh बैटरी- एक बार फुल चार्ज होने पर 175 km तक की रेंज.
Oben Rorr EZ: चार्जिंग टाइम
Oben Rorr EZ को 0 से 100% तक चार्ज होने में सिर्फ 2 घंटे का समय लगता है. अगर आपके पास इसका कंपैटिबल होम चार्जर है, तो आप रात में बाइक चार्ज पर लगाकर सुबह पूरी तरह चार्ज बाइक के साथ निकल सकते हैं. रोजाना ऑफिस आने-जाने वाले या डेली कम्यूट करने वाले लोगों के लिए यह एक बड़ा फायदा है.
ये भी पढ़ें: 120km की रेंज वाला ये इलेक्ट्रिक स्कूटर डेली ऑफिस-कॉलेज जाने वालों के लिए है बेस्ट, जानें खासियत
Oben Rorr EZ: फीचर्स
- GPS और नेविगेशन
- मोबाइल फोन कनेक्टिविटी
- कॉल और SMS अलर्ट
- एंटी-थेफ्ट सिस्टम
- टोइंग और थेफ्ट नोटिफिकेशन
- बाइक की लाइव लोकेशन ट्रैकिंग
- लाइव चार्जिंग और बैटरी स्टेटस
- ड्राइवर अलर्ट सिस्टम (DAS)
- वैंडलिस्म प्रोटेक्शन
Oben Rorr EZ: कीमत
| वेरिएंट | एक्स-शोरूम कीमत |
| Oben Rorr EZ (2.6 kWh) | 99,999 रुपये |
| Oben Rorr EZ (3.4 kWh) | 1.20 लाख रुपये |
| Oben Rorr EZ (4.4 kWh) | 1.30 लाख रुपये |
Oben Rorr EZ किन लोगों के लिए है?
- जो स्टाइलिश लुक वाली इलेक्ट्रिक बाइक चाहते हैं, जिसमें पिकअप भी दमदार हो.
- जो अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से अलग-अलग बैटरी ऑप्शन चुनना चाहते हैं.
- जो घर पर ही आसानी से अपनी इलेक्ट्रिक बाइक चार्ज कर सकते हैं.
- जिनका रोजाना का सफर लगभग 30 से 70 किलोमीटर के बीच रहता है.
- जो स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स जैसे लोकेशन ट्रैकिंग, बैटरी स्टेटस और मोबाइल कनेक्टिविटी का फायदा उठाना चाहते हैं.
- जो हर महीने पेट्रोल पर होने वाले खर्च को कम करना चाहते हैं.
ये भी पढ़ें: Simple Energy ला रही है अपना फैमिली ई-स्कूटर, Ather Rizta और Bajaj Chetak की बढ़ेगी टेंशन
