टाटा पंच को टक्कर देने की तैयारी में मारुति सुजुकी, जानें नयी कॉम्पैक्ट SUV की खासियतें

मारुति सुजुकी अपनी नयी कॉम्पैक्ट SUV पर काम कर रही है, जो टाटा Punch को सीधी टक्कर देगी. फीचर-रिच SUV स्टाइलिंग वाली इस बार की कीमत Punch से थोड़ी कम रखी जा सकती है, जिससे मारुति को एंट्री-लेवल SUV सेगमेंट में बढ़त मिलेगी

भारत के सबसे बड़ी कार निर्माता मारुति सुजुकी अब उस सेगमेंट में उतरने जा रहे हैं, जहां टाटा मोटर्स ने Punch के साथ जबरदस्त सफलता हासिल की है. कंपनी एक नयी कॉम्पैक्ट SUV पर काम कर रही है, जिसे एंट्री-लेवल हीरो के तौर पर पेश किया जाएगा. यह मॉडल पारंपरिक Alto/M800 की जगह ले सकता है और SUV-स्टाइलिंग, फीचर-रिच इंटीरियर और मल्टीपल पावरट्रेन विकल्पों के साथ आएगा.

SUV की बढ़ती मांग और मारुति की रणनीति

पिछले कुछ वर्षों में भारतीय ग्राहकों की पसंद तेजी से SUV की ओर बढ़ी है. मारुति सुजुकी ने भी FY26 में SUV सेगमेंट में अपनी हिस्सेदारी 16.8% से बढ़ाकर 19.6% कर ली है. ऐसे में कंपनी का Punch जैसी कॉम्पैक्ट SUV लॉन्च करना बिल्कुल तार्किक कदम है. यह कार Swift हैचबैक के साथ मार्केट में मौजूद रहेगी, क्योंकि Swift मारुति की पहचान बन चुकी है और कंपनी इसे किसी भी हाल में बनाये रखना चाहती है.

फीचर्स और पावरट्रेन विकल्प

नयी SUV को मारुति सुज़ुकी कई पावरट्रेन विकल्पों में पेश करेगी. इसमें माइल्ड-हाइब्रिड, CNG/CBG, और EV वर्जन शामिल होंगे. डिजाइन के मामले में यह कार Upright SUV स्टाइलिंग के साथ आयेगी और फीचर्स से भरपूर होगी. कंपनी का मकसद है कि पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहकों को कॉम्पैक्ट लेकिन प्रीमियम अनुभव दिया जाए.

टाटा पंच की सक्सेस से इंस्पिरेशन

टाटा Punch ने 2021 से अब तक कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में शानदार प्रदर्शन किया है. इसका फेसलिफ्ट वर्जन और Punch EV दोनों ही फीचर-लोडेड हैं और ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं. यही वजह है कि मारुति सुजुकी को इस सेगमेंट में उतरना जरूरी हो गया है.Punch की सफलता ने साबित कर दिया है कि भारतीय ग्राहक अब बजट से बंधे नहीं हैं और फीचर-रिच, स्टाइलिश कारों के लिए ज्यादा खर्च करने को तैयार हैं.

कीमत और मार्केट पोजिशनिंग

टाटा Punch के ICE वेरिएंट की कीमत 5.60 लाख रुपये से 10.50 लाख रुपये तक है, जबकि EV वेरिएंट 9.69 लाख रुपये से 12.59 लाख रुपये तक जाता है. मारुति सुजुकी अगर इन कीमतों को मैच कर लेती है या 30-40 हजार रुपये कम रखती है, तो यह कार आसानी से मार्केट में अपनी जगह बना सकती है. खास बात यह है कि इसे भारत में ही बनाया जाएगा और RHD (राइट हैंड ड्राइव) – LHD (लेफ्ट हैंड ड्राइव) दोनों मार्केट्स में एक्सपोर्ट किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: ₹6.94 लाख की Maruti WagonR ZXi+ में क्या है खास? खरीदने से पहले जानें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >