Mahindra BE6 Formula E Edition लॉन्च, 682km रेंज और स्पोर्टी डिजाइन के साथ मिलेंगे दमदार फीचर्स

Mahindra BE6 Formula E Edition: महिंद्रा ने लॉन्च किया बीई6 फॉर्मूला ई एडिशन. स्पोर्टी डिजाइन, 682 किमी की रेंज और शुरुआती ग्राहकों के लिए खास एक्सपीरिएंस के साथ

Mahindra BE6 Formula E Edition: महिंद्रा ने अपनी इलेक्ट्रिक SUV लाइनअप में नया धमाका किया है. कंपनी ने BE6 का Formula E Edition पेश किया है जिसकी शुरुआती कीमत 23.69 लाख रुपये रखी गई है.मोटरस्पोर्ट्स से प्रेरित यह एडिशन न सिर्फ लुक्स में अलग है बल्कि इसमें कई एक्सक्लूसिव फीचर्स और शुरुआती ग्राहकों के लिए खास अनुभव भी दिये जाएंगे.

Mahindra BE6 Formula E Edition: स्पोर्टी डिजाइन और नये कलर

इस एडिशन में दरवाजों, बोनट और फेंडर्स पर रेसिंग ग्राफिक्स दिये गए हैं. फ्रंट और रियर बंपर को नया रूप मिला है, साथ ही सर्कुलर LED प्रोजेक्टर हेडलैम्प्स और बूट पर स्पॉइलरजोड़ा गया है. पीछे की ओर LED लाइटबार और नये डिजाइन वाले अलॉयव्हील्स इसे और स्पोर्टी बनाते हैं. कलर ऑप्शंस में Firestorm Orange, Tango Red, Everest White और Stealth Black शामिल हैं.

Mahindra BE6 Formula E Edition: हाई-टेक केबिन और प्रीमियम फीचर्स

अंदर की ओर कार्बन-फाइबर फिनिश, Formula E ब्रांडिंग और सेंटर कंसोल पर स्पेशल प्लेट दी गई है.डैशबोर्ड पर 12.3-इंच के दो स्क्रीन हैं, जो वायरलेस CarPlay, Android Auto और OTA अपडेट सपोर्ट करते हैं. 16-स्पीकर Harman Kardon ऑडियो सिस्टम, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड सीट्स, वायरलेस चार्जिंग और 65W टाइप-C फास्ट चार्जर जैसी सुविधाएं इसे लग्जरी टच देती हैं.

Mahindra BE6 Formula E Edition: दमदार बैटरी और रेंज

मैकेनिकल तौर पर इसमें वही 79 kWh बैटरी पैक दिया गया है जो स्टैंडर्ड BE6 में मिलता है. कंपनी दावा करती है कि यह SUV एक बार चार्ज करने पर 682 किलोमीटर तक की रेंज देती है.

Mahindra BE6 Formula E Edition: शुरुआती ग्राहकों के लिए खास ऑफर

पहले 999 ग्राहकों को महिंद्रा खास अनुभव देगा. इनमें चेन्नई के Mahindra Proving Track पर ट्रैक डे, रेसिंग मेमोरैबिलिया वाला कलेक्टर बॉक्स, स्पेशल नंबर डीकल और लंदन E-Prix में टीम की कार पर नाम अंकित करने का मौका शामिल है. बच्चों के लिए मिनी EV रेप्लिका और तीन ग्राहकों को लंदन E-Prix का ऑल-एक्सपेंस पेड ट्रिप भी मिलेगा.

Tata Sierra 2025: 3 इंजन, 7 वेरिएंट्स और धांसू फीचर्स, जानिए सब कुछ डिटेल्स में

Mahindra XEV 9S की इंटीरियर झलक हुई वायरल, लॉन्च से पहले देखें कैबिन का शानदार लुक, 27 नवंबर को होगी एंट्री

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >