अगर आप इस महीने Maruti Suzuki की कोई छोटी और बजट-फ्रेंडली कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है. कंपनी जल्द ही अपनी कुछ एंट्री-लेवल कारों की कीमतें बढ़ाने जा रही है. लेकिन उससे पहले ग्राहकों को बचत का एक शानदार मौका दिया गया है. Maruti Suzuki ने Celerio, WagonR, S-Presso और Alto K10 जैसी पॉपुलर कारों के लिए प्राइस प्रोटेक्शन स्कीम शुरू की है. इसके तहत अगर आप 14 जून 2026 तक अपनी कार बुक कर लेते हैं, तो कीमत बढ़ने के बाद भी आपको पुरानी कीमत का फायदा मिलेगा. यानी आप संभावित तौर पर 30,000 रुपये तक की एक्स्ट्रा रकम देने से बच सकते हैं.
क्या है मारुति की प्राइस प्रोटेक्शन स्कीम और खरीदारों को इससे क्या फायदा होगा?
Maruti Suzuki की यह प्राइस प्रोटेक्शन स्कीम कस्टमर्स को बढ़ती कीमतों की चिंता से राहत देती है. आसान शब्दों में कहें तो अगर आप 14 जून 2026 तक Alto K10, S-Presso, Celerio या WagonR बुक कर लेते हैं, तो बाद में कंपनी कीमत बढ़ा भी दे, फिर भी आपको गाड़ी उसी कीमत पर मिलेगी जो बुकिंग के दिन लागू थी. यानी बुकिंग के बाद होने वाली किसी भी कीमत बढ़ोतरी का असर आपकी जेब पर नहीं पड़ेगा. इससे ग्राहकों को हजारों रुपये तक की बचत हो सकती है. ये इस बात पर डिपेंड करेगी कि आपने कौन-सा वेरिएंट चुना है और कीमत में कितनी बढ़ोतरी की गई है.
यह भी पढ़ें: मार्केट में छाई मारुति की ये कार, लॉन्च के सिर्फ 8 महीनों में 1 लाख लोगों ने खरीदा
क्या है मारुति की ‘सुहाना सफर’ फाइनेंस स्कीम?
मारुति सुजुकी ने सिर्फ प्राइस प्रोटेक्शन स्कीम ही नहीं, बल्कि कस्टमर्स के लिए ‘सुहाना सफर’ नाम से एक खास फाइनेंस प्रोग्राम भी शुरू किया है. यह स्कीम उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद है, जिन्हें कार खरीदने के लिए तुरंत डाउन पेमेंट का इंतजाम करना मुश्किल लगता है. इस स्कीम के तहत कस्टमर्स हर महीने उतनी रकम एक रिकरिंग डिपॉजिट (RD) खाते में जमा कर सकते हैं, जितनी वे भविष्य में EMI के रूप में चुकाने की उम्मीद करते हैं.
अच्छी बात यह है कि इस जमा राशि पर इंट्रेस्ट भी मिलता है. 3 से 6 महीने की पीरियड पूरी होने के बाद जमा हुई रकम और उस पर मिला इंट्रेस्ट मिलाकर जो रकम तैयार होती है, उसे उसी बैंक से कार लोन लेते समय डाउन पेमेंट के तौर पर यूज किया जा सकता है. यह सुविधा Maruti Suzuki Alto K10, S-Presso, Celerio और WagonR खरीदने वाले कस्टमर भी ‘सुहाना सफर’ योजना का लाभ उठा सकते हैं.
यह भी पढ़ें: 12 लाख से ज्यादा बिकी, रीसेल वैल्यू भी कमाल, 20 साल पहले आई ये कार MPV सेगमेंट में अब भी कर रही राज
