मुजफ्फरपुर में कहां खरीदें नई कार? यहां देखें बड़े टॉप ब्रांड्स के शोरूम्स की लिस्ट

अगर आप मुजफ्फरपुर में नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो शहर में Maruti, Tata, Mahindra और Hyundai जैसे बड़े ब्रांड्स के शोरूम ऑप्शन अब आपको आसानी से मिल जाएंगे. यहां बजट कारों से लेकर प्रीमियम SUVs और EVs तक हर तरह के मॉडल्स मिलेंगे.

क्या आप भी अपने परिवार के लिए एक नई चमचमाती कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, लेकिन मुजफ्फरपुर में सही शोरूम को लेकर कन्फ्यूज हैं? तो अब आपको चिंता करने या गाड़ी खरीदने के लिए पटना या गया के चक्कर काटने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. बदलते वक्त के साथ मुजफ्फरपुर का ऑटोमोबाइल मार्केट भी पूरी तरह हाई-टेक और एडवांस हो चुका है. आज शहर में ही बजट-फ्रेंडली फैमिली कारों से लेकर दमदार ऑफ-रोडर और प्रीमियम SUVs के कई बड़े ब्रांड्स मौजूद हैं. इन शोरूम्स में न सिर्फ गाड़ियों की बड़ी रेंज देखने को मिलती है, बल्कि आसान फाइनेंस (EMI) सुविधाएं और बेहतरीन आफ्टर-सेल्स सर्विस भी मिल जाती है, जिससे आपकी खरीदारी का एक्सपीरियंस बेहद आसान हो जाता है.

मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki Arena & Nexa)

मिडिल क्लास परिवारों की सबसे पसंदीदा ब्रांड मारुति सुजुकी के मुजफ्फरपुर में बजट (Arena) और प्रीमियम (Nexa) दोनों ही तरह के बड़े आउटलेट्स मौजूद हैं.

  • रामकृष्ण मोटर्स (Maruti Suzuki Arena)

लोकेशन: जीरो माइल, बैरिया रोड, मुजफ्फरपुर

प्रमुख मॉडल्स: WagonR, Swift, Brezza, Dzire, Ertiga, Alto K10 और Eeco

  • राजीव ऑटोमोबाइल्स (Maruti Suzuki Arena)

लोकेशन 1: रामदयालु नगर, हाजीपुर रोड (मलंग स्थान के सामने), मुजफ्फरपुर

लोकेशन 2: एनएच-77, खाबरा मंदिर रोड के सामने, खाबरा, मुजफ्फरपुर

  • राजीव ऑटोमोबाइल्स नेक्सा (Nexa)

लोकेशन: खाबरा, एनएच-28, खाबरा शिव मंदिर के सामने, मुजफ्फरपुर

प्रमुख मॉडल्स: Baleno, Grand Vitara, Fronx, XL6 और Ignis

  • रामकृष्ण नेक्सा (Nexa)

लोकेशन: बैरिया रोड, मां भवानी टाइल्स जीरो माइल के सामने, मुजफ्फरपुर

टाटा मोटर्स (Tata Motors)

सुरक्षा और दमदार बिल्ड क्वालिटी के लिए मशहूर टाटा मोटर्स के शहर में दो बड़े आधिकारिक आउटलेट्स हैं-

  • यशराज मोटर्स (Yashraj Motors)

लोकेशन: ग्राउंड फ्लोर, एनएच 28 (NH-28), बीबी गंज, मुजफ्फरपुर

  • आइडियल डीलर्स (Ideal Dealers)

लोकेशन: ग्राउंड फ्लोर, एनएच 22 (NH-22), कुढ़नी, तुर्की, सकरी सरैया (रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने), मुजफ्फरपुर

प्रमुख मॉडल्स: Tata Punch, Nexon, Harrier, Safari, Altroz, Tiago और इनके पॉपुलर EV (इलेक्ट्रिक) मॉडल्स

हुंडई (Hyundai)

शानदार फीचर्स, बेहतरीन केबिन स्पेस और मॉडर्न लुक्स के लिए पसंद की जाने वाली हुंडई के यहां प्रमुख शोरूम हैं-

  • बालाजी हुंडई (Balaji Hyundai)

लोकेशन 1: सी.टी. मार्ग, कलमबाग रोड (अघोरिया बाजार के पास), मुजफ्फरपुर

लोकेशन 2: एनएच 28 (NH-28), खाबरा, मुजफ्फरपुर

  • राधा हरि हुंडई (Radha Hari Hyundai)

लोकेशन: पतियासा, बखरी चौक, दरभंगा रोड, मुजफ्फरपुर

प्रमुख मॉडल्स: Creta, Venue, Exter, i20, Grand i10 Nios और Verna

महिंद्रा (Mahindra)

यदि आप रफ-एंड-टफ और दमदार एसयूवी (SUVs) खरीदना चाहते हैं, तो महिंद्रा के आधिकारिक डीलर शहर के मुख्य हिस्सों में स्थित हैं:

  • शशांक ऑटो (Shashank Auto)

लोकेशन: सी.टी. मार्ग, कलमबाग रोड, मुजफ्फरपुर

  • राधाहरि मोटर्स (Radhahari Motors)

लोकेशन: सिपहपुर बखरी, मुजफ्फरपुर

प्रमुख मॉडल्स: Scorpio-N, Thar, XUV700, Scorpio Classic, XUV3XO और Bolero

टोयोटा (Toyota)

लॉन्ग-लास्टिंग रिलायबिलिटी और बेहतरीन इंजन क्षमता के लिए जानी जाने वाली टोयोटा का शोरूम भी मुजफ्फरपुर में उपलब्ध है:

  • रुद्रा टोयोटा (Rudra Toyota)

लोकेशन: एनएच-77 (NH-77), रामदयालु नगर (किशोर पेट्रोल पंप के पास), मुजफ्फरपुर

प्रमुख मॉडल्स: Innova Crysta, Innova Hycross, Fortuner, Glanza और Urban Cruiser Taisor

एमजी मोटर (MG Motor)

प्रीमियम इंटीरियर और हाई-टेक इंटरनेट फीचर्स वाली गाड़ियों के शौकीनों के लिए एमजी मोटर का आउटलेट भी शहर से कनेक्टेड है:

  • एमजी मोटर मुजफ्फरपुर (MG Motor)

लोकेशन: सकरी सरैया, मुजफ्फरपुर

प्रमुख मॉडल्स: MG Hector, Hector Plus, Astor, Windsor EV और Comet EV

कार खरीदते वक्त इन बातों का ध्यान रखें

कार खरीदने से पहले शोरूम्स में चल रहे लेटेस्ट डिस्काउंट ऑफर्स, कॉर्पोरेट बोनस या एक्सचेंज ऑफर्स की जानकारी जरूर लें. इसके अलावा, ऑन-रोड कीमत और डिलीवरी के वेटिंग पीरियड की जनकारी के लिए सीधे शोरूम पर जाकर या उनके आधिकारिक नंबर पर संपर्क करना सबसे बेहतर ऑप्शन है.

यह भी पढ़ें: रामगढ़ में नई कार खरीदने का कर रहे प्लान? यहां देखें शोरूम्स की लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani Shah

शिवानी कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर टेक-ऑटो कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में वह 3 सालों से सक्रिय हैं. वह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं. वह आसान भाषा और साफ तरीके से खबर लिखती हैं. टेक कैटेगरी में वह स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स पर खबर लिखती हैं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी शिवानी नई कार-बाइक लॉन्च, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ऑटो अपडेट्स, कार और बाइक से जुड़े टिप्स व नई तकनीक पर खबरें लिखती हैं. वह टेक और ऑटो की खबरों को आसान तरीके से पेश करती हैं, ताकि हर रीडर उसे आसानी से समझ सके. उनकी लेखन शैली आसान, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है. शिवानी ने करीम सिटी कॉलेज जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. इसके बाद उन्होंने अपेक्स यूनिवर्सिटी जयपुर से पत्रकारिता में अपनी मास्टर्स की डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे कंटेन्ट राइटिंग की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिवानी ने Lagatar.Com और The News Post जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है. यहां उन्होंने टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और अन्य न्यूज बीट पर कंटेंट तैयार किया. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में उनकी खास रुचि है और वह लगातार नए विषयों पर बेहतर और भरोसेमंद कंटेंट तैयार कर रही हैं. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शिवानी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि रीडर्स तक सही, काम की खबरें और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >