मई 2026 में कार बिक्री के आंकड़ों में एक बार फिर मारुति सुजुकी ने पूरा दबदबा बना लिया है. सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में मारुति डिजायर टॉप पर बनी हुई है. खास बात यह है कि टॉप 3 पोजिशन पर भी मारुति के ही मॉडल्स ने कब्जा कर रखा है. इनमें हर मॉडल अलग बॉडी स्टाइल के साथ आता है, जिससे अलग-अलग तरह के ग्राहकों की जरूरतें पूरी होती हैं. मारुति के अलावा इस लिस्ट में टाटा के 2 मॉडल भी शामिल हैं. आइए अब लिस्ट पर नजर डालते हैं.
Maruti Suzuki Dzire
Dzire ने एक बार फिर बिक्री के मामले में नंबर 1 की पोजीशन अपने नाम कर ली है. मई 2026 में इसकी 24,546 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल मई 2025 के 18,084 यूनिट्स के मुकाबले करीब 36% की जबरदस्त ग्रोथ दिखाती हैं. इतना ही नहीं, अप्रैल 2026 की तुलना में भी इसकी बिक्री में 966 यूनिट्स का इजाफा हुआ है. 6.26 लाख से 9.31 लाख रुपये की कीमत रेंज में आने वाली यह कॉम्पैक्ट सेडान मार्केट में Hyundai Aura, Tata Tigor और Honda Amaze जैसी कारों को कड़ी टक्कर देती है.
Maruti Fronx
Maruti Fronx ने मई 2026 की सेल्स रैंकिंग में जबरदस्त छलांग लगाते हुए दूसरा स्थान हासिल किया है. इस कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर की डिमांड लगातार बढ़ रही है. इसका असर इसकी बिक्री में साफ दिख रहा है. मई 2026 में Fronx ने 20,686 यूनिट्स बेचीं, जो पिछले साल मई 2025 के 13,584 यूनिट्स के मुकाबले 52% की शानदार सालाना बढ़त है. इतना ही नहीं, अप्रैल 2026 की तुलना में भी इसकी बिक्री में 1,857 यूनिट्स का इजाफा हुआ है. इसकी कीमत 6.85 लाख रुपये से शुरू होकर 11.84 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है.
यह भी पढ़ें: फैमिली ट्रिप्स के लिए परफेक्ट हैं ये 5 किफायती 7-सीटर कार्स, कीमत ₹5.65 लाख से शुरू
Maruti Suzuki Ertiga
Ertiga ने लगातार दूसरे महीने तीसरा स्थान बनाए रखा है. साथ ही ये देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली MPV भी बनी हुई है. मई 2026 में इसकी 20,350 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल के मुकाबले 26% की शानदार बढ़त दिखाती हैं. अगर अप्रैल 2026 से तुलना करें तो मई में इसकी बिक्री 1,287 यूनिट्स ज्यादा रही. कीमत की बात करें तो Ertiga की शुरुआती कीमत 8.8 लाख रुपये से शुरू होकर 12.94 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है.
Tata Punch
अप्रैल 2026 के मुकाबले 1,101 गाड़ियां ज्यादा बिकने के बावजूद Tata Punch और इसका EV वर्जन मई 2026 में चौथे नंबर है. मई में Tata ने Punch की कुल 20,208 यूनिट्स बेचीं, जो साल-दर-साल 54% की बढ़त दिखाती है. इसकी कीमत करीब 5.65 लाख रुपये से शुरू होकर 10.6 लाख रुपये तक जाती है. यह SUV, अपने सेगमेंट में Hyundai Exter और Citroën C3 को कड़ी टक्कर देती है.
Tata Nexon
Punch भले ही दो पायदान नीचे खिसक गई हो, लेकिन बड़ी SUV Nexon ने मई 2026 में शानदार वापसी करते हुए पांचवां नंबर हासिल कर लिया है. टाटा की यह कॉम्पैक्ट SUV इस महीने 19,100 यूनिट्स की बिक्री के साथ 46% की सालाना बढ़त दर्ज करने में सफल रही. करीब 7.37 लाख रुपये से शुरू होकर 14.02 लाख रुपये तक की कीमत में मिलने वाली Nexon कई पावरट्रेन ऑप्शन के साथ आती है. इसका मुकाबला Maruti Brezza, Kia Syros, Mahindra XUV 3XO, Hyundai Venue और Skoda Kylaq जैसी SUVs से होता है.
यह भी पढ़ें: बारिश और गड्ढों वाली सड़कों का टेंशन खत्म, ये 3 इलेक्ट्रिक SUVs आती हैं हाई ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ
