23+ kmpl माइलेज, 360 डिग्री कैमरा… कीमत ₹8.15 लाख, टाटा की इस डीजल कार का कोई मुकाबला नहीं

अगर आप ज्यादा चलने वाली और बजट में आने वाली डीजल कार ढूंढ रहे हैं, तो Tata Altroz अभी भी एक मजबूत ऑप्शन है. ये कार कम कीमत में शानदार माइलेज, दमदार फीचर्स और भरोसेमंद सेफ्टी का कॉम्बिनेशन आपको देती है. आइए इसके फीचर्स पर एक नजर डालते हैं.

अगर आपने ध्यान दिया हो तो सड़कों पर डीजल कारें पहले के मुकाबले काफी कम दिखने लगी हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह है सरकार का ग्रीन मोबिलिटी पर जोर देना. ज्यादा प्रदूषण फैलाने के कारण डीजल गाड़ियों को धीरे-धीरे पीछे किया जा रहा है. फिर भी, डीजल कारों की जरूरत पूरी तरह खत्म नहीं हुई है. जिन लोगों की रोजाना ड्राइविंग ज्यादा होती है या जो अक्सर लंबी हाईवे पर ट्रेवल करते हैं, उनके लिए डीजल कार आज भी फायदे का सौदा है, क्योंकि आमतौर पर इनकी माइलेज पेट्रोल कारों से बेहतर होती है. 

बता दें कि डीजल वेरिएंट की कीमत अक्सर पेट्रोल मॉडल से ज्यादा होती है. अच्छी बात यह है कि बाजार में अब भी कुछ किफायती डीजल कारें मौजूद हैं, और Tata Altroz फिलहाल भारत की सबसे सस्ती डीजल कार मानी जाती है. यह पेट्रोल, CNG और डीजल तीनों इंजन ऑप्शन के साथ आती है. अगर आप इसे खरीदने का सोच रहे हैं, तो आइए जानते हैं इस कार में क्या खास देखने को मिलता है.

कीमत

Altroz की शुरुआती कीमत 6.30 लाख रुपये से शुरू होती है. वहीं इसकी टॉप मॉडल 10.77 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है. जो लोग डीजल वेरिएंट लेना चाहते हैं, उनके लिए इसकी कीमत 8.15 लाख रुपये से शुरू होकर Accomplished S ट्रिम के लिए 10.27 लाख रुपये तक पहुंचती है.

इंजन 

  • पहला 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन है, जो 88 PS की पावर और 115 Nm का टॉर्क देता है.
  • दूसरा इसी 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन का CNG वर्जन है. इसमें कंपनी ने फैक्ट्री-फिटेड CNG किट दी है. यह 73.5 PS पावर और 103 Nm टॉर्क देता है.
  • तीसरा 1.5 लीटर का डीजल इंजन है, जो 90 PS पावर और 200 Nm टॉर्क के साथ आता है.

गियरबॉक्स ऑप्शन 

कंपनी ने सभी इंजन ऑप्शन्स के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया है. अगर आप शहर की ट्रैफिक में आरामदायक ड्राइव चाहते हैं, तो 5-स्पीड AMT और ज्यादा स्मूद फील के लिए 6-स्पीड DCT का ऑप्शन भी मौजूद है. हालांकि, डीजल वेरिएंट लेने वालों के लिए सिर्फ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ही मिलता है.

माइलेज 

कंपनी के मुताबिक यह कार 23.64 kmpl तक की माइलेज देती है. यानी लंबी दूरी के सफर में भी बार-बार फ्यूल भरवाने की चिंता कम रहती है. खासकर जो लोग रोजाना ज्यादा ड्राइव करते हैं, उनके लिए यह एक किफायती और भरोसेमंद ऑप्शन है.

फीचर्स और सेफ्टी

इसमें 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन मिलता है, जो Apple CarPlay और Android Auto सपोर्ट करता है. इसके साथ 7-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वॉइस कमांड वाला सनरूफ, वायरलेस मोबाइल चार्जर और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स इसे और भी प्रीमियम फील देते हैं. Global NCAP जैसे अंतरराष्ट्रीय क्रैश टेस्ट में इस कार को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है.

यह भी पढ़ें: Tata Altroz का CNG AMT वर्जन हुआ लॉन्च, प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में आया नया ऑप्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >