Mahindra की सबसे सस्ती कार पर हजारों की छूट, कैश डिस्काउंट के साथ मिलेंगे एक्सेसरीज भी

Mahindra अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV XUV 3XO पर अच्छा-खासा डिस्काउंट दे रही है. ऐसे में अगर आप नई गाड़ी लेने की सोच रहे हैं, तो फिर आपके पास बढ़िया मौका है. क्योंकि, डिस्काउंट ऑफर के तहत XUV 3XO मॉडल के बेस वेरिएंट से लेकर टॉप वेरिएंट को सस्ते में खरीद सकते हैं.

अगर आप नई SUV खरीदने की सोच रहे हैं, तो फिर आपके पास Mahindra XUV 3XO खरीदने का अच्छा मौका है. क्योंकि, महिंद्रा ने नवंबर 2025 में अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV XUV3XO पर जबरदस्त ऑफर्स का ऐलान किया है. कंपनी XUV 3XO के बेस वेरिएंट से लेकर टॉप वेरिएंट तक पर अच्छा-खासा डिस्काउंट दे रही है. कंपनी ग्राहकों को कैश डिस्काउंट और एक्सेसरीज बेनिफिट्स दे रही है, जिनकी कुल वैल्यू 55,000 रुपये तक जाती है. दरअसल, कंपनी इन ऑफर्स के पीछे का मकसद त्योहारों के बाद ग्राहकों को आकर्षित करना और SUV की सेल को बढ़ावा देना है. ऐसे में आप XUV 3XO को MX1, MX2, MX2 Pro, MX3, MX3 Pro, AX5, AX5 L, AX7 और AX7 L वेरिएंट में खरीद सकते हैं.

Mahindra XUV 3XO के किस वेरिएंट पर मिल रहा कितना डिस्काउंट?

  • XUV 3XO MX2, MX2 Pro, MX3, MX3 Pro के बेस और मिड वेरिएंट्स पर 30 हजार रुपये तक का कैश ऑफर और 20 हजार रुपये तक का एक्सेसरीज का फायदा कंपनी ग्राहकों को दे रही है.
  • XUV 3XO AX5 (पेट्रोल और डीजल) वेरिएंट पर कंपनी ग्राहकों को 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 10,000 रुपये तक के एक्सेसरीज का फायदा दे रही है. यानी कि इस वेरिएंट पर 20000 रुपये तक का फायदा मिल रहा है.
  • XUV 3XO AX5 L (पेट्रोल) वेरिएंट पर 20,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 10,000 रुपये की एक्सेसरीज का ऑफर दिया जा रहा है. यानी कि टोटल 30 हजार रुपये तक का फायदा ग्राहकों को मिलेगा.
  • XUV 3XO AX7 L (पेट्रोल) वेरिएंट पर सबसे ज्यादा ऑफर मिल रहा है. कंपनी इस वेरिएंट पर 35,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 20,000 रुपये तक के एक्सेसरीज फायदा दे रही है.
  • XUV 3XO AX7, AX7 L (डीजल) और AX7 (पेट्रोल) वेरिएंट्स पर ग्राहकों को 20,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 20,000 रुपये तक के एक्सेसरीज का फायदा मिलेगा.

Disclaimer: कार पर डिस्काउंट और बेनिफिट्स शहर, डीलर और मॉडल पर निर्भर करते हैं. ऐसे में गाड़ी खरीदने से पहले शोरूम में जाकर डिस्काउंट की जानकारी ले लें.

यह भी पढ़ें: Mahindra XEV 9S: भारत की पहली 7-Seater Electric SUV का 27 नवंबर को धमाकेदार डेब्यू

यह भी पढ़ें: Tata Sierra का नया Teaser जारी: Exterior और Interior दोनों ने लूटी लाइमलाइट!

यह भी पढ़ें: स्कोडा इंडिया का नया गेम प्लान, आयेंगे ज्यादा ग्लोबल मॉडल्स, EV लॉन्च होल्ड पर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >