धूम मचाने आ रहा नया खिलाड़ी, निसान ला रही ग्रेवाइट एमपीवी

अगर आप एक ऐसी MPV का इंतजार कर रहे हैं, जो कॉम्पैक्ट हो, फैमिली फ्रेंडली हो और बजट में फिट बैठे, तो Nissan आपके लिए कुछ खास लेकर आ रही है. निसान अपनी नई बजट MPV Gravite को 17 फरवरी 2026 को भारत में लॉन्च करने वाली है. आइए जानते हैं अपकमिंग 7-सीटर कार के बारे में.

Nissan ने अपनी नई बजट MPV Gravite की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है. यह कार पहले जनवरी में पेश होने वाली थी. लेकिन अब कंपनी अपने नये मॉडल Nissan Gravite को 17 फरवरी 2026 को भारत में लॉन्च करेगी. इस मॉडल को लेकर कंपनी का कहना है कि इस Nissan MPV Gravite को भारत में ही डिजाइन और डेवलप किया गया है, ताकि यह भारतीय ग्राहकों की जरूरतों पर पूरी तरह खरी उतर सके.

Renault Triber को देगी सीधी टक्कर

Nissan Gravite एक कॉम्पैक्ट 7-सीटर MPV होगी, जो सीधे तौर पर Renault Triber को टक्कर देगी. Gravite असल में Triber का ही बैज-इंजीनियर्ड वर्जन होगी. यानी प्लेटफॉर्म और मैकेनिकल सेटअप समान होगा. लेकिन डिजाइन और ब्रांडिंग में Nissan की अलग पहचान देखने को मिलेगी.

डिजाइन में मिलेगा Nissan का अलग टच

अब तक सामने आए टीजर के मुताबिक. Gravite में नया डिजाइन किया गया फ्रंट ग्रिल मिलेगा, जिस पर Nissan का लोगो होगा. कार में क्रोम एलिमेंट्स का ज्यादा इस्तेमाल किया गया है. हेडलैंप्स का शेप बदला हुआ दिखेगा, जबकि बोनट पर स्कल्प्��ेड डिजाइन दिया गया है.

साइड प्रोफाइल में नए अलॉय व्हील्स और रूफ रेल्स मिलने की उम्मीद है. वहीं, पीछे की तरफ अपडेटेड टेल-लैंप्स, नया बंपर और क्रोम फिनिश देखने को मिलेगा. टेलगेट पर Gravite लिखा दिखेगा, जिससे यह Triber से अलग नजर आए.

इंजन और गियरबॉक्स क्या होगा खास

मैकेनिकल तौर पर Nissan Gravite रेनॉल्ट ट्राइबर जैसी ही होगी. इसमें 1.0 लीटर का 3-सिलेंडर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलने की उम्मीद है, जो 72 hp की पावर और 96 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा. गियरबॉक्स ऑप्शंस में 5-स्पीड मैनुअल और AMT शामिल हो सकते हैं. यह सेटअप खासतौर पर बजट और माइलेज को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.

भारत में Nissan की बड़ी प्लानिंग

Nissan Gravite कंपनी के लिए बेहद अहम मॉडल है. क्योंकि इसके जरिए ब्रांड भारत के किफायती MPV सेगमेंट में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहता है. Gravite के बाद Nissan ने भारत में एक और कार लॉन्च करने की पुष्टि की है, जिसका नाम Tekton SUV होगा. यह मिड-साइज SUV सेगमेंट में उतारी जाएगी, जहां मुकाबला पहले से काफी कड़ा है.

यह भी पढ़ें: टीजर में दिखी MG Majestor की झलक, मिलेगा बोल्ड डिजाइन, लग्जरी केबिन और पावरफुल डीजल इंजन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >