Nirbhaya को मिला न्याय, तो Social Media पर लोगों ने कुछ यूं किया React

Social Media Reacts on Nirbhaya Justice: निर्भया सामूहिक दुष्‍कर्म और हत्‍याकांड मामले के दोषियों को शुक्रवार की सुबह दिल्‍ली के तिहाड़ जेल में फांसी दे दी गई. दरिंदों को फांसी की सजा दिये जाने पर ट्विटर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. लोग एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं.

Social Media Reacts on Nirbhaya Justice: निर्भया सामूहिक दुष्‍कर्म और हत्‍याकांड मामले के दोषियों को शुक्रवार की सुबह दिल्‍ली के तिहाड़ जेल में फांसी दे दी गई. इसके साथ ही यह मामला एक बार फिर सुर्खियों में है. भारत में ट्विटर के टॉप ट्रेंड्स में निर्भया मामला ही छाया हुआ है. दरिंदों को फांसी की सजा दिये जाने पर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं. लोग एक-दूसरे को बधाई दे रहे हैं.

निर्भया को न्‍याय मिलने को लेकर सोशल मीडिया में यूजर्स ने तरह-तरह के कमेंट्स किये हैं.किसी ने लिखा है- भारत की बेटी निर्भया को आज न्‍याय मिला. सात साल पहले की काली रात आज उजाले में तब्‍दील हुई. तो किसी यूजर ने इस न्‍याय को पाने में निर्भया की मां की तारीफ की.

किसी यूजर ने लिखा है- दुष्‍कर्म की घटनाएं रुकनी चाहिए, न कि दुष्‍कर्म और हत्‍या की ऐसी घटनाओं के बाद पीड़ित परिवार टूटे दिल से न्‍याय की जंग लड़े. हमें अपने बेटों और भाइयों को महिलाओं का सम्‍मान करना सिखाना पड़ेगा.

निर्भया के गुनाहगारों की फांसी के बाद यह मामला ट्विटर पर टॉप ट्रेंड में है. #NirbhayaVerdict, #NirbhayaJustice, #NirbhayaCase, #NirbhayaNyayDivas, #nirbhayaconvicts, #Four Nirbhaya, #2012 Delhi, #JusticeForNirbhaya एवं #nirbhayabetrayed हैशटैग ट्विटर पर टॉप 10 में ट्रेंड कर रहे हैं.

गौरतलब है कि 16 दिसंबर 2012 की रात दिल्‍ली में एक फिजियोथेरैपिस्‍ट लड़की निर्भया (काल्‍पनिक नाम) के साथ सामूहिक दुष्‍कर्म किया गया था. दरिंदों ने इस दौरान उसे घातक शारीरिक यातना दी, जिससे बाद में उसकी मौत हो गई. इस मामले के एक दोषी नाबालिग निकला, जिसे कुछ साल जेल की सजा के बाद रिहा कर दिया गया. अन्य पांच में एक आरोपी राम सिंह ने ट्रायल के दौरान ही तिहाड़ जेल में आत्‍महत्‍या कर ली. अन्‍य चार विनय शर्मा, अक्षय ठाकुर, पवन गुप्ता और मुकेश को दोषी करार दिया गया. शुक्रवार 20 मार्च की सुबह उन्‍हें फांसी दे दी गई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >