Mahindra BE 6 का नया Formula E Freedom Edition हुआ लॉन्च, 683km रेंज के साथ 20 मिनट में होगी 80% चार्ज

Mahindra ने BE 6 Sporteq का नया Formula E Freedom Edition लॉन्च किया है. इसकी शुरुआती कीमत ₹24.45 लाख है. इसमें नया स्पोर्टी डिजाइन, खास इंटीरियर, Gemini AI, Level 2 ADAS और 540-डिग्री कैमरा मिलते हैं.

Mahindra ने BE 6 Sporteq का नया Formula E Freedom Edition लॉन्च किया है. इसे दो मॉडल FE और FE Four में खरीदा जा सकता है. इनकी कीमत 24.45 लाख रुपये और 26.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है. खास बात यह है कि नया Formula E Freedom Edition पिछले BE 6 Formula E Edition की लॉन्चिंग के एक साल से भी कम समय बाद आया है. 

हालांकि, इस बार Mahindra ने डिजाइन को थोड़ा अलग रखा है. जहां पुराने मॉडल में ज्यादा अग्रेसिव स्टाइलिंग देखने को मिलती थी, वहीं नए एडिशन में स्टैंडर्ड BE 6 का डिजाइन दिया गया है. इसके साथ कुछ खास डिजाइन एलिमेंट्स भी जोड़े गए हैं.

एक्सटीरियर में क्या कुछ है नया?

जैसा कि हमने ऊपर बताया, BE 6 Sporteq Formula E Freedom Edition का डिजाइन पुराने मॉडल से काफी अलग है. इसमें पहले मिलने वाली स्लिम फ्रंट-रियर DRLs, गोल LED हेडलैंप और ज्यादा चंकी बंपर अब देखने को नहीं मिलते. इसके बजाय, यह अब स्टैंडर्ड BE 6 Sporteq से काफी मिलता-जुलता नजर आता है. इसमें C-शेप की फ्रंट और रियर DRLs के साथ ज्यादा स्लीक बंपर दिए गए हैं.

हालांकि, Freedom Edition में फ्रंट फेंडर्स पर ‘Formula E’ बैजिंग को बरकरार रखा गया है. इसके अलावा, इसमें नया Rosso Impulso कलर ऑप्शन भी मिलता है. बॉडी पर जगह-जगह दिए गए ट्राई-कलर डेकल्स इसके लुक को और स्पोर्टी और खास बनाने का काम करते हैं.

ये भी पढ़ें: महिंद्रा ने पेश की अपनी नई पिकअप स्कॉर्पियो लाइफस्टाइलर, ₹19.79 लाख से कम होगी कीमत, जानें क्या है खास

कैसा है इंटीरियर? 

केबिन के अंदर BE 6 Sporteq Formula E Freedom Edition का बेसिक लेआउट पहले जैसा ही रखा गया है. लेकिन इसे खास बनाने के लिए कई स्पेशल टच दिए गए हैं. इसमें Firestorm Orange कलर स्कीम के साथ लेदरेट और Suede सीट्स मिलती हैं. इसके अलावा, 'Formula E Freedom Edition' बैज, पैनोरमिक ग्लास रूफ पर Formula E डिकल्स और खास वर्चुअल इंजन साउंड भी दिए गए हैं.

हालांकि, इसका सबसे बड़ा बदलाव डैशबोर्ड के डिजाइन में नजर आता है. यहां ड्राइवर और को-ड्राइवर के बीच एक Halo जैसा लूप दिया गया है, जो इसे दूसरे BE 6 Sporteq वेरिएंट्स से अलग बनाता है. ज्यादातर वेरिएंट्स में मिलने वाले फ्लैट और पारंपरिक डैशबोर्ड की जगह यह डिजाइन केबिन को ज्यादा स्पोर्टी फील देता है. इसी वजह से इस एडिशन में सिर्फ डुअल 12.3-इंच स्क्रीन सेटअप मिलता है, जबकि ट्रिपल-डिस्प्ले सेटअप का ऑप्शन नहीं दिया गया है.

कौन-कौन से फीचर्स मिलते हैं?

इसमें 16-स्पीकर वाला Harman Kardon साउंड सिस्टम, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग पैड, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और एम्बिएंट लाइटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके अलावा 540-डिग्री कैमरा भी मिलता है, जिसमें 360-डिग्री व्यू के साथ कार के नीचे का हिस्सा भी देखा जा सकता है. साथ ही, Level 2 ADAS और पावर्ड ड्राइवर सीट जैसे फीचर्स भी मिलेंगे.

कनेक्टेड कार फीचर्स की लिस्ट भी काफी लंबी है. इसमें Google Gemini इंटीग्रेशन, गेमिंग और कराओके मोड, ऑटो-डिटेक्शन वाले यूजर प्रोफाइल और 'Custom' ड्राइव मोड शामिल हैं. Mahindra ने इसमें 'Revive' फीचर भी दिया है, जो बैटरी 0 परसेंट दिखाने के बाद भी थोड़ी एक्स्ट्रा रेंज देता है, ताकि आप नजदीकी चार्जिंग स्टेशन तक पहुंच सकें. हालांकि, यह एक इमरजेंसी फीचर है और पूरी कार की लाइफ में इसे सिर्फ पांच बार ही यूज किया जा सकता है.

बैटरी और रेंज

पिछले वर्जन की तरह BE 6 Sporteq Formula E Freedom Edition में भी कंपनी ने इसका सबसे पावरफुल 79kWh बैटरी पैक दिया है. इसमें रियर मोटर के साथ RWD सेटअप मिलता है, जो 286hp की पावर और 380Nm का टॉर्क जनरेट करता है.

इस इलेक्ट्रिक SUV में अडेप्टिव सस्पेंशन भी दिया गया है. इसकी MIDC सर्टिफाइड रेंज 683km तक है. चार्जिंग की बात करें तो SUV में 180kW तक की DC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. इससे बैटरी को सिर्फ 20 मिनट में 20 से 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.

वहीं, 11.2kW AC चार्जर से बैटरी को 0 से 100 परसेंट तक चार्ज करने में करीब 8.7 घंटे लगते हैं. 7.2kW AC चार्जर के साथ यही काम 11.7 घंटे में पूरा होगा.

ये भी पढ़ें: ₹19.45 लाख में लॉन्च हुई Mahindra BE 6 Sporteq, 682km रेंज और 3 स्क्रीन के साथ मिलेंगे ये खास फीचर्स


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अंकित आनंद

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >