₹1.52 करोड़ में आया Mercedes-AMG का नया परफॉर्मेंस एडिशन, 5.3 सेकंड में पकड़ेगी 100 की रफ्तार

Mercedes-AMG GLE Coupe Performance Edition उन लोगों के लिए है जो सिर्फ लग्जरी नहीं, परफॉर्मेंस भी चाहते हैं. दमदार 435hp इंजन, स्पोर्टी डिजाइन और हाई-टेक फीचर्स के साथ यह SUV हर ड्राइव को एक्साइटिंग बना देती है और प्रीमियम सेगमेंट में अपनी अलग पहचान बनाती है.

Mercedes-AMG ने भारत में अपनी नई GLE Coupe Performance Edition लॉन्च कर दी है, जिसकी कीमत ₹1.52 करोड़ (एक्स-शोरूम) रखी गई है. यह वर्जन स्टैंडर्ड AMG GLE Coupe से नीचे पोजिशन किया गया है और खास तौर पर उन ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है, जो ज्यादा डायनामिक और परफॉर्मेंस-फोकस्ड ड्राइविंग एक्सपीरियंस चाहते हैं.

पावरट्रेन और परफॉर्मेंस

इस SUV में 3.0-लीटर इनलाइन-6 टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 435 hp और 560 Nm टॉर्क जेनरेट करता है. यह इंजन 9-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आता है. कंपनी के मुताबिक, यह कार 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार सिर्फ 5.3 सेकंड में पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 250 किमी प्रति घंटा तक लिमिटेड है.

इसमें एडैप्टिव सस्पेंशन सिस्टम और AMG-ट्यून एग्जॉस्ट मैपिंग दी गई है, जो बेहतर राइड क्वालिटी और शानदार साउंड एक्सपीरियंस ऑफर करती है.

परफॉर्मेंस एडिशन के खास फीचर्स

Performance Edition में AMG Dynamic Plus Package स्टैंडर्ड तौर पर दिया गया है, जो इसकी हैंडलिंग और स्टेबिलिटी को बेहतर बनाता है. इसमें एक्टिव रोल स्टेबिलाइजेशन, बेहतर बॉडी कंट्रोल और ज्यादा पावरफुल ब्रेकिंग सिस्टम दिया गया है, जिसमें रेड कलर के ब्रेक कैलिपर्स मिलते हैं. इसके अलावा, इसमें AMG ब्रांडेड परफॉर्मेंस स्टीयरिंग व्हील और 22-इंच के ब्लैक फिनिश अलॉय व्हील्स दिए गए हैं, जो इसे और ज्यादा स्पोर्टी लुक देते हैं.

डिजाइन और एक्सटीरियर

डिजाइन की बात करें, तो इसमें बड़ा AMG ग्रिल, क्रोम फिनिश वर्टिकल स्लैट्स और LED प्रोजेक्टर हेडलैंप्स के साथ DRLs दिए गए हैं. पीछे की तरफ LED टेललाइट्स, बूट-लिड स्पॉइलर और ड्यूल टेलपाइप्स इसे एक एग्रेसिव और प्रीमियम लुक देते हैं.

इंटीरियर और फीचर्स

इंटीरियर में दो 12.3-इंच डिस्प्ले मिलते हैं, जिनमें एक इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए और दूसरा इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए है. इसके अलावा हेड-अप डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस फोन चार्जिंग और फोर-जोन क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

सीट्स पावर एडजस्टेबल हैं और इनमें वेंटिलेशन, हीटिंग और मेमोरी फंक्शन मिलता है. साथ ही इसमें 13-स्पीकर Burmester साउंड सिस्टम दिया गया है, जो प्रीमियम ऑडियो एक्सपीरियंस ऑफर करता है.

यह भी पढ़ें: फैमिली ट्रिप्स के लिए परफेक्ट हैं ये 5 किफायती 7-सीटर कार्स, कीमत ₹5.65 लाख से शुरू

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >