Nissan Gravite vs Maruti Suzuki Ertiga: कम पैसों में कौन सी MPV है बेस्ट? देखें कंपैरिजन

Nissan ने अपनी नई Gravite लॉन्च कर दी है. ये बजट में तीन-रो, सात-सीटर MPV चाहने वालों के लिए काफी बढ़िया ऑप्शन बन सकती है. कीमत तो कम है, लेकिन सवाल ये है कि फीचर्स और पावर कितनी दमदार हैं? क्या Gravite सच में Maruti Suzuki Ertiga को टक्कर दे पाएगी? आइए जानते हैं.

इंडिया में Nissan ने अपनी नई Nissan Gravite लॉन्च कर दी है. यह एक सब-फोर-मीटर MPV (Multi-Purpose Vehicle) है. इसकी कीमत ₹5.65 लाख से ₹8.93 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच रखी गई है. कंपनी का टारगेट उन ग्राहकों पर है जो कम बजट में तीन-रो वाली, सात-सीटर फैमिली कार चाहते हैं. Gravite को लॉन्च करके Nissan सिर्फ अफोर्डेबल फैमिली कार खरीदारों को ही नहीं लुभाना चाहती, बल्कि Maruti Suzuki Ertiga को भी टक्कर देने की तैयारी में है. Ertiga लंबे समय से भारत की बेस्टसेलिंग MPV बनी हुई है. 

अगर आप भी एक MPV खरीदने की सोच रहे हैं और Maruti Suzuki Ertiga और हाल ही में लॉन्च हुई Nissan Magnite के बीच कंफ्यूज हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. यहां हम आपको इन दोनों MPV का आसान और झटपट तुलना करके समझा रहे हैं, ताकि आपके लिए फैसला लेना आसान हो जाए. आइए फिर देखते हैं.

Nissan Gravite vs Maruti Suzuki Ertiga: कीमत

Nissan Gravite की कीमत ₹5.65 लाख से शुरू होकर ₹8.93 लाख (एक्स-शोरूम, इंट्रोडक्टरी) तक जाती है. ये चुने गए वेरिएंट पर डिपेंड करती है. वहीं Maruti Suzuki Ertiga की कीमत ₹8.80 लाख से ₹12.94 लाख (एक्स-शोरूम) के बीच है. ये इसके अलग-अलग ट्रिम्स के हिसाब से तय होती है.

आसान शब्दों में समझें तो दोनों MPV के शुरुआती मॉडल्स के बीच करीब ₹3.15 लाख का अंतर है. दिलचस्प बात ये है कि Nissan Gravite का टॉप AMT वेरिएंट भी कीमत के मामले में Ertiga के लोअर-मिड ट्रिम्स के आसपास पहुंच जाता है.

Nissan Gravite vs Maruti Suzuki Ertiga: पावरट्रेन

अगर बात करें Nissan Gravite की, तो इसमें वही पावरट्रेन मिलता है जो Renault Triber में दिया जाता है. इस MPV में 1.0-लीटर का तीन-सिलेंडर, नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 71 bhp की पावर और 96 Nm का टॉर्क देता है. ट्रांसमिशन के लिए इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड है, जबकि 5-स्पीड AMT का ऑप्शन भी मिलता है. लॉन्च के बाद इसमें ड्यूल-सिलेंडर CNG किट भी डीलरशिप लेवल पर फिट की जाएगी.

वहीं अगर Maruti Suzuki Ertiga की बात करें, तो यह ज्यादा पावरफुल 1.5-लीटर K15C पेट्रोल इंजन के साथ आती है. इसमें स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी भी दी गई है. यह इंजन 103 bhp की पावर और 136.8 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. ट्रांसमिशन ऑप्शन्स में 5-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स शामिल हैं. इसके अलावा Ertiga का CNG वेरिएंट भी मार्केट में मिलता है.

यह भी पढ़ें: MG Majestor vs Toyota Fortuner: इंजन, फीचर्स और सेफ्टी में कौन है असली पावरफुल SUV?

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >