Facebook, Instagram, WhatsApp पर फेक न्यूज से निबटने के लिए AI का इस्तेमाल करेगा Meta

1 / 1
Facebook, Instagram, WhatsApp पर फेक न्यूज से निबटने के लिए AI का इस्तेमाल करेगा Meta
फुल स्क्रीन में देखें

Facebook, Instagram, WhatsApp पर फेक न्यूज से निबटने के लिए AI का इस्तेमाल करेगा Meta

फेसबुक और व्हॉट्सऐप जैसे लोकप्रिय ऐप की मूल कंपनी मेटा यूजर्स की सुरक्षा को ‘बेहद महत्वपूर्ण’ मानती है. मेटा की भारत प्रमुख संध्या देवनाथन ने यह बात कही है.

फेसबुक और व्हॉट्सऐप जैसे लोकप्रिय ऐप की मूल कंपनी मेटा यूजर्स की सुरक्षा को ‘बेहद महत्वपूर्ण’ मानती है. मेटा की भारत प्रमुख संध्या देवनाथन ने यह बात कही है.

भारत में मेटा की उपाध्यक्ष ने कहा कि सोशल मीडिया की दिग्गज कंपनी गलत सूचना से निपटने के लिए बड़े स्तर पर एआई का इस्तेमाल कर रही है.

Also Read: Meta: फेसबुक, मैसेंजर और इंस्टाग्राम के बीच क्रॉस ऐप मैसेजिंग को समाप्त करेगा मेटा, जानें पूरा मामला

देवनाथन, जो भारत में मेटा की उपाध्यक्ष हैं, ने कहा कि उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा एक ऐसा क्षेत्र है, जहां कंपनी ने बहुत अधिक निवेश किया है. उन्होंने कहा कि मेटा चुनावों में सत्यनिष्ठा के प्रयासों को जारी रखेगी. गौरतलब है कि देश में अगले साल लोकसभा चुनाव होने हैं.

भारत में मेटा की उपाध्यक्ष ने अपने मंच पर गलत सूचना और द्वेष फैलाने वाले भाषण को रोकने के लिए मेटा की रणनीति का उल्लेख करते हुए कहा कि इसके लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि गलत सूचनाओं को रोकने के लिए कृत्रिम मेधा (एआई) एक बड़ा साधन रहा है.

Also Read: Meta ने पुलिस के सहयोग से बचाई युवती की जान, Instagram पर पूछ रही थी आत्महत्या के उपाय

उन्होंने कहा कि भारत में मेटा के पास 20 से अधिक भाषाओं में कंटेंट मॉडरेटर हैं, जो सक्रिय रूप से यह सुनिश्चित करने के लिए काम करते हैं कि हानिकारक सामग्री उसके मंच पर न रहे.

पीटीआई-भाषा की रिपोर्ट के अनुसार, देवनाथन ने कहा कि मेटा ने भारत में कई भाषाओं में 11 फैक्ट चेकर्स के साथ साझेदारी की है और शिक्षा तथा उपयोगकर्ता जागरूकता को भी प्राथमिकता दी है.

Also Read: Meta ने अपने AI टूल को बनाया ओपन सोर्स, जानिए इससे क्या होगा कंपनी को फायदा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >