JSW MG Motor India ने अपनी इलेक्ट्रिक SUV MG Windsor EV की लाइनअप को बढ़ाते हुए नया Commute वेरिएंट लॉन्च किया है. इसकी कीमत ₹13.49 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई है. यह वेरिएंट खासतौर पर टैक्सी और कमर्शियल यूज को ध्यान में रखकर पेश किया गया है और यह स्टैंडर्ड मॉडल से करीब ₹60,000 सस्ता है. साथ ही इसमें MG का Battery-as-a-Service (BaaS) ऑप्शन भी मिलता है.
बैटरी और रेंज
MG Windsor EV Commute वेरिएंट में वही 38kWh बैटरी पैक दिया गया है, जो रेगुलर मॉडल में मिलता है. यह EV 332 किमी (ARAI) की रेंज देती है और इसमें 134 hp की पावर के साथ 200 Nm टॉर्क मिलता है, जो शहर के इस्तेमाल के लिए काफी है.
चार्जिंग के लिए इसमें 3.2 kW AC और 45 kW DC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है, जिससे इसे जल्दी चार्ज किया जा सकता है.
फीचर्स में कटौती, कीमत में राहत
कम कीमत बनाए रखने के लिए MG ने इस वेरिएंट में कुछ फीचर्स कम किए हैं. जैसे इसमें-
- 17-इंच स्टील व्हील्स (अलॉय की जगह)
- 7-इंच ड्राइवर डिस्प्ले
- बेसिक इंफोटेनमेंट सिस्टम (USB, FM, Bluetooth)
- 10.1-इंच टचस्क्रीन नहीं दिया गया है.
एक्सटीरियर और इंटीरियर
MG Windsor EV Commute वेरिएंट के एक्सटीरियर में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं और इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलाइट्स, ORVM पर टर्न इंडिकेटर्स और फ्लश डोर हैंडल्स जैसे फीचर्स पहले की तरह मिलते हैं.
इंटीरियर में ब्लैक थीम के साथ गोल्ड एक्सेंट दिया गया है, जबकि प्रीमियम फिनिश की जगह फैब्रिक सीट्स का इस्तेमाल किया गया है, जिससे लागत कम रखी गई है.
जरूरी फीचर्स और सेफ्टी
इस वेरिएंट में कुछ जरूरी फीचर्स दिए गए हैं:
- मैनुअल AC
- क्रूज कंट्रोल
- पावर विंडोज
- रियर सीट रीक्लाइन
- टिल्ट और टेलिस्कोपिक स्टीयरिंग
- सेफ्टी के लिए:
- 2 एयरबैग्स
- 4 डिस्क ब्रेक
- हिल होल्ड असिस्ट
- TPMS
- सभी सीटों के लिए 3-पॉइंट सीट बेल्ट
यह भी पढ़ें: Hyundai की नयी इलेक्ट्रिक हैचबैक, मिलेगी 496KM तक की रेंज
