भारत में एक समय पर अपने नाम का लोहा मनवा चुकी Mitsubishi Pajero एक बार फिर नए अंदाज में वापसी करने जा रही है। कंपनी ने अपनी लोकप्रिय ऑफ-रोड SUV की नई जेनरेशन को ग्लोबल स्तर पर पेश कर दिया है.
करीब पांच साल बाद Pajero ने नए अवतार में वापसी की है. नई SUV में कंपनी ने 2.4 लीटर क्लीन डीजल इंजन, 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और 4WD सिस्टम दिया है. इसके अलावा SUV में 14.3 इंच के डिस्प्ले, ADAS और 12-स्पीकर Yamaha ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स भी मिलते हैं.
सबसे पहले थाइलैंड में होगी लॉन्च
मित्सुबिशी ने 2 सितंबर 2026 को नई जेनरेशन Pajero का ग्लोबल डेब्यू किया है. कंपनी ने इसे अपने नए फ्लैगशिप क्रॉस-कंट्री SUV के तौर पर पेश किया है. नई Pajero को पहले थाईलैंड में लॉन्च किया जाएगा.
इसके बाद वित्त वर्ष 2026 में जापान और ऑस्ट्रेलिया में इसकी बिक्री शुरू करने की योजना है. वित्त वर्ष 2027 से इसे करीब 100 देशों में पेश करने की योजना है. Pajero का पिछला मॉडल 2021 में ग्लोबल मार्केट से बंद किया गया था. अब करीब पांच साल बाद इस नाम की वापसी हुई है.
दमदार डीजल इंजन से है लैस
नई Pajero में 2.4 लीटर क्लीन डीजल इंजन दिया गया है. इसमें सिंगल VGT टर्बोचार्जर का इस्तेमाल किया गया है. यह इंजन 480 Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट करता है. इंजन को नए 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है. SUV में 4WD सिस्टम के साथ Mitsubishi का S-AWC सिस्टम भी दिया गया है. कंपनी ने इसके लिए लैडर-फ्रेम चेसिस और खास सस्पेंशन का इस्तेमाल किया है.
इंजन और ड्राइवट्रेन की खास बातें 2.4 लीटर क्लीन डीजल इंजन अधिकतम 480 Nm टॉर्क 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स 4WD सिस्टम S-AWC तकनीक लैडर-फ्रेम चेसिस
फीचर्स में क्या खास?
नई Pajero में पुराने मॉडल की पहचान को बरकरार रखते हुए आधुनिक फीचर्स जोड़े गए हैं. इसके केबिन में दो बड़े 14.3 इंच के डिस्प्ले दिए गए हैं. इनमें डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले और इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल हैं. हालांकि कुछ वेरिएंट में 12.3 इंच का डिस्प्ले भी दिया जाएगा.
ये भी पढ़ें: नई Audi Q3 की बुकिंग शुरू, ₹1 लाख में करें बुक, BMW X1 और GLA को देगी टक्कर, जानें खासियतें
SUV में मिलने वाले प्रमुख फीचर्स:
- 14.3 इंच का बड़ा डिस्प्ले
- डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
- वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी
- 360 डिग्री कैमरा
- ADAS
- क्रूज कंट्रोल
- 8 एयरबैग
- ट्रैक्शन कंट्रोल ABS
- ऑटोमैटिक AC
- LED हेडलाइट और LED DRL LED टेललाइट
- Yamaha का 12-स्पीकर ऑडियो सिस्टम
कंपनी ने केबिन में बेहतर इंसुलेशन के लिए acoustic glass और दूसरी साउंड-इंसुलेशन तकनीकों का भी इस्तेमाल किया है. इससे ड्राइविंग के दौरान बाहरी और इंजन शोर को कम करने में मदद मिलेगी.
ऑफ-रोड ड्राइविंग के लिए खास सिस्टम
Pajero की पहचान एक ऑफ-रोड SUV के तौर पर रही है और नई जेनरेशन में भी कंपनी ने इस पहलू पर ध्यान दिया है. SUV में S-AWC सिस्टम के साथ लैडर-फ्रेम दिया गया है. इसके अलावा नई Pajero में डिजिटल Multi Meter भी दिया गया है. यह Pajero के पुराने तीन मीटर वाले डिजाइन से प्रेरित है. इसमें ड्राइवर को ऊंचाई, दिशा, तापमान और गाड़ी के आगे-पीछे या दाएं-बाएं झुकाव जैसी जानकारी मिल सकती है.
भारत में कब लॉन्च होगी नई Pajero?
नई Mitsubishi Pajero को फिलहाल ग्लोबल स्तर पर पेश किया गया है. कंपनी ने थाईलैंड, जापान और ऑस्ट्रेलिया समेत दूसरे ग्लोबल मार्केट्स के लिए अपनी योजना बताई है, लेकिन भारत में लॉन्च को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. इसलिए फिलहाल भारत में इसकी कीमत या लॉन्च डेट को लेकर अनुमान लगाना जल्दबाजी होगी. मित्सुबिशी ने भारत में अपनी कारों की बिक्री पहले ही बंद कर दी थी. ऐसे में नई Pajero की भारत वापसी होगी या नहीं, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है.
ये भी पढ़ें: फुल चार्ज में 535km रेंज का दावा, 4.5 सेकंड में 100kmph स्पीड... भारत में इस इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग हुई शुरू
