Creta और Sierra को चुनौती देगी महिंद्रा की नयी मिड-साइज SUV, 2027 में लॉन्च

Mahindra New Mid-Size SUV: महिंद्रा 2027 तक नयी मिड-साइज SUV लॉन्च करेगी, Vision S कॉन्सेप्ट डिजाइन और हाई-टेक फीचर्स के साथ Creta और Sierra जैसों को चुनौती देगी. जानिए क्या होगा खास

Mahindra New Mid-Size SUV: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में मिड-साइज SUV सेगमेंट का दबदबा लंबे समय से Hyundai Creta के पास है. लेकिन अब महिंद्रा एंड महिंद्रा इस सेगमेंट में अपनी नयी ताकत उतारने की तैयारी कर रही है. कंपनी की आने वाली SUV को लेकर इंडस्ट्री में जबरदस्त चर्चा है और माना जा रहा है कि यह कार सीधे क्रेटा और हाल ही में लॉन्च हुई Tata Sierra को टक्कर देगी.

दमदार प्लैटफॉर्म पर बनेगी नयी SUV

महिंद्रा की यह नयी कार कंपनी के NU_IQ मॉड्यूलर प्लैटफॉर्म पर तैयार की जाएगी. इस प्लैटफॉर्म की खासियत यह है कि इसमें पेट्रोल, डीजल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक- चारों तरह के पावरट्रेन विकल्प दिये जा सकते हैं. यानी आने वाले समय में यह SUV अलग-अलग इंजन वेरिएंट्स के साथ बाजार में उतारी जा सकती है. अनुमान है कि इसे XUV ब्रांड के तहत पेश किया जाएगा.

डिजाइन में दिखेगा Vision S कॉन्सेप्ट का असर

डिजाइन की बात करें तो यह SUV हाल ही में स्वतंत्रता दिवस पर पेश किये गए Vision S कॉन्सेप्ट से प्रेरित होगी. फ्रंट पर ट्विन पीक्स लोगो, आकर्षक LED हेडलाइट्स और दमदार SUV लुक इसकी पहचान बनेगा. ज्यादा ग्राउंड क्लीयरेंस, बड़े टायर और चौड़ा स्टान्स इसे और भी रग्ड लुक देंगे. हालांकि प्रोडक्शन मॉडल में कुछ डिजाइन एलिमेंट्स को सिंपल रखा जा सकता है.

फीचर्स में होगा हाई-टेक टच

केबिन के अंदर नये स्टीयरिंग व्हील, बड़ा टचस्क्रीन, वायरलेस कनेक्टिविटी, पैनोरमिक सनरूफ और ड्युअल-टोन इंटीरियर जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है. कॉन्सेप्ट में फ्यूल कैप मौजूद होने से साफ है कि शुरुआती मॉडल ICE इंजन पर आधारित होगा.

लॉन्च टाइमलाइन और मार्केट इम्पैक्ट

रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिंद्रा की यह नयी मिड-साइज SUV 2027 तक भारतीय बाजार में दस्तक दे सकती है. इसके आने से मिड-साइज SUV सेगमेंट में प्रतिस्पर्धा और भी तेज हो जाएगी, जहां पहले से ही Hyundai Creta और Tata Sierra मौजूद हैं.

यह भी पढ़ें: Tata Sierra 2025 vs Hyundai Creta: नयी सिएरा ने क्रेटा को दी खुली चुनौती, देखें कीमत-फीचर्स-स्पेस की पूरी तुलना

यह भी पढ़ें: Sedan vs SUV: माइलेज के मामले में कौन सी कार है आगे? खरीदने से पहले जान लें जरूरी बातें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >