इंडियन इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल कंपनी Oben Electric की नई इलेक्ट्रिक बाइक Oben Rorr Evo लॉन्च होते ही ग्राहकों के बीच जबरदस्त चर्चा में आ गई है. कंपनी का दावा है कि इस बाइक ने लॉन्च के सिर्फ 15 दिनों के अंदर ही 25,000 से ज्यादा बुकिंग हासिल कर ली है. कीमत की बात करें तो शुरुआती 10,000 ग्राहकों के लिए इसकी इंट्रोडक्टरी कीमत 99,999 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है. वहीं इसके बाद खरीदने वालों को यह बाइक 1,24,999 रुपये (एक्स-शोरूम) में मिलेगी.
खास बात यह है कि कंपनी ने अब अपनी वेबसाइट पर पेमेंट पोर्टल भी खोल दिया है, ताकि ग्राहक 99,999 रुपये वाली शुरुआती कीमत का फायदा उठा सकें. इस बाइक की डिलीवरी जून 2026 शुरू होने वाली है.
Oben Rorr Evo: बैटरी और रेंज
इसमें 3.4 kWh की LFP बैटरी दी गई है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 180km तक की IDC रेंज देने का दावा करती है. परफॉर्मेंस की बात करें तो यह बाइक काफी फुर्तीली है. 0 से 40 km/h की रफ्तार पकड़ने में इसे सिर्फ 3 सेकंड लगते हैं, जबकि इसकी टॉप स्पीड 110 km/h तक जाती है. खास बात यह है कि अगर बैटरी कम हो जाए, तो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ इसे 0 से 80% तक सिर्फ 90 मिनट में चार्ज किया जा सकता है. कंपनी 8 साल की बैटरी वारंटी भी दे रही है.
इस बाइक में Oben Electric का खुद का तैयार किया गया IPMSM मोटर मिलता है, जिसकी पीक पावर 9 kW है. यह मोटर न सिर्फ IP68 रेटिंग के साथ पानी और धूल से सेफ है, बल्कि पिछले मॉडल के मुकाबले 40% ज्यादा कॉम्पैक्ट और 20% ज्यादा ताकतवर भी है. साथ ही 250 Nm का व्हील टॉर्क इसे तेज पिकअप देता है.
Oben Rorr Evo: फीचर्स
इसमें Fall Alert with Emergency Assist जैसे फीचर दिए गए हैं, जो अगर बाइक गिरने की सिचुएशन महसूस करते हैं, तो Oben ऐप के जरिए आपके इमरजेंसी कॉन्टैक्ट्स को तुरंत अलर्ट भेज सकते हैं. सेफ्टी को और मजबूत बनाने के लिए इसमें Unified Brake Assist (UBA), Driver Alert System (DAS), सिक्योर चार्जिंग और चौड़ा रियर टायर जैसे फीचर्स मिलते हैं.
इसमें 5-इंच का कलर TFT डिस्प्ले दिया गया है, जहां आपको नेविगेशन, राइड की जरूरी जानकारी और कॉल, मैसेज, म्यूजिक जैसे स्मार्ट अलर्ट मिलते हैं. वहीं Oben ऐप के जरिए राइड हिस्ट्री देखना, जियो-फेंसिंग सेट करना, रिमोट डायग्नोस्टिक्स, थेफ्ट प्रोटेक्शन, ‘Find My Rorr’ और 24×7 सर्विस सपोर्ट जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं.
Oben Rorr Evo: ग्राउंड क्लीयरेंस और सीट हाइट
Oben Rorr Evo में अपने सेगमेंट की सबसे लंबी सीट दी गई है. इसकी सीट 680mm लंबी है और सीट की ऊंचाई 780mm रखी गई है. इसके साथ 200 mm का ग्राउंड क्लीयरेंस और 230mm तक पानी में चलने की क्षमता भी मिलती है. सीट के नीचे कुल 10 लीटर का स्टोरेज दिया गया है, जिसमें अंडर-सीट और टैंक पॉड स्टोरेज दोनों शामिल हैं. साथ ही फोन चार्ज करने के लिए ड्यूल USB चार्जिंग पोर्ट भी दिए गए हैं.
यह भी पढ़ें: ये 5 सस्ती 110cc बाइक्स हर दिन बचाएंगी पेट्रोल का खर्च, कीमत 57,350 रुपये से शुरू
