कैप्टन सीट्स, 679km रेंज और ज्यादा जगह... Mahindra XEV 9S का 6-सीटर वर्जन हुआ लॉन्च, कितनी है कीमत?

Mahindra XEV 9S अब 6-सीटर कॉन्फिगरेशन में भी उपलब्ध होगी, जिसमें दूसरी रो में कैप्टन सीट्स मिलेंगी. इससे तीसरी रो में आने-जाने और बैठने के लिए ज्यादा जगह मिलेगी. 70kWh बैटरी वाला मॉडल 600km, जबकि 79kWh वर्जन 679km तक की रेंज देगा.

Mahindra ने XEV 9S को लेकर एक दिलचस्प बदलाव किया है. अब तक यह इलेक्ट्रिक SUV 7-सीटर कॉन्फिगरेशन में आती थी, लेकिन अब इसे 6-सीटर ऑप्शन में भी पेश किया गया है. इस नए वर्जन में बीच वाली रो में कैप्टन सीट्स दी गई हैं, जिससे पैसेंजर को ज्यादा कम्फर्टेबल बैठने की जगह मिलती है. XEV 9S का 6-सीटर वर्जन Pack Two Above, Pack Three और Pack Three Above ट्रिम लेवल में उपलब्ध होगा. 

Mahindra XEV 9S 6-सीट: क्या है नया?

अलग-अलग कैप्टन सीटों को छोड़ दें तो Mahindra XEV 9S के इंटीरियर में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलता. इन सीटों के साथ अलग आर्मरेस्ट दिए गए हैं, जिन्हें ऊपर की तरफ फ्लिप किया जा सकता है. इससे तीसरी रो तक पहुंचने के लिए ज्यादा जगह मिलती है. वहीं, दोनों कैप्टन सीटों के बीच बना गैप भी 7-सीटर कॉन्फिगरेशन के मुकाबले तीसरी रो में बैठने और वहां से बाहर निकलने को आसान बनाता है.

कैप्टन सीटों की वजह से फर्श पर भी ज्यादा जगह खाली मिलती है. ऐसे में तीसरी रो में बैठे पैसेंजर्स अपने पैर ज्यादा आराम से फैला सकते हैं. इसके अलावा, रियर AC वेंट्स और डुअल 65W USB चार्जिंग पोर्ट्स जैसी सुविधाएं 7-सीटर वेरिएंट्स की तरह यहां भी मिलती हैं.

फोटो: mahindraelectricsuv.com

ये भी पढ़ें: Mahindra BE 6 का नया Formula E Freedom Edition हुआ लॉन्च, 683km रेंज के साथ 20 मिनट में होगी 80% चार्ज

Mahindra XEV 9S: पावरट्रेन

6-सीट का ऑप्शन सिर्फ एंट्री-लेवल Pack One Above ट्रिम को छोड़कर बाकी सभी वेरिएंट में मिलता है. Pack Two और Pack Three में 79kWh का बैटरी पैक दिया गया है, लेकिन Pack Two को आप 70kWh बैटरी के साथ भी ले सकते हैं.

पावर की बात करें तो सभी वेरिएंट में पीछे की तरफ एक सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर लगी है, जो 380Nm का टॉर्क देती है. हालांकि, Pack Two थोड़ा अलग है. जहां बाकी सभी वेरिएंट 286hp की पावर देते हैं, वहीं इसकी मोटर 245hp पर कैप की गई है.

रेंज की बात करें तो 70kWh वाला वेरिएंट एक बार चार्ज करने पर 600km तक जा सकता है, जबकि 79kWh वाला वेरिएंट इससे भी आगे निकलकर 679km तक की रेंज देने का दावा करता है.

Mahindra XEV 9S: कीमत

वेरिएंटMahindra XEV 9S 7-सीटरMahindra XEV 9S 6-सीटर (कैप्टन सीट्स)कीमत में अंतर
Pack Two Above (70 kWh)₹25,80,000₹26,00,000+₹20,000
Pack Two Above (79 kWh)₹26,70,000₹26,90,000+₹20,000
Pack Three (79 kWh)₹28,60,000₹28,80,000+₹20,000
Pack Three Above (79 kWh)₹30,70,000₹30,90,000+₹20,000

ये भी पढ़ें: Mahindra BE 6 Sporteq खरीदने के लिए कितनी EMI देनी होगी? ₹19.45 लाख वाले मॉडल से जानें पूरा कैलकुलेशन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >