1 L फ्यूल में Nissan Tekton कितना किलोमीटर चलेगी? माइलेज में Sierra और Seltos को पछाड़ा

निसान इंडिया ने अपनी नई SUV Nissan Tekton लॉन्च कर दी है, जो शानदार माइलेज का दावा करती है. जानें 1.0L और 1.3L टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ यह SUV कितने किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देगी और कैसे यह Tata Sierra व Kia Seltos जैसी कारों को टक्कर देती है.

निसान इंडिया ने अपनी नई SUV Nissan Tekton को इंडियन ऑटोमोबाइल मार्केट में लॉन्च कर दी है. इस एसयूवी को 2 इंजन ऑप्शन के साथ मार्केट में लाया गया है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम प्राइस 10.49 लाख रुपए है. वहीं, टॉप मॉडल की कीमत 18.59 लाख रुपए (एक्स शोरूम) रखी गई है. इसे कंपनी की ओर से Baby Petrol भी कहा जा रहा है. इसमें 1.0L और 1.3L का टर्बो पेट्रोल इंजन लगाया गया है. निसान ने एसयूवी के माइलेज का खुलासा भी कर दिया है. आइए इसके बारे में हम आपको बताते हैं. 

Nissan Tekton का माइलेज क्या होगा?

Nissan Tekton के लोअर वेरिएंट में 1.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन फिट किया गया है. निसान इंडिया का इसपर कहना है कि इस इंजन पर मैनुअल गियरबॉक्स के साथ कार 19.41 kmpl माइलेज देगी. वहीं, 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन और मैनुअल गियरबॉक्स के साथ टेक्टॉन 18.5 kmpl माइलेज ऑफर क्लेमड करेगी. बता दें, कि 1.0L वाला TP इंजन मैनुअल गियरबॉक्स के साथ आता है, जबकि 1.3L TP को आप मैनुअल और डुअल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ खरीद सकते हैं. 

माइलेज में Reno Duster की बराबरी

Nissan Tekton SUV का माइलेज Reno Duster के लगभग बराबर है और ऐसा होने वाला भी था, क्योंकि नई टेक्टॉन रेनो डस्टर पर बेस्ड है. दोनों कारों की सबसे बड़ी खासियत यह है कि पेट्रोल के साथ-साथ पावरट्रेन भी शेयर करती हैं. यही कारण है कि 1.3 लीटर इंजन और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ एसयूवी का क्लेमड माइलेज 17.8 kmpl है. 

Nissan Tekton का इंजन कितना पावरफुल है?

नई निसान टेक्टॉन का 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 100 हॉर्स पावर (HP) और 166 nm टॉर्क जेनरेट करता है. वहीं, 1.3 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 163 एचपी पावर और 280 nm टॉर्क प्रॉडयूस करता है. इस इंजन के साथ 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड डुअल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स ऑफर होगा. 

माइलेज में Sieraa और Seltos से आगे 

माइलेज के मामले में Nissan Tekton 1.3 लीटर वेरिएंट Tata Sierra (15.3 kmpl) और Kia Seltos (17.5 kmpl) से आगे है. वहीं, Skoda Kushaq 1.0 लीटर TSi का माइलेज 19.66 kmpl है. टेक्टॉन के टक्कर की Volkswagen Taigun 1.0 लीटर TSi मैनुअल वेरिएंट का एवरेज माइलेज 19.98 kmpl है. 

ये भी पढ़ें: Nissan Magnite से कितनी अलग है Nissan Tekton? जानें दोनों 5-सीटर SUV के बीच का बड़ा अंतर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivansh Shekhar

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >