Maruti Suzuki ने अपने Nexa लाइनअप पर अप्रैल 2026 के लिए भारी डिस्काउंट ऑफर्स का ऐलान किया है. Nexa लाइनअप में Ignis, Baleno, Fronx, Jimny, XL6, Grand Vitara और Invicto जैसे मॉडल शामिल हैं, जिससे ग्राहकों को कई ऑप्शन मिलेंगे. कंपनी इन ऑफर्स के तहत कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और अन्य ऑफर्स जैसे फायदे दे रही है. ऐसे में अगर आप नई कार खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह सही समय हो सकता है.
Maruti Suzuki Ignis पर अप्रैल में शानदार डिस्काउंट
अप्रैल 2026 में Maruti Suzuki अपनी प्रीमियम हैचबैक Ignis पर बढ़िया ऑफर्स दे रही है. इस महीने ग्राहकों को इस कार पर ₹20,000 तक का कैश डिस्काउंट मिल रहा है. इसके साथ ही ₹15,000 तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है, यानी कि ग्राहक टोटल 35000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं.
इसके अलावा, कॉरपोरेट बोनस और स्क्रैपेज बोनस का फायदा भी मिल सकता है. हालांकि, इन एक्स्ट्रा ऑफर्स के तहत कितने की छूट मिलेगी, इसे कंपनी ने अभी तक क्लियर नहीं किया है.
Maruti Suzuki Fronx पर अप्रैल में मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट
Maruti Suzuki Fronx ने बाजार में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है और यह Tata Punch, Renault Kiger और Nissan Magnite जैसी कारों को टक्कर देती है. इसमें भरोसेमंद इंजन ऑप्शन और अच्छा इंटीरियर पैकेज मिलता है, जिससे यह ग्राहकों के बीच काफी पॉपुलर है.
डिस्काउंट कि बात करें, तो इसके टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट पर ₹40,000 तक का कैश डिस्काउंट मिल रहा है. हालांकि, नॉर्मल (NA) पेट्रोल वेरिएंट पर यह ऑफर लागू नहीं है. दोनों वेरिएंट्स पर ₹10,000 तक का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है, जिससे कुल बचत और बढ़ जाती है.
Maruti Suzuki Jimny पर अप्रैल में बड़ा डिस्काउंट
Maruti Suzuki Jimny कंपनी की ऑफ-रोडर SUV है, जो अपने दमदार परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती है. यह खासतौर पर ऑफ-रोडिंग पसंद करने वाले ग्राहकों के बीच काफी पॉपुलर है और पहाड़ी इलाकों में इसकी अच्छी बिक्री भी देखने को मिली है.
अप्रैल 2026 में कंपनी इस SUV पर शानदार ऑफर दे रही है. इस महीने Jimny पर ₹50,000 का फ्लैट कैश डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे यह डील और भी आकर्षक बन जाती है.
Maruti Suzuki XL6 पर अप्रैल में शानदार ऑफर
Maruti Suzuki XL6 एक प्रीमियम 6-सीटर MPV है. इसकी खासियत इसका 6-सीटर लेआउट है, जिसमें सेकेंड रो में कैप्टन सीट्स मिलती हैं.
डिस्काउंट कि बात करें, तो अप्रैल 2026 में XL6 पर टोटल ₹45,000 तक का फायदा मिल रहा है. इसमें ₹25,000 का कैश डिस्काउंट और करीब ₹20,000 का एक्सचेंज बोनस शामिल है, जिससे यह डील और भी आकर्षक बन जाती है.
Maruti Suzuki Grand Vitara पर अप्रैल में आकर्षक ऑफर्स
Maruti Suzuki इस महीने Grand Vitara Smart Hybrid पर शानदार ऑफर्स दे रही है. इसके Sigma और Delta वेरिएंट्स पर ₹25,000 तक का कैश डिस्काउंट मिल रहा है, जबकि CNG वेरिएंट पर ₹20,000 का कैश बेनिफिट दिया जा रहा है.
वहीं, टॉप वेरिएंट Zeta और Alpha में ₹25,000 कैश डिस्काउंट के साथ 5 साल की वारंटी भी दी जा रही है, जो लंबे समय तक भरोसा देती है. इसके अलावा, ग्राहक ₹30,000 तक का एक्सचेंज बोनस और कुछ पुराने मॉडल्स पर ₹20,000 तक का एक्स्ट्रा अपग्रेड बोनस भी पा सकते हैं.
Grand Vitara Strong Hybrid पर जबरदस्त ऑफर्स
Maruti Suzuki Grand Vitara के Strong Hybrid वेरिएंट पर इस महीने सबसे ज्यादा फायदे मिल रहे हैं. कंपनी इस पर 5 साल की वारंटी के साथ ₹50,000 तक का एक्सचेंज बोनस दे रही है. इसके अलावा, चुनिंदा पुराने मॉडल्स पर ₹30,000 तक का एक्स्ट्रा अपग्रेड बोनस भी मिल सकता है.
Maruti Suzuki Invicto पर अप्रैल में भारी बचत
Maruti Suzuki Invicto पर भी शानदार ऑफर्स मिल रहे हैं. इसमें ₹50,000 का कंज्यूमर बेनेफिट, ₹1 लाख तक का एक्सचेंज बोनस और ₹50,000 तक का अपग्रेड बोनस शामिल है.
यह भी पढ़ें: MG Gloster से Comet EV तक, कंपनी दे रही 3.5 लाख रुपये तक की छूट
