Maruti Suzuki Dzire बनी भारत की क्रश, बजट में माइलेज और सेफ्टी का पैकेज

मारुति सुजुकी डिजायर भारत की बेस्ट-सेलिंग कार बन चुकी है. 33+ km माइलेज, 5-स्टार सेफ्टी, सनरूफ और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स के साथ यह सेडान ₹6.26 लाख से शुरू होती है. CY2025 में 2.14 लाख यूनिट्स बिकने वाली डिजायर अब फैमिली कार बायर्स की पहली पसंद है.

मारुति सुजुकी डिजायर भारतीय कार मार्केट की नयी क्रश बन चुकी है. शानदार माइलेज, 5-स्टार सेफ्टी और मॉडर्न फीचर्स के साथ यह सेडान फैमिली कार बायर्स के लिए एक परफेक्ट पैकेज साबित हो रही है.₹6.26 लाख की शुरुआती कीमत से लेकर 30 लाख यूनिट्स की सेल्स तक, डिजायर ने अपने सेगमेंट में दबदबा कायम कर लिया है.

डिजायर की सेल्स और पॉपुलैरिटी

CY 2025 में डिजायर भारत की बेस्ट-सेलिंग कार रही, जिसकी 2,14,488 यूनिट्स बिकीं. यह Hyundai Aura और Honda Amaze जैसी सेडान्स को टक्कर देती है और लगातार ग्राहकों की पहली पसंद बनी हुई है.

माइलेज और इंजन ऑप्शंस

डिजायर का पेट्रोल MT वेरिएंट 24.79 kmpl, पेट्रोल AMT वेरिएंट 25.71 kmpl और CNG वेरिएंट 33.73 km/kg का माइलेज देता है. इसमें 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जिसे 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है.

सेफ्टी और फीचर्स

डिजायर ने Bharat NCAP और Global NCAP दोनों से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है. इसमें 6 एयरबैग्स, ESC, रियर पार्किंग सेंसर और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स दिये गए हैं. इसके अलावा 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, इलेक्ट्रिक सनरूफ, क्रूज कंट्रोल और वायरलेस फोन चार्जर जैसी सुविधाएं भी मौजूद हैं.

प्राइसिंग और वेरिएंट्स

डिजायर का बेस वेरिएंट ₹6.26 लाख से शुरू होता है, जबकि टॉप-एंड मॉडल ₹9.31 लाख तक जाता है. CNG वेरिएंट्स की कीमत ₹8.03 लाख से शुरू होती है. सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली की हैं.

यह भी पढ़ें: ₹12 लाख से कम में 5 SUVs जो हैं फैमिली और लगेज के लिए परफेक्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव, 14 वर्षों से मल्टीमीडिया जर्नलिज्म में एक्टिव हैं. टेक्नोलॉजी में खास इंटरेस्ट है. इन्होंने एआई, एमएल, आईओटी, टेलीकॉम, गैजेट्स, सहित तकनीक की बदलती दुनिया को नजदीक से देखा, समझा और यूजर्स के लिए उसे आसान भाषा में पेश किया है. वर्तमान में ये टेक-मैटर्स पर रिपोर्ट, रिव्यू, एनालिसिस और एक्सप्लेनर लिखते हैं. ये किसी भी विषय की गहराई में जाकर उसकी परतें उधेड़ने का हुनर रखते हैं. इनकी कलम का संतुलन, कंटेंट को एसईओ फ्रेंडली बनाता और पाठकों के दिलों में उतारता है. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >